झाबुआ के रूपापाड़ा गाँव में काली घाटी के पास परित्यक्त अवस्था में मिला नवजात
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793
DRMS NEWS झाबुआ। थाना रायपुरिया के अंतर्गत रूपापाड़ा गाँव में काली घाटी के पास एक नवजात बच्चा मिला, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़कर चला गया था। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल झाबुआ जिले के रायपुरिया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ सउनि उमेश पुरोहित आरक्षक सुरेश बारिया पायलेट जगदीश पाटीदार ने मौके पर पहुँचकर बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति एक नवजात बच्चे को छोड़ कर चला गया था, जिसकी सूचना स्थानीय निवासियों ने डायल-100 को कॉल कर दी थी। डायल-112/100 स्टाफ ने बच्चे को अपने संरक्षण मे लिया और आशा कार्यकर्ता के साथ एफ आर व्ही वाहन से बच्चे को अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए, रास्ते में चिकित्सा वाहन के मिल जाने से बच्चे को चिकित्सा वाहन द्वारा शासकीय अस्पताल पेटलाबाद पहुँचाया गया। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।
डायल-112/100 सेवा की मानवीय पहल,यात्री परिवार को घर पहुँचने का साधन नहीं मिलने पर एफ.आर.व्ही.से उनके घर पहुँचाया
DRMS NEWS शाजापुर। थाना सुनेरा के अंतर्गत नेशनल हाइवे 52 अभयपुर गांव के पास एक व्यक्ति एवं उनके परिवार को अपने घर जाने के लिए साधन नहीं मिल रहा था । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 01:10 बजे सूचना मिलने पर तत्काल शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक हेमेन्द्र जादौन एवं पायलेट संजीव ने मौके पर पहुँचकर बताया कि रात्रि में दम्पति एवं उनके आठ साल के बालक को छयन गाँव जाने के जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा था। व्यक्ति ने डायल-112/100 सेवा को कॉल कर मदद मांगी थी। डायल-112/100 सेवा दंपति एवं बालक को उनके गाँव पहुँचाया गया। दंपति द्वारा डायल-112/100 सेवा का आभार व्यक्त किया गया
कुंडाली गाँव में रात्रि में 26 वर्षीय युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन हालत खराब
DRMS NEWS रायसेन। थाना बंहोरी के अंतर्गत कुंडाली गाँव में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 12:50 बजे सूचना प्राप्ति पर तत्काल रायसेन जिले के बंहोरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 26 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणो से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। डायल 112/100 सेवा द्वारा युवक को परिजन के साथ शासकीय अस्पताल बंहोरी पहुँचाया गया ।
पटपारा पोंड चौराहा के पास मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक घायल
DRMS NEWS सीधी। थाना कमर्जी के अंतर्गत पटपारा पोंड चौराहा के पास एक मोटर साइकिल का होने से एक व्यक्ति घायल हो गया था । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक अमरेन्द्र सिंह एवं पायलेट राज कुमार तिवारी ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के अनियंत्रित हो जाने से एक व्यक्ति घायल हो गये थे। डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल को जिला अस्पताल पहुँचाया गया ।
बालाघाट लामता क्षेत्र के ग्राम कचुरना में 45 वर्षीय व्यक्ति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन
DRMS NEWS बालाघाट। थाना लामता के अंतर्गत कचुरना गाँव के पास एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल बालाघाट जिले के लामता थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक फागु मरकाम एवं पायलेट खेम राव राणा ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 45 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणो से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था । डायल 112/100 सेवा द्वारा व्यक्ति को परिजन के साथ शासकीय अस्पताल लामता पहुँचाया गया ।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========


0 टिप्पणियाँ