ज्ञानोदय विद्यालय पाण्डव नगर में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मां वीणा वादनी की अराधना के साथ बच्चों ने किया भक्ति संगीत पर नृत्य
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 20 जनवरी 2024
DRMS NEWS शहडोल। नगर के शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी ज्ञानोदय इंग्लिश मीडियम स्कूल (स्व. विक्रम शिक्षा समिति द्वारा संचालित) पाण्डव नगर में अखण्ड श्रद्धा विश्वास के साथ मां वीणा वादनी की पूजा अर्चना हवन कर डायरेक्टर कृष्ण प्रताप सिंह व शिक्षिकाओं ने सहित विद्यार्थियों ने बसंत पंचमी पर्व मनाया ।
कार्यक्रम में सर्व प्रथम विद्यालय परिसर में प्राचार्य कृष्ण प्रताप सिंह व शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती का पूजा अर्चना कर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हवन किया वहीं विद्यार्थियों ने मां सरस्वती का आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके साथ ही भक्ति गीत पर बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी तत्पश्चात प्रसाद ग्रहण किया अपने गुरुजनों का भी आशिर्वाद लिया।
इस पावन अवसर पर शिक्षिकाओं में सोनिया सिंह, रानू पनिका, साक्षी गुप्ता, प्रियंका विश्वकर्मा, आयुशी श्रीवास्तव, प्रांजली श्रीवास्तव, निधि पाठक, लक्ष्मी गुप्ता, शिवानी तिवारी, प्रियंका सिंह, अर्चना सिंह, रोशनी तिवारी, नीतू रजक, रीना विश्वकर्मा, सोनल सिंह, आशा सोंधिया एवं समस्त स्टाफ सहित बड़ी संख्या में बच्चों के माता-पिताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

0 टिप्पणियाँ