निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए थाना गोहपारु क्षेत्रांतर्गत निकाला गया फ्लैग मार्च
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793
DRMS NEWS शहडोल। लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस के सहायतार्थ केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की कम्पनी आवंटित की गई है। जिनके द्वारा शहडोल पुलिस के साथ-साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में एरिया डोमीनेशन की कार्यवाही की जा रही है।
थाना गोहपारु के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालते हुए एरिया डोमीनेशन किया गया। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी गोहपारु निरी. एम.एल. रहांगडाले एवं गोहपारु थाना पुलिस बल के साथ सी.आर.पी.एफ. के जवान शामिल रहे।
पुलिस बल द्वारा स्थानीय कस्बा भ्रमण, बस स्टैंड, रीवा-शहडोल मेन रोड, खन्नौधी कस्बा, गोहपारु जैतपुर रोड होते हुए स्थानीय बाजार एवं अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।
शहडोल पुलिस एवं सी.आर.पी.एफ के द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण मतदान का संदेश दिया जा रहा है। शहडोल पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि निर्भय होकर लोकसभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का अधिक से अधिक प्रयोग करेंगें।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
ब्यौहारी पुलिस द्वारा अवैध खनिज रेत का परिवहन करते वाहन को किया जप्त
DRMS NEWS शहडोल। थाना ब्योहारी क्षेत्रांतर्गत मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नौढिया की तरफ रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर ब्यौहारी पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर जाकर देखा तो ट्रैक्टर मय रेत लोड आते दिखा।
चालक द्वारा पुलिस को आता देख उक्त ट्रैक्टर को छोड़ कर भाग गया वाहन की तलाशी लेने पर रेत लोड पाया गया। अत: ब्योहारी पुलिस द्वारा वाहन को जब्त कर वाहन मालिक के विरूद्ध भा.द.वि. एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ब्यौहारी के नेतृत्व में उ.नि बालकरण प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
233 चालानों में 1,01,400/- रूपये समंस शुल्क किया वसूल
DRMS NEWS शहडोल। पुलिस द्वारा बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालाने वाले, बिना सीटबेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों एवं अन्य के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत 233 चालानों में 1,01,400/- रूपये समंस शुल्क वसूल किया गया कार्यवाही जारी है। पुलिस द्वारा संबंधितों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए नियमों का पालन करने हेतु कड़ाई पूर्वक निर्देशित किया गया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
खैरहा पुलिस ने की जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही
DRMS NEWS शहडोल। थाना खैरहा क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम. सिरौंजा में कुछ व्यक्ति रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर थाना प्रभारी खैरहा दिलीप सिंह के नेतृत्व में प्र.आर. नारेन्द्र सिंह, रामकरण सिंह एवं आर. अमरसाय प्रजापति खैरहा पुलिस द्वारा प्रथम फड़ से जुआड़िओं आरोपी - 1. झल्लु साहु पिता भुल्ला साहु नि. सिरौंजा 2.लल्ला प्रसाद जायसवाल 3. कपिल जायसवाल 4. चन्द्र प्रकाश जायसवाल 5.जीतेन्द्र जायसवाल 6. केशव प्रसाद जायसवाल सभी नि. खैरहा 7. किरण जायसवाल नि. धनपुरी के कब्जे से ताश के 52 पत्ते एवं 630 रू.नगदी जब्त किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरूद्ध 13जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
पुलिस ने की 04 स्थानों से 24 लीटर शराब जप्त
DRMS NEWS शहडोल। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा शहडोल जिले में शराब की अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जाकर सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिये गए थे। जिसके पालन में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध थाना प्रभारियों द्वारा कार्यवाही कर स्थानों पर दबिश देकर कुल 24 लीटर कच्ची शराब जप्ती की गई।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========


0 टिप्पणियाँ