सोन नदी के चकदही घाट में पलक, पायल, पंकज एवं शंशाक चार युवाओं की नदी में डूबने से हुई मृत्यु
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल के चार युवाओं, पलक, पायल, पंकज एवं शंशाक की सोन नदी के चकदही घाट में डूबने के कारण मृत्यु होने की सूचना मिलने पर कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद एवं एडीजीपी डीसी सागर बुधवार बीती देर रात पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
कमिश्नर और एडीजीपी ने देर रात पाली पहुंचकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी
कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद एवं एडीजीपी डीसी सागर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और ढांढ़स बंधाया तथा चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज शहडोल भिजयाया। इस अवसर पर ब्लाक मेडिकल आफिसर डाॅ. वीके जैन, एसडीओपी पाली, अनुविभागीय अधिकारी पाली टी आर नाग भी साथ रहें।
मेडिकल काॅलेज शहडोल में कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित
DRMS NEWS शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद की अध्यक्षता में गुरुवार 28 मार्च 2024 को मेडिकल काॅलेज शहडोल की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में कलेक्टर तरूण भटनागर, डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ. मिलिंद शिरालकर, डाॅ. केएससी बोस, डाॅ. प्रगति चौहान, डाॅ. नागेंद्र सिंह, डाॅ. विक्रांत कंबीरपंथी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ए.के. लाल, अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग के.पी. लखेरा सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहें।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========


0 टिप्पणियाँ