DRMS NEWS

DRMS NEWS

कमिश्नर ने अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश, की समीक्षा

ईव्हीएम व व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का कमिश्नर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

शहडोल । लोकसभा निर्वाचन के मददेनजर कमिश्नर शहडोल संभाग बी एस दामोद एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण भटनागर ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थिति ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर अमृता गर्ग, निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कमिश्नर ने अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश, की समीक्षा 

शहडोल । कमिश्नर शहडोल संभाग  बी.एस.सिंह दामोद ने आज कमिश्नर कार्यालय के सभागार में विभागीय आधे-अधूरे कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न करते हुए आधे-अधूरे कार्यों  को जल्द से जल्द पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि टेटका से शहडोल रोड़ निर्माण का कार्य प्राथमिकता के साथ पूरा करवाए। उन्होंने कहा कि शहडोल संभाग की सड़कों पर हुए गड्डो को भरवाना भी सुनिश्चित करें जिससे आवागमन में समस्या न हो। 

 बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, उपायुक्त राजस्व श्रीमती मिनिषा पांडे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


निर्वाचन तैयारियों का कमिश्‍नर ने लिया जायजा 

शहडोल । कमिश्‍नर बी.एस. जामोद ने आज लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा शहडोल संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर आशीष वशिष्ठ, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, संयुक्त आयुक्त मगन सिंह कनेश, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, एसडीएम अनूपपुर श्रीमती दीपशिखा भगत सहित सर्व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 

कमिश्‍नर बी.एस. जामोद ने कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष तथा प्रवेश आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भ्रमण के दौरान मतदान सामग्री वितरण तथा मतगणना स्थल पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचकर की गई तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान सामग्री वितरण, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का जायजा लिया।

निष्पक्ष निर्वाचन के लिए शासकीय सेवक निष्पक्ष दिखें - कमिश्‍नर बी.एस. जामोद

शहडोल । कमिश्‍नर बी.एस. जामोद ने कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा शहडोल संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर आशीष वशिष्ठ, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, संयुक्त आयुक्त मगन सिंह कनेश, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, एसडीएम अनूपपुर श्रीमती दीप शिखा भगत सहित सर्व संबंधित अधिकारी, मास्टर ट्रेनर अजय कुमार जैन, कौशलेन्द्र सिंह उपस्थित थे। 

बैठक में कमिश्‍नर बी.एस. जामोद ने लोकसभा निर्वाचन के सभी दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष निर्वाचन के लिए शासकीय सेवक निष्पक्ष दिखें। उन्होंने पहले आएं, पहले पाएं के आधार पर अनुमति देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

कमिश्‍नर ने निर्वाचन तैयारियों की ली समीक्षा बैठक

उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य को सम्पन्न कराने के लिए अमले का प्रशिक्षण महत्वपूर्ण कार्य है। प्रशिक्षण में भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के साथ ही नए प्रावधान से भी अमले को अवगत कराया जाए। उन्होंने शत्-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदान केन्द्रों को चिन्हित करने तथा मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने को कहा। 

उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण निर्वाचन पर्व के माहौल जैसा सम्पन्न होना चाहिए। जिससे लोकतंत्र के इस उत्सव में सभी मतदाता सहभागी बनें। उन्होंने अप्रिय स्थिति से निपटने, कानून व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउण्डओवर की कार्यवाही के संबंध में निर्देशित किया। 

रिटर्निंग ऑफीसर ने तैयारी की दी जानकारी 

बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा शहडोल संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर आशीष वशिष्ठ ने निर्वाचन से संबंधित सामान्य जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। 

उन्होंने अंतर्राज्यीय नाकों मतदान केन्द्रों में सुविधाओं, प्रशिक्षण, विभिन्न प्रकार की अनुमति तथा विभिन्न प्रकार के प्रसारित प्रतिबंधात्मक आदेशों के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एफएसटी तथा चेकपोस्ट नाके, कन्ट्रोल रूम क्रियाशील कर दिया गया है। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियों की जानकारी दी।


मतदान केंद्रों में मतदान दिवस अंकित कराए, सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें - जिला निर्वाचनअधिकारी 

शहडोल । लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण भटनागर ने विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर के अंतर्गत बनाए गए मतदान केंद्र शासकीय आदर्श आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहनगर, प्राथमिक शाला कुबरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमझोर, शासकीय हाई स्कूल सीधी, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चरहेट व अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तरुण भटनागर ने कहा की सभी मतदान केंद्रों में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस, मतदाता संख्या अंकित कराए तथा मतदाता सूची का परीक्षण कर ले जिससे मतदान दिवस के दिन परेशानी न हो। 

कलेक्टर ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि जिस मतदान केंद्रों में रंगाई पुताई, खिड़की, दरवाजे, रैप व अन्य सभी व्यवस्थाएं आवश्यक हो उन सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए पानी की व्यवस्था हेतु मटके, ओआरएस, पंखे की समुचित व्यवस्था तथा मतदान दलों को ठहरने की व्यवस्था बेहतर रहे। 

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण भटनागर ने संबंधित बीएलओ से मतदाता सूची कितने नाम विलोपित किए,कितने जुड़े, बैठक, पेयजल, बिजली व्यवस्था सहित निर्वाचन से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त की। 

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेद्र सिंह, श्रीमती प्रगति वर्मा, सीईओ जनपद पंचायत अशोक मरावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने अंतरराज्यीय बॉर्डर चांटी का किया निरीक्षण

शहडोल । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तरुण भटनागर ने आज लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर के अंतरराज्यीय बॉर्डर वन अवरोध नाका चांटी का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत को निर्देश दिए की सुरक्षा कर्मी हेतु टेंट, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें व अंतरराज्यीय बॉर्डर चांटी पर लगे सुरक्षा कर्मी आने जाने वाहनों की सघन चेकिंग करे।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेद्र सिंह, श्रीमती प्रगति वर्मा, सीईओ जनपद पंचायत श्री अशोक मरावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ