DRMS NEWS

DRMS NEWS

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए नगर पालिका परिषद शहडोल एवं धनपुरी अव्वल

लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में 'स्वच्छता प्रेरणा समारोह'  में 05 मार्च को  नगर पालिका परिषद शहडोल व धनपुरी होंगे  सम्मानित 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 1 मार्च 2024

DRMS NEWS शहडोल।   स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए नगर पालिका परिषद शहडोल एवं धनपुरी को  सम्मान समारोह 'स्वच्छता प्रेरणा समारोह'  05 मार्च 2024 को लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में सम्मानित किया जाएगा।

संचनालय नगरी प्रशासन एवं विकास मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा जारी पत्र में आयुक्त सचिव नगरी प्रशासन एवं विकास मध्य प्रदेश भोपाल ने आयुक्त, नगर पालिक निगम, उज्जैन, खंडवा, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, भोपाल, इंदौर मध्य प्रदेश  एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका/ नगर परिषद, सौंसर, मुंगावली, खुरई, पसान, आरोन, शाजापुर, सुजालपुर, विदिशा, धार, धनपुरी, जावरा, आगर, राधोगढ़, शहडोल, बैतूल, बीना इटावा, पोलायकलां, अथाना, बदनावर, सीतामउ, आलोट, कारी, नरवर, गौतमपुरा, राजगढ़, राउ, सनावद, त्यौंथर, बल्देवगढ़, वनखेड़ी, शाहगंज, मनासा, पांडुर्णा (मध्य प्रदेश) को  'स्वच्छता प्रेरणा समारोह आयोजन में सम्मान प्राप्त करने हेतु आमंत्रण के संबंध में पत्र प्रेषित किया है।

पत्र में उल्लेख है कि आपके मार्गदर्शन में निकाय की टीम, नागरिकों एवं सहयोगियों ने मिलकर स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 के दौरान अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। जिसके फलस्वरूप राष्ट्रीय स्वच्छता परिदृश्य में प्रदेश व निकायों को सम्मान प्राप्त हुआ, साथ ही स्वच्छता रैंकिंग के साथ शहरी स्वच्छता में व्यापक सुधार आया है।

आपके उल्लेखनीय प्रयासों और उपलब्धियों के आलोक में आपके नगरीय निकाय को सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया है। यह सम्मान समारोह 'स्वच्छता प्रेरणा समारोह'  05 मार्च 2024 को लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में आयोजित किया जा रहा

है, जिसमें मुख्यमंत्री, म.प्र. शासन तथा विभागीय मंत्री एवं अन्य गणों की उपस्थिति रहेगी।

इस गरिमामय आयोजन में आपकी सहभागिता अपेक्षित है। आयोजन में सम्मान प्राप्त करने हेतु आप के साथ निकाय के जनप्रतिनिधि पार्षदगण, तत्कालीन अधिकारी(यदि परिवर्तित हुये हो तो), स्वच्छता नोडल, सफाई मित्र, जागरूक नागरिकों के साथ आयोजन में आमंत्रित किया गया है।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ