DRMS NEWS

DRMS NEWS

आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए विशेष अभियान के तहत लगातार कार्यवाही

जिले की पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 11 स्थानों पर 181 लीटर अवैध शराब जप्त

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 

DRMS NEWS शहडोल।  आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक द्वारा शहडोल जिले में शराब की अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जाकर सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिये गए थे। जिसके पालन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना प्रभारियों द्वारा कार्यवाही कर 11 स्थानों पर दबिश देकर कुल 181 लीटर कच्ची शराब जप्ती की गई।


थाना

स्थानों पर दबिश दी गई

कुल जब्त शराब

धनपुरी

01

06 लीटर कच्ची महुआ शराब

देवलोंद

01

05 लीटर कच्ची महुआ शराब

बुढ़ार

03

79 लीटर देशी शराब, 20 लीटर कच्ची महुआ शराब

जयसिंहनगर

02

16 लीटर कच्ची महुआ शराब

सिंहपुर

03

7 लीटर देशी शराब, 12 लीटर कच्ची महुआ शराब

सोहागपुर

01

36 लीटर कच्ची महुआ शराब

कुल

11

86 लीटर देशी शराब एवं 95 लीटर कच्ची महुआ शराब

खैरहा पुलिस ने की आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही

थाना खैरहा क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम अरझुलाएक व्यक्ति लोहे का चाकू दिखाकर आमजन को डरा धमका रहे है। सूचना पर प्र.आर. नारेन्द्र सिंह खैरहा पुलिस द्वारा बताए हुए स्थान में दबिश देकर आरोपी नवीन यादव पिता सुरेस यादव उम्र 22 वर्ष नि.लखवरिया को पकड़कर तलाशीलेने पर उसके कब्जे से एक अदद लोहे के चाकू (बका) मिला। जिसे जब्त कर उक्त आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।


33 चालानों में 12,900/-रूपये समंस शुल्क वसूले

जिला शहडोल पुलिस द्वारा  बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालाने वाले, बिना सीटबेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों एवं अन्य के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत 33चालानों में 12,900रूपये समंस शुल्क वसूल किया गया कार्यवाही जारी है। पुलिस द्वारा संबंधितों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए नियमों का पालन करने हेतु कड़ाईपूर्वक निर्देशित किया गया।



साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ