DRMS NEWS

DRMS NEWS

कलेक्टर ने छात्राओं से किया संवाद

 

परीक्षा, विद्यार्थियों  के लिए भविष्य का रास्ता - कलेक्टर 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शनिवार 10 फरवरी 2024

DRMS NEWS शहडोल।  कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर में कक्षा 12वीं की छात्राओं के विदाई समारोह कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।  

छात्राओं के विदाई समारोह कार्यक्रम  के दौरान छात्राओं को संवाद करते हुए कहा कि परीक्षा विद्यार्थी के भविष्य का रास्ता निर्धारण करती है, विद्यार्थियों को परीक्षा में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती है। 

लक्ष्य को हासिल करने हेतु लगातार प्रयास करें 

उन्होंने कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है, जिनके जीवन का एक लक्ष्य होता है और वे अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार होते हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए  दृढ़संकल्प लेते हैं, और इसके लिए वे लगातार प्रयास करते रहते हैं। 

कलेक्टर ने छात्राओं से किया संवाद

कलेक्टर ने संवाद करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को मोबाइल का उपयोग सकारात्मक रूप में करना चाइए। कलेक्टर ने कहा की सीनियर छात्राएं, जूनियर छात्राओं को अपने अनुभव साझा करें जिससे उन्हें आगे बढ़ने में मदद हो सके।

उन्होंने छात्राओं को कहा ही इसी प्रकार आगे भी जो भी पढ़ाई करे उसमे अच्छी मेहनत कर सफल हो और अपने गांव, शहर का नाम रोशन करे। 

कलेक्टर ने कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर के कक्षाओं का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक आयोग जनजाति कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा सहित काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

 09 मार्च 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन

DRMS NEWS शहडोल राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल के अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय शहडोल व तहसील ब्यौहारी, बुढ़ार एवं जयसिंहनगर के सिविल न्यायालयों में 9 मार्च 2024 को इस वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। 

नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेन्द्र कुमार जैन के द्वारा समस्त न्यायाधीशगण के साथ मीटिंग आयोजित कर अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करने केे निर्देश दिए गये।   

मीटिंग में जिला न्यायालय शहडोल के न्यायिक अधिकारीगण क्रमशः श्री बी.एल. प्रजापति विशेष न्यायाधीश, सुश्री प्रतिभा साठवणे प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, श्री आमोद आर्य प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री संदीप सोनी द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री प्रिवेन्द्र कुमार सेन तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री अंजय कुमार सिंह व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, श्रीमती विजयश्री सूर्यवंशी व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड, श्री ऋषभ डोनल सिंह व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड, श्रीमती मानसी सिंगोदिया, सुश्री दीप्ती चौहान, सुश्री अपेक्षा पाटीदार, सुश्री श्वेता यादव प्रशिक्षु न्यायाधीश उपस्थित रहे। सिविल न्यायालय ब्यौहारी , बुढार एवं जयसिंहनगर के न्यायिक अधिकारीगण से वीडियो काॅन्फेंसिंग के माध्यम से मीटिंग की गई। 

ज्ञातव्य है कि नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य दांडिक प्रकरण, सिविल प्रकरण, चेक बाउंस , वैवाहिक एवं पारिवारिक, विद्युत अधिनियम, श्रम अधिनियम, बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों, सिविल अपील, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों, नगरीय निकाय एवं अन्य समस्त समझौता योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ