
कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री 01 मार्च को शहडोल प्रवास पर रहेंगे
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 29 फरवरी 2024
DRMS NEWS शहडोल। प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल 01 मार्च 2024 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री दिलीप जायसवाल 01 मार्च 2024 को बिजुरी जिला अनूपपुर से दोपहर 01 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2ः30 बजे सर्किट हाउस शहडोल पहुंचेंगे।
मंत्री दिलीप जायसवाल हेलीपैड शहडोल में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन की अगवानी करेेगें। तत्पश्चात मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के साथ लोक सभा प्रबंधन समितियों की बैठक एवं कोर कमेटी कार्यक्रम एवं अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
कुटीर एवं ग्रामाद्योग मंत्री शाम 05ः00 बजे सर्किट हाउस शहडोल पहुंचेगे एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। तत्पश्चात शाम 06ः00 बजे शहडोल से बिजुरी के लिए रवाना होंगे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
DRMS NEWS शहडोल। लोक सभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए की लोक सभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पेयजल, खिड़की, दरवाजे जैसे अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
सेक्टर अधिकारी मतदान केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें
यदि मतदान केंद्र में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो जिला निर्वाचन कार्यालय को लिखित में भेज दे जिसे समय पर पूर्ण कराया जा सके। उन्होंने कहा कि निर्वाचन हेतु सौंपें गए दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से करे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेक्टर अधिकारियों बताया गया कि बीएलओ से सतत संपर्क में रहे, मतदान केन्द्र की सूची,विगत निर्वाचन के मतदान प्रतिशत की जानकारी सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य आवश्यक जानकारी स्वयं रखें। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो, निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे सहित सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
खनिज नियमों के तहत की गई कार्यवाही
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में ज़िला खनिज कार्यालय शहडोल, संभागीय उड़न दस्ता रीवा तथा प्रभारी अधिकारी राज्य खनिज निगम के संयुक्त दल द्वारा तहसील ब्योहारी में मिडवे ट्रीट मोड़ पर ०३ वाहनों (हाइवा) जिनके क्रमांक क्रमश: MP17HH3685, MP18H5310, MP17HH4984 को खनिज रेत के ओवरलोडिंग में जप्त किया जाकर थाना ब्योहारी में खड़ा कराया गया। उक्त सभी वाहनों में खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जा रही है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========


0 टिप्पणियाँ