DRMS NEWS

DRMS NEWS

मंच साहित्य अकादमी द्वारा कवि सम्मेलन

बी.टी.आई. स्कूल पांडवनगर में बसंत पंचमी पर्व पर "श्रृंगार रस से ओतप्रोत काव्य वर्षा" कवि सम्मेलन का आयोजन 

शहडोल। बी.टी.आई. स्कूल पांडवनगर, शहडोल में 11 फरवरी 2024 को दोपहर 2.00 बजे से बसंत ऋतु के आगमन पर पाठक मंच साहित्य अकादमी भोपाल, मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग द्वारा बसंत पंचमी पर्व पर "श्रृंगार रस से ओतप्रोत काव्य वर्षा" जिला शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र पांडव नगर शहडोल में प्राचार्य रमाशंकर गौतम की अध्यक्षता में प्रसिद्ध कवियों के संग कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है,

इस कार्यक्रम की श्रीमती संगीता शुक्ला जिला संयोजक ने नगर के साहित्य प्रेमियों सहित गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्रृंगार रस से ओतप्रोत काव्य वर्षा" का सानंद श्रवण करने का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ