DRMS NEWS

DRMS NEWS

शहडोल नगर में निकाली गई बाईक रैली

   19 अप्रैल को मतदान करने का संदेश देकर CMO अक्षत बुंदेला एवं सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर 19 कि.मी. की बाईक रैली को किया रवाना

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आज नगरपालिका शहडोल द्वारा शहडोल नगर में 19 कि.मी. की बाईक रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया गया। 

शहडोल नगर में निकाली गई बाईक रैली

बाइक रैली को मुख्य नगर पालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला  एवं सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  यह बाईक रैली नगर पालिका शहडोल कार्यालय से प्रारंभ होकर, गांधी चौक, पुराना गांधी चौक, रेल्वे फाटक, दरभंगा चौक, इंद्रा चौक, न्यू बस स्टैंड, बाणगंगा तिराहा, बिरसामुंडा तिराहा, जयस्तंभ चौक, पुलिस लाइन, सरस्वती स्कूल, सीएमओ बंगला, गांधी व अन्य स्थानों में पहुंचकर  गांधी चौक में समापन किया गया।  साथ ही  मतदाताओं को 19 अप्रैल को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।


व्यय प्रेक्षक ने चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

DRMS NEWS शहडोल लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर संसदीय क्षेत्र 12- शहडोल के व्यय प्रेक्षक रामकृष्ण केडिया ने शहडोल जिले के चेक पोस्ट बटूरा एवं  गिरवा का औचक निरीक्षण किया।  व्यय प्रेक्षक  द्वारा चेक पोस्ट पर संधारित रजिस्टर का अवलोकन किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान व्यय प्रेक्षक ने निगरानी दल को निर्देशित किया कि अंतर्राज्यीय बार्डर पर आने जाने वाले वाहनों की निगरानी एवं जांच की जाए। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर सख्त कार्यवाही की जाए।

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ