DRMS NEWS

DRMS NEWS

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की सहायता से मिला पक्का आवास

नत्थू लाल का पक्के मकान का सपना हुआ साकार

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 26 फरवरी 2024

DRMS NEWS शहडोल प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत पक्का आवास पाकर नत्थू लाल बैगा का पक्के घर में रहने का सपना साकार हुआ है। शहडोल जिले के ग्राम ऐंताझर निवासी नत्थू बैगा ने बताया कि पहले मैं कच्चे आवास में रहता था। कच्चा आवास होने के कारण अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। ग्रीष्म ऋतु में लू के थपेड़े, सर्दी में शीत लहर और मेरा परिवार कभी-कभी सोचा करते थे कि क्या कभी हम भी अपना खुद का पक्का आवास बनवा पायेंगे। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण हम अपने कच्चे आवास में भी रह रहे थे। 

इसी बीच हमारा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की सहायता से आज हमारा भी पक्का आवास है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना हमारे लिये वरदान साबित हुई है।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

धारा 308 भादवि में फरार थाना जहाँगीरावाद के निगरानी बदमाश नासिर एवं अन्य दो साथियों के  ऐशबाग पुलिस नें किया गिरफ्तार

DRMS NEWS भोपाल। थाना ऐशबाग अंतर्गत 22 फरवरी 2024 को फरियादी शफीक खान पिता स्व. रशीद खान उम्र 32 साल निवासी शाहरूख का किराये का मकान गली नं. 03 आमिर किराना स्टोर के पास सोनिया कालोनी ऐशबाग भोपाल नें थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि 21 फरवरी 2024 की बात है मैं खाना खाकर अपने घर पर लेटा था, कि रात करीबन 09.15 बजे मेरे साले की बीवी फराह ने दरवाजा खटखटाया और मुझे बाहर बुलाया और बोली कि नासिर, आमिर व नवेद तीनो तुम्हारे भाई मंसूर को मारने की लिए खड़े होकर गाली गुफ्तार कर रहे है, तो मैं जैसे ही बाहर आया तो नासिर बोला कि यह मंसूर का ही भाई है जिसने मेरी बहन को भगा कर शादी की है और तीनों मुझे मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगा गालियां सुनने में बहुत बुरी लग रही थी, मैने गालियां देने से मना किया तो नासिर, आमिर व नवेद मेरे साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे व मुझे नीचे गिरा दिया तभी नासिर ने अपने पास रखी छुरी निकालकर मेरे दाहिने हाथ की कोहनी के ऊपर मारा, जिससे खून निकलने लगा था यदि मै अपना बचाव नही करता तो मुझे बहुत अधिक चोट आ जाती और मेरी जान भी जा सकती थी।

घटना मेरी पत्नी सबा व आस पास के लोगों ने देखी सुनी है व बीच बचाव किया है तीनों जाते जाते मुझसे बोल रहे थे, कि आज तो बच गया दोबारा मिला तो जान से खत्म कर देंगे। की रिपोर्ट पर  अपराध क्रमांक 83/2024 धारा 294, 323, 324, 308, 506, 34 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । 

सघन पता-तलाशी के साथ पुलिस कार्यवाही में जुटी 

घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस  पर नगरीय पुलिस भोपाल, पुलिस उपायुक्त जोन-01 रामजी श्रीवास्तव द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल कार्यवाही करनें के निर्देश दिये तथा तत्काल ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 मलकीत सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त सुनील श्रीवास्तव जहाँगीरावाद संभाग भोपाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आशीष सप्रे के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की धर पकड़ हेतु लगाई गई थी।

निरीक्षक आशीष सप्रे, सउनि सतीष यादव प्र.आर. 2722 शेख अनीस, प्रआर 1036 अमित करदाते, प्र.आर.2790 राजीव रघुवंशी, आर 745 जाहिर खान, आर.1508 नरेन्द्र लक्षाकार पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी  नासिर पिता हन्नू उर्फ हनीफ उम्र 29 साल नि. म.नं. 09 फिल्टर पम्प के पास बरखेड़ी भोपाल, 2 आमिर पिता नफीस उम्र 30 साल नि. म.नं. 120 सेठी नगर अशोका गार्डन भोपाल 3. रईस खान उर्फ नवेद पिता स्व. नजीर खान उम्र 35 साल नि. 120 अहीरपुरा जहांगीराबाद भोपाल पूर्व से आपराधिक प्रवृति के है तथा अपनी गिरफ्तारी से बचनें के लिये घटना दिनांक से ही लुकाछिपी कर बार-बार अपना पता ठीकाना बदल रहे थे, जिसे 24 फरवरी 2024 को मुखबिर की सूचना बड़ी मेहनत व कड़ी मशक्कत कर पुल पातरा  ऐशवाग भोपाल से गिरफ्तार किया जाकर न्यायलय पेश किया गया है। और एक लोहे की धारदार छुरी भी जप्त की गई।

पुलिस ने खंगाला आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड

आरोपी नासिर थाना जहाँगीरावाद भोपाल का गुण्डा बदमाश है  जिसके विरुद्ध  भोपाल शहर के विभिन्न थानों में मारपीट अडीबाजी, आबकारी एक्ट एवं अवैध हथियार रखनें संबंधी कुल 16 अपराध पंजीबद्ध है।

1- आरोपी नासिर पिता हन्नु उर्फ हनीफ उम्र 29 साल निवासी म.नं. 09 फिल्टर पंप के पास बरखेडी जहांगीराबाद भोपाल  के विरूद्ध थाना तलैया में  1. अपराध क्रमांक- 69/2015 धारा- 294, 323, 506, 34 भादवि, 2. थाना जहांगीराबाद में अपराध क्रमांक- 821/2016 धारा- 294, 323, 506 भादवि,  3. थाना ऐशबाग में  अपराध क्रमांक- 32/2017, धारा- 294, 323, 506, 34 भादवि, 4. थाना जहांगीराबाद में अपराध क्रमांक- 113/2017, धारा- 294, 323, 506, 308, 34 भादवि, 5. थाना ऐशबाग में अपराध क्रमांक- 435/2017, धारा- 294, 323, 324, 506, 34 भादवि 6. थाना तलैया में अपराध क्रमांक 362/2018, धारा- 36 बी आबकारी अधिनियम,  7. थाना जहांगीराबाद में अपराध क्रमांक- 1038/2018, धारा- 34 आबकारी अधिनियम, 8. थाना ऐशबाग में अपराध क्रमांक- 559/2019, धारा- 294, 323, 506, 34 भादवि, 9. थाना जहांगीराबाद में  अपराध क्रमांक- 1096/2021, धारा- 342, 294, 427, 506, 34 भादवि, 10.  थाना जहांगीराबाद में अपराध क्रमांक- 35/2022, धारा- 294, 323, 327, 506, 34 भादवि, 11. थाना अशोका गार्डन में अपराध क्रमांक- 366/2022, धारा- 294, 323, 324, 326, 506, 34 भादवि 25 आर्म्स एक्ट, 12. थाना जहांगीराबाद में अपराध क्रमांक- 607/2022, धारा- 307, 34 भादवि 25 आर्म्स एक्ट, 13. थाना जहांगीराबाद में अपराध क्रमांक- 608/2022, धारा- 14 म.प्र.,रा.सु.अधि.,  14. थाना जहांगीराबाद में अपराध क्रमांक- 358/2023, धारा- 294, 323, 327, 506 भादवि, 15. थाना जहांगीराबाद में अपराध क्रमांक- 544/2023, धारा- 14 म.प्र.,रा.सु.अधि., 16. थाना ऐशबाग में अपराध क्रमांक- 83/2024, धारा- 294, 323, 324, 308, 506, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज है

इसी प्रकार आरोपी आमिर भी आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है इसके विरुद्ध थाना अशोका गार्डन, ऐशवाग  भोपाल में सट्टा, मारपीट, हत्या का प्रयास जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्ध है । 2. आरोपी आमिर पिता नफीस उम्र 30 साल नि. म.नं. 120 सेठी नगर अशोका गार्डन भोपाल  के खिलाफ थाना अशोका गार्डन में 1. अपराध क्रमांक- 207/09, धारा-452, 294, 323, 506, 427, 34 भादवि, 2. थाना अशोका गार्डन में अपराध क्रमांक- 607/22, धारा- 307, 34 भादवि 25 आर्म्स एक्ट, 3. थाना अशोका गार्डन में अपराध क्रमांक- 06/07, धारा- 4 क जुआं अधिनियम, 4. थाना ऐशबाग में अपराध क्रमांक- 559/19, धारा- 294, 323, 506, 34 भादवि, 5. थाना ऐशबाग में अपराध क्रमांक-83/24, धारा- 294, 323, 324, 308, 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण कायम है।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ