DRMS NEWS

DRMS NEWS

घायलों को डायल-112/100 सेवा द्वारा एफ़ आर वी वाहन एवं चिकित्सा वाहन से ले जाकर शासकीय अस्पताल ब्यौहारी में भर्ती करवाया

साखी गाँव मे पास सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, 07 घायल 

DRMS NEWS शहडोल। थाना ब्यौहारी के अंतर्गत साखी गाँव के पास एक ऑटो पलट गया है 07 व्यक्ति घायल हो गये है पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से 07 व्यक्ति घायल हो गये थे। सभी घायलों को डायल-112/100 सेवा द्वारा एफ़ आर वी वाहन एवं चिकित्सा वाहन से ले जाकर शासकीय अस्पताल ब्यौहारी में भर्ती करवाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ