ब्यौहारी पुलिस ने 03 स्थानों पर रेड कर अवैध खनिज रेत का परिवहन करते ट्रेक्टर को किया जप्त
शहडोल थाना ब्योहारी क्षेत्रांतर्गत मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मउ की तरफ रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर ब्योहारी पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर जाकर देखा तो ट्रैक्टर मय रेत लोड आते दिखा। जिस पर ब्योहारी पुलिस द्वारा उक्त वाहन को मय रेत लोड कीमती 4,65,000 रु. जप्त कर आरोपी चालक रावेंन्द्र सिंह गोंड पिता अशोक सिंह गोंड एवं वाहन मालिक के विरूद्ध भा.द.वि. एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
इसी दूसरे घटनाक्रम में थाना ब्यौहारी क्षेत्रांतर्गत मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मउ की तरफ रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर ब्योहारी पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर जाकर देखा तो ट्रैक्टर मय रेत लोड आते दिखा। जिस पर ब्योहारी पुलिस द्वारा उक्त वाहन को मय रेत लोड कीमती 4,65,000 रु. जप्त कर आरोपी चालक अजीत सिंह गोंड पिता कीशोर सिंह गोंड उम्र 22 वर्ष एवं वाहन मालिक के विरूद्ध भा.द.वि. एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
इसी तरह तीसरे घटनाक्रम में थाना ब्योहारी क्षेत्रांतर्गत दिनांक 09.03.24 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मउ की तरफ रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर ब्योहारी पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर जाकर देखा तो ट्रैक्टर मय रेत लोड आते दिखा। जिस पर ब्योहारी पुलिस द्वारा उक्त वाहन को मय रेत लोड कीमती 5,05,000 रु. जप्त कर आरोपी चालक अजीत सिंह गोंड पिता सुरजीत सिंह गोंड उम्र 21 वर्ष एवं वाहन मालिक के विरूद्ध भा.द.वि. एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
शहडोल आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा शहडोल जिले में शराब की अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिये गए है। जिसके पालन में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना प्रभारियों द्वारा कार्यवाही कर 15 स्थानों पर दबिश देकर कुल 49 लीटर शराब जप्ती की गई एवं आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई । विभिन्न थानों में 15 स्थानों पर दबिश दी गई 88 कुल कच्ची महुआ शराब जब्त की गई ।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
जिले में 90 चालानों में 39,500/-रुपये समंस शुल्क वसूल किया
शहडोल। पुलिस बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालाने वाले, बिना सीटबेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों एवं अन्य के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत 90 चालानों में 39,500/- रूपये समंस शुल्क वसूल किया गया कार्यवाही जारी है। पुलिस द्वारा संबंधितों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए नियमों का पालन करने हेतु कड़ाईपूर्वक निर्देशित किया गया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
0 टिप्पणियाँ