संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 15 फरवरी 2024
DRMS NEWS शहडोल। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 फरवरी 2024 को अनूपपुर जिले के अमरकंटक प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अमरकंटक में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगें।
निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 16 फरवरी को प्रातः 10ः05 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 10ः40 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जबलपुर डुमना एयरपोर्ट से प्रातः 10ः45 बजे हेलेकाप्टर से प्रस्थान कर प्रातः 11ः30 बजे अनूपपुर जिले के पोड़की हैलीपैड पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री पोड़की हैलीपैड से प्रस्थान कर प्रात 11ः55 बजे मां नर्मदा मंदिर अमरकंटक पहुंचेंगे, तथा यहां पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री मॉ नर्मदा मंदिर से पूजा अर्चना के बाद दोपहर 1ः15 बजे अमरकंटक सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सर्किट हाउस से कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 02ः20 बजे पोड़की हैलेपैड अमरकंटर पहुचेंगे, तथा पोड़की हैलीपैड अमरकंटक से दोपहर 02ः25 बजे हैलेकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 03ः10 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुचेंगे।
मुख्यमंत्री 3ः30 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से हैलीकाप्टर द्वारा नर्मदापुरम के लिए प्रस्थान करेंगे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
गोहपारू रोजगार मेले में 16 युवाओं का किया गया चयन
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के जनपद कार्यालय में ब्लाक प्रबंधक आजीविका मिशन बिन्द सिंह एवं एजेन्सी एजाइल सिक्योरिटी फोर्स के प्रबंधक की उपस्थिति में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
आयोजन के दौरान कुल 52 युवाओं ने रोजगार मेले में रोजगार हेतु आवेदन पत्र भरे, जिसमें से कुल 16 युवाओं का चयन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत बुढ़ार में 16 को फरवरी एवं जनपद पंचायत सोहागपुर में 17 फरवरी 2024 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
समाधान आपके द्वार योजना के अंतर्गत लोक अदालत शिविर 24 फरवरी को
DRMS NEWS शहडोल। माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ जबलपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने पत्र जारी कर कहा है कि समाधान आपके द्वार योजना के अंतर्गत 24 फरवरी 2024 को प्रातः 11 बजे से सांय 5 बजे तक समझौता समाधान शिविरों का आयेाजन किया जाएगा।
जारी पत्र के अनुसार तहसील सोहागपुर हेतु शिविर प्रभारी दिव्या सिंह, तहसील ब्यौहारी हेतु शिविर प्रभारी तहसीलदार रोहित, जयसिंहनगर हेतु शिविर प्रभारी दीपेंद्र तिवारी, जैतपुर हेतु शिविर प्रभारी एमपी विराट, बुढ़ार हेतु शिविर प्रभारी भावना डेहरिया, गोहपारू हेतु शिविर प्रभारी लक्ष्मण पटेल होगें। लोक अदालत शिविर उक्त समस्त तहसील कार्यालय के कक्ष में 24 फरवरी 2024 को प्रातः 11 बजे से सांय 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
शिविर में न्यायपालिका, राजस्व, पुलिस, वन एवं विद्युत विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुये उनके प्रकरणों का निराकरण करना है। इस योजना में जन सामान्य के आपराधिक, राजस्व वन, विद्युत एवं न्यायालयीन प्रकरणों को आपसी समझौते के माध्यम से एक ही मंच व तिथि पर निराकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
पीएम आवास योजना से आनंद को मिला सपनों का आशियाना
DRMS NEWS शहडोल। संभागीय मुख्यालय शहडोल के वार्ड नं. 24 निवासी आनंद कोल को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। आनंद कोल का कहना है कि पहले मै कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ गुजर बसर करते था जिससे बरसात में आये दिन ऊपर से पानी ठपकता रहता था तथा इसी तरह ठंड के सीजन में भी ठंडी हवाए घर के अंदर घुसती थी जिससे उन्हें और उनके परिवार को परेशानियां झेलनी पड़ती थी।
कम आमदनी से उनके मन में पक्के आवास का सपना कोसों दूर दिखता था दूसरों के पक्के घर को देखकर वे सोचते थें कि इस जीवन में क्या मैं भी पक्के मकान बनाकर कभी रहूंगा। आनंद कोल का कहना है कि मेरे पक्के मकान के सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने मूर्त रूप देकर पूरा कर दिया।
इस योजना के तहत मकान स्वीकृत हो जाने से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने कुछ अपने पैसे और लगाकर अपने मकान को बढ़िया ढंग से बनवा लिया अब वे पूरे परिवार के साथ खुशियों से रहने लगे है।
उनको अब घर की उन समस्याओं से निजात मिल गई है और वर्षा तथा ठंडी की दिक्कते उनके परिवार को नही उठानी पड़ती।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========


0 टिप्पणियाँ