DRMS NEWS

DRMS NEWS

पीएम उषा योजना का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया वर्चुअली शुभारंभ

प्रधानमंत्री उषा योजना के तहत पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय का चयन अधोसंरचना विकास हेतु 20 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 20 फरवरी 2024

DRMS NEWS शहडोल।   पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय शहडोल में पीएम उषा योजना कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय नवलपुर प्रागंण में स्थित माता शबरी बहुउद्देशीय सभागार में मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने किया। 

आज की युवा पीढ़ी पढ़ाई करने के बाद अपने संस्कार को भूल जाते है। उन्होंने कहा कि माता पिता कड़ी मेहनत करके बच्चों को पढ़ाते है हमें उनका सम्मान हमेशा करना चाहिए। 

विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार जरूर सीखे

पीएम उषा योजना कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार जरूर सीखना चाहिए, क्योंकि संस्कार सबसे ज्यादा जरूरी है। 

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी सर्विस सेक्टर, औद्योगिक, व्यापार या अन्य किसी भी क्षेत्र में जाए वे राष्ट्र से ओत प्रोत रहें। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा नई शिक्षा नीति लागू की गई, जिसमें सभी चीजों  का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि केवल पढ़न पाठन के अलावा मन, बुद्वि, आत्मा और शरीर का भी सर्वांगीण विकास हो। 

उन्होंने कहा कि पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय का चयन प्रधानमंत्री उषा योजना के तहत किया गया है। 

इस योजना के तहत विश्वविद्यालय के अधोसंरचना व शैक्षणिक गतिविधियों के विकास के लिए 20 करोड़ रूपये की राशि प्राप्त हुआ हैं, इस राशि से विश्वविद्यालय में भवन के साथ ही आवश्यक उपकरण, साफ्ट कंपोनेट स्किल डेवलमेंट व व्यवसायिक पाठ्यक्रम में खर्च किये जाएगें। मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि संभाग के महाविद्यालयों में सभी व्यवस्था सुनिश्चित किये जाएगें। 

प्रधानमंत्री उषा योजना के तहत शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय का किया चयन, यह गौरव की बात

कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय का चयन प्रधानमंत्री उषा योजना के तहत किया गया है यह गौरव की बात है। 

इस योजना के तहत प्राप्त राशि शिक्षा के सर्वाेगीण विकास में मदद करेगी तथा पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में जो भी कमिया होगी वे दूर होगी। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में संभाग के महाविद्यालयों को भी संबंद्ध कर दिया गया है।

पीएम उषा योजना का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअली शुभारंभ

20 फरवरी 2024 मंगलवार को पीएम उषा योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली रूप से किया। पीएम उषा योजना का शुभारंभ कार्यक्रम को वर्चुअली देखा एवं सुना गया। 

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल में पीएम उषा योजना कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विश्वविद्यालय नवलपुर प्रागंण में मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई राम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा, वाटिका मंडल, छवि मंडल, ध्यान मंडल, मंथन मंडल, कलाकृति मंडल संगीतकार मंडली सहित अन्य गतिविधियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शनी की सराहना भी की।

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री के समक्ष किया गया कराटे व अन्य गतिविधियों का प्रदर्शन

पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय शहडोल में पीएम उषा योजना कार्यक्रम के शुभारंभ  अवसर पर विश्वविद्यालय नवलपुर प्रागंण में मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल के समक्ष सेल्फ डिफेंस क्लब द्वारा कराटे, एरोबिक्स, शतरंज, बालीबाल आदि गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया।  

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री ने प्रिया सिंह को प्रदान किया चेक

पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल की छात्रा प्रिया सिंह द्वारा रामधारी सिंह दिनकर की कविता शानदार तारीके प्रस्तुत करने पर मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने आज 5 हजार रूपये का चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर एडीजीपी डीसी सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, कुलपति पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय प्रो. रामाशंकर, कुल सचिव प्रो. आशीष तिवारी, डा. अमित निगम, डा. ज्योति सिंह,  सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थें।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ