
पटाखा गोदाम संचालक संतोष गुप्ता एवं राम जी गुप्ता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज, गोदाम सील
शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने 7 फरवरी 2024 को थाना बुढार के अन्तर्गत ग्राम पकरिया व बुढार के जैतपुर चौराहा में पटाखा गोदामों का निरीक्षण किया।
पटाखा गोदाम की सूक्ष्मता से करें जांच
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए की पटाखा गोदाम का सूक्ष्मता से जांच की जाए।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पटाखा गोदाम का किया निरीक्षण
उन्होंने कहा कि पटाखा संचालकों की लाइसेंस की वैधता, गोदाम में स्टाक क्षमता एवं स्टाक पंजी की भी जांच करें। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि अवैध पटाखा गोदाम पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करें।
मो. रफीक को गोदाम में तड़ित चालक व अन्य अनियमिताएं पाए जाने पर नोटिस देने के निर्देश एसडीएम को दिए
कलेक्टर ने ग्राम पकरिया के निरीक्षण के दौरान पटाखा गोदाम संचालक मो. रफीक को गोदाम में तड़ित चालक व अन्य अनियमिताएं पाए जाने पर नोटिस देने के निर्देश एसडीएम को दिए। साथ ही अपने समक्ष सोडियम, कोयला, बेरियम आदि विस्फोटक सामग्री की तौल भी करवाई तथा अलग अलग कमरों में रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बुढ़ार के जैतपुर चौराहा में रामजी गुप्ता ट्रेडर्स एवं कृष्ण हार्डवेयर एवं फिटिंग मटेरियल के पटाखा गोदामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पटाखा गोदाम के संचालक रामजी गुप्ता एवं संतोष गुप्ता के विरुद्ध पटाखा गोदाम में काफी अनियमिताएं पाए जाने पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए।
सीलिंग की कार्यवाही करते हुए विस्फोटक सामग्री को लाइसेंसधारी को सुपुर्द करने के दिए निर्देश
साथ ही इन गोदामों को मौके पर ही सीलिंग की कार्यवाही करते हुए विस्फोटक सामग्री को लाइसेंसधारी को सुपुर्द करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंजू लता पटले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, थाना प्रभारी संजय जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
विस्फोटक सामग्री के दुकानों का किया गया निरीक्षण
शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के निर्देश पर जिले के समस्त पटाखा एवं विस्फोटक सामग्री के दुकान तथा भंडार की जांच की जा रही है। इसी क्रम में आज तहसील जैतपुर के पेट्रोल पंप जैतपुर, भठिया और रसमोहनी के गैस गोदाम का निरीक्षण किया गया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
छात्रावासों का सतत निरीक्षण करें अधिकारी- कमिश्नर
शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग गोपाल चन्द्र डाड ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शासकीय क्षात्रावासों का सतत निरीक्षण करें और छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं मुहैया कराएं। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की समस्याओं का निराकरण होना चाहिए।
विकास कार्यों की संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित
कमिश्नर ने सभी कलेक्टरों और अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वो भी समय-समय पर शासकीय छात्रावासों का निरीक्षण करें तथा छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मुहैया कराना सुनिश्चित करें ।
कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि जिला स्तरीय अधिकारियेां को छात्रावासों की मानीटिरींग के लिए प्रभारी नियुक्त करें ताकि छात्रावासों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया हो सके।
कमिश्नर शहडोल संभाग गोपालचन्द्र डाड आज संभाग स्तरीय विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।
डीजे एवं बैंड वालों को उपलब्ध कराएं वैकल्पिक रोजगार
बैठक में कमिश्नर गोपालचंद्र डाड ने डीजे एवं बैंड वालों को वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराने के विषय में जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि डीजे एवं बैंड वालों से संपर्क करके उन्हे उनकी रुचि एवं सहमति अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की कार्यवाही करें, उन्होंने कहा कि समस्त पुलिस थाना से डीजे वालों की सूची प्राप्त कर उनसे संपर्क करके उन्हें बेहतर वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराएं।
युवाओं को खेल के प्रति करें जागरूक और खेल मैदानों से जोड़े
बैठक में कमिश्नर ने मुख्यमंत्री खेल मैदान योजना के अंतर्गत बनाये जा रहे खेल मैदानों की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खेल मैदान योजना के अंतर्गत बनाये गये खेेल मैदानों में खेल गतिविधियां प्रारम्भ करें, युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करें और युवाओं को खेल मैदानों से जोड़े।
कमिश्नर ने कहा कि शहडेाल संभाग के सभी खेल मैदानों में खेल गतिविधियां परिलक्षित होना चाहिए। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के सभी पुलिस थानाओं में व्यायाम शालाओं का निर्माण कराएं तथा थाना परिसरों में खेल कूद की गतिविधियां बढा़एं, कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के सभी पुलिस थाना परिसरों में खेल गतिविधियां प्रारम्भ होनी चाहिए।
शहडोल संभाग में पर्यटन की गतिविधयों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करें
बैठक में कमिश्नर ने शहडोल संभाग में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए पर्यटन समितियों के गठन करने के निर्देश देते हुए कहा कि शहडोल संभाग में पर्यटन की गतिविधयों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करें तथा बाणसागर में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाएं।
उन्होने कहा कि शहडोल संभाग में पर्यटन की विपुल संभावनाएं है संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करें। बैठक में कमिश्नर द्वारा हिरवार जल प्रदाय योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई वहीं सीएमराईज स्कूलों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेष, उपायुक्त श्रीमती मनीशा पाण्डेय, संयुक्त संचालक शिक्षा सहदेव सिंह मरावी, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती अंजुलता सिंह, उपायुक्त आदिवासी विकास श्रीमती ऊषा सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एन्टोनियो एक्का, लोक निर्माण विभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========



0 टिप्पणियाँ