मोहन सिंह ने मछली पालन को बनाया आमदनी का जरिया
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शनिवार 10 फरवरी 2024
DRMS NEWS शहडोल। संभागीय मुख्यालय शहडोल के नरसरहा निवासी मोहन सिंह ने मछली पालन को आमदनी का जरिया बनाया है। मोहन सिंह का कहना है कि मुझे मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन के लिए 40 हजार रूपए की अनुदान राशि प्रदान की गई थी।
मैं इस राशि से मछली के बीज लिया और अपने तालाब में बड़ी होने के लिए छोड़ देता हुं और जब मछली बड़ी हो जाती है तो उसे बाजार और लोगों को विक्रय करता हुं इससे मुझे सालाना लाखों रुपए की आमदनी होती है।
जब में मछली पालन का कार्य नहीं करता तो घर परिवार का पालन पोषण करने में काफी समस्याएं आती थी और अब मैं मछली का व्यवसाय करके जो आमदनी प्राप्त होती है उससे अपने परिवार का बेहतर ढंग से पालन पोषण कर रहा हूं और मैं अपने परिवार के साथ खुश हूं।
मोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को तहे दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह की अनुदान राशि हमें वरदान साबित हो रही है और इसका लाभ हर किसानों को लेना चाहिए।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों के खाते में 1576 करोड रुपए की राशि की अंतरित
DRMS NEWS शहडोल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने 10 फरवरी 2024 को मंडला में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की 1.29 करोड़ लाडली बहनों के खाते में 1576 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। इस कार्यक्रम का प्रसारण शहडोल जिले में भी देखा गया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
रबी विपणन हेतु किसानों का पंजीयन 1 मार्च तक
DRMS NEWS शहडोल। जिला आपूर्ति नियंत्रक ने जानकारी दी है कि रबि विपणन वर्ष 2024-25 अंतर्गत समर्थन मूल्य में गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन का कार्य 05 फरवरी से 01 मार्च 2024 तक किया जाना है। शासन द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2275/- रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
समर्थन मूल्य पर अपनी उपज विक्रय हेतु इच्छुक किसान निर्धारित समयावधि में अपना किसान पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था हेतु ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, सहकारी समितियों एवं विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर, एम.पी. किसान एप पर एवं पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था हेतु, लोक सेवा केन्द्र पर, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क पर, एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क पर, निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर पंजीयन करा सकते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति स्तर पर निःशुल्क किसान पंजीयन हेतु 22 पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गये है, जिसमें, तहसील सोहागपुर में 05 पंजीयन केन्द्र क्रमशः सोहागपुर, छतबई, मझगवां, सामतपुर व जमुई में, तहसील बुढ़ार में 02 पंजीयन केन्द्र क्रमशः बुढार व धनपुरी में, तहसील जैतपुर में 01 पंजीयन केन्द्र क्रमशः केशवाही में, तहसील गोहपारू में 05 पंजीयन केन्द्र क्रमशः गोहपारू, दियापीपर, खन्नौधी, लफदा व चुहिरी में, तहसील जयसिंहनगर में 03 पंजीयन केन्द्र जयसिंहनगर, अमझोर व बनसुकली में तथा तहसील ब्यौहारी में 06 पंजीयन, केन्द्र क्रमशः ब्यौहारी, पपरेडी, भन्नी, चचाई, सुखाढ़ व देवगांव (खड्डा) में स्थापित किये गये है।
सिक्मी, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसानों की पंजीयन सुविधा केवल समिति स्तरीय पंजीयन केन्द्रों में की गई है।
उन्होंने ने बताया कि किसानों को पंजीयन हेतु भूमि का दस्तावेज (खसरा/बी-1), किसान का आधार नंबर, मोबाईल नंबर, समग्र आईडी, बैंक खाता नंबर (जो आधार नंबर से लिंक हो) आदि दस्तावेजों की प्रतियां किसान पंजीयन केन्द्र उपलब्ध कराने के पश्चात ही किसान पंजीयन किया जा सकेगा।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

0 टिप्पणियाँ