DRMS NEWS

DRMS NEWS

केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते शहडोल में पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र के शुभारंभ कार्यक्रम में होंगे शामिल

केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 2 मार्च को शहडोल प्रवास पर रहेंगे

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 29 फरवरी 2024

DRMS NEWS शहडोल। केन्द्रीय स्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 2 मार्च 2024 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 02 मार्च 2024 को  प्रातः 06 बजे कार द्वारा अमरकंटक से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे शहडोल पहुंचेंगे। 

केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते शहडोल में पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते दोपहर 12 बजे कार द्वारा डिंडोरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 1 मार्च को शहडोल प्रवास पर रहेंगे

DRMS NEWS शहडोल। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय 1 मार्च  2024 को शहडोल प्रवास पर रहेगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 1 मार्च 2024 को सीधी से दोपहर 2ः30 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर  3ः00 बजे शहडोल पहुंचेंगे। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  शहडोल में लोक सभा प्रबंधन समितियों की बैठक एवं कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। तथा लाभार्थियों से सम्पर्क एवं दीवार लेखन अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णदेव साय शाम 4ः50 बजे शहडोल से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

पेड न्यूज की निगरानी हेतु जिला स्तरीय एमसीएमसी कमेटी गठित

DRMS NEWS शहडोल। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकरी श्री रोमोनुस टोप्पों ने आदेश जारी कर लोक सभा निर्वाचन 2024 के लिए पेड न्यूज संबंधी प्रकरणों के लिये जिला स्तरीय मीडिय सर्टीफिकेशन एवं मानीटरिंग कमेटी का गठन कर मीडिया कन्ट्रोल रूम स्थापित किया है। 

मीडिया कन्ट्रोल रूम में टी.व्ही. चैलन, स्थानीय रेडिया चैनल तथा समाचार पत्रों में प्रकाशित पेड न्यूज के अवलोकन एवं संकलन हेतु अवलोकन टीम गठित की गई है। परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री पी.सातपुते मीडिया कन्ट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

जारी आदेश में कहा गया है कि श्री सातपुते टीमों से समन्वय करके प्रतिदिन की रिपोर्टिंग आयेाग द्वारा निर्धारति प्रपत्रों पर एमसीएमसी कमेटी के सदस्य सचिव उपसंचालक जनसम्पर्क शहडोल श्री जी.एस. मर्सकोले को उपलब्ध काराना सुनिश्चित करेंगे। 

प्राप्त जानकारी में टी0व्ही चैलनों में समाचार की निगरानी हेतु अमित द्विवेदी सहा0वि0खण्ड प्रबंधक गोहपारू, रामधनी परस्ते सहा0वि0खण्ड प्रबंधक जयसिंहनगर, आकाश कड़ा रैकवार भुत्य, ओम प्रकाश पाण्डेय सहा0वि0खण्ड प्रबंधक जयसिंहनगर, पदमेश तिवारी सहा0वि0खण्ड प्रबंधक गोहपारू, प्रभुदास पाटकर भुत्य, श्री तमन्ना खान सहा0 वि0 खण्ड सोहागपुर, वृन्दावन अहिरवार सहा0वि0खण्ड प्रबंध सोागपु, ललन प्रसाद राठौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को नियुक्त किया गया है ।

इसी प्रकार समाचार पत्रों की निगरानी हेतु राजेश कुमार विश्वकर्मा ब्लाक समन्वयक सोहागपुर, एवं सुनील कुमार गुप्ता सहा0ब्लाक प्रबंधक सोहागपुर को नियुक्त किया गया है, एवं स्थानीय रेडियो चैनलो की निगरानी हेतु मणिराज शुक्ला स0वि0ख0प्रबंधक बुढ़ार, उमेश पाण्डेय ब्लाक समन्वयक बुढ़ार एवं विनीत दुबे कम्प्यूटर आपरेटर को नियुक्त किया गया है।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ