DRMS NEWS

DRMS NEWS

स्व. सुभद्रा देवी कुशवाहा की स्मृति में संभाग स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

 संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ  समापन

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 26 फरवरी 2024

DRMS NEWS शहडोल।   स्व. सुभद्रा देवी कुशवाहा की स्मृति में संभाग स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के अंर्तगत ग्राम पंचायत करकटी के लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान में फाइनल मैच का समापन यंग स्पोर्ट क्लब करकटी और जमुना कोतमा बस्ती के मध्य हुआ । 

मैच में जमुना कोतमा की टीम 2-0 से मैच अपने नाम कर  ट्राफी और नगद 15,000 अपने नाम किया वही उप विजेता  यंग स्पोर्ट क्लब करकटी को 11, 000 रुपए और ट्राफी दिया गया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी कमलेश बैगा जो कि 4 गोल  करकटी टीम के तरफ से करने पर मैंन आफ द सरीज से पुरष्कृत किया गया ।

इस अवसर पर विधायक जैतपुर जयसिंह मरावी, जगन्नाथ शर्मा जिला पंचायत सदस्य, प्रकाश सोनी, कोच रईस अहमद, प्र. सहायक संचालक खेल एवं फुटबाल कोच, राम निवास कुशवाहा सांसद प्रतिनिधि, सचिव पुनीत पनिका, ग्राम पंचायत सरपंच कौशिल्या बैगा एवं अंजू कचेर सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

कलेक्टर ने उषा खटिक को उपलब्ध कराया राशन पात्रता पर्ची

DRMS NEWS शहडोल शहडोल नगर के आहूजा मार्केट निवासी श्रीमती उषा खटिक द्वारा कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य को अवगत कराया गया कि मुझे उचित मूल्य दुकान से राशन नही मिल रहा है और न ही राशन पात्रता पर्ची बना हुआ है। 

श्रीमती खटिक शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने संबंधित अधिकारी को त्वरित निर्देश देकर श्रीमती उषा खटिक का राशन पात्रता पर्ची उपलब्ध कराया।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ