DRMS NEWS

DRMS NEWS

कुटीर एवं ग्रामोंद्योग मंत्री ने अवधेश जायसवाल को करवाया ग्रह प्रवेश, महिलाओं से की चर्चा

जमुई पहुंचने पर कुटीर एवं  ग्रामोंद्योग मंत्री का किया गया भव्य स्वागत

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 1 मार्च 2024

DRMS NEWS शहडोल मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं  ग्रामोंद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल आज शहडोल प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत जमुई  पहुंचने पर स्थानीय कलाकारों द्वारा बैंड बजे एवं महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ भव्य स्वागत किया।

कुटीर एवं  ग्रामोंद्योग मंत्री ने अवधेश जायसवाल को करवाया ग्रह प्रवेश, महिलाओं से की चर्चा

मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं  ग्रामोंद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने ग्राम पंचायत जमुई में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए पक्के मकान के हितग्राही अवधेश जायसवाल को फीता काटकर ग्रह प्रवेश करवाया तथा बने पक्के मकान का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर मंत्री दिलीप जायसवाल  ने महिलाओं से चर्चा करते हुए आयुष्मान कार्ड, लाड़ली बहना योजना, किसान सम्मान निधि योजना व अन्य केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी ली। जिस पर महिलाओं ने बताया की हमे सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 

इस अवसर पर अध्यक्ष मध्य प्रदेश तेलघानी बोर्ड (कैबिनेट मंत्री दर्जा) रविकरण साहू, विधायक जयसिंह मरावी, विधायक मनीषा सिंह, एडीजीपी डीसी सागर, डीआईजी सुश्री सविता सुहाने, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, समाजसेवी कमल प्रताप सिंह, संतोष लोहानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

कलेक्टर ने जाति प्रमाण पत्र एवं ई केवाईसी के कार्य का किया निरीक्षण 

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज देर रात्रि जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम विचारपुर में किए जा रहे जाति प्रमाण पत्र, ई केवाईसी कार्य का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पटवारी को निर्देश दिए   की सभी लोगो का ई केवाईसी और जाति प्रमाण पत्र घर घर जाकर बनवाना सुनिश्चित करे तथा कोई भी व्यक्ति  ई केवाईसी से  न छूटने पाए। 

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान बैगा महिलाओं से भी चर्चा कर जाति प्रमाण, आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं को जानकारी ली।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

ब्यौहारी में 07, जयसिंहनगर में 04, एवं गोहपारू में 11 मार्च को  होगा सामूहिक विवाह 

DRMS NEWS शहडोल उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण सुश्री प्रज्ञा मरावी ने जानकारी दी है कि जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया जायेगा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत जयसिंहनगर के चरभैया धाम ढोढा में 04 मार्च को, जनपद पंचायत ब्यौहारी के गोदावल धाम ब्यौहारी में 07 मार्च को एवं जनपद पंचायत गोहपारू के जनपद पंचायत गोहपारू प्रांगण में  11 मार्च 2024 को सामूहिक विवाह का आयोजन किया  जायेगा।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ