
नवागत कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793
DRMS NEWS शहडोल। नवागत कलेक्टर तरुण भटनागर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया तथा विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। नवागत कलेक्टर तरुण भटनागर ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए जिला मुख्यालय में बनाए गए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
नवागत कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के चारों ओर बैरिकेटिंग की व्यवस्था मजबूती के साथ रहे व अपूर्ण कार्य की जल्द से जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि आब्जर्वर के बैठने की व्यवस्था, आवागमन की व्यवस्था, वाहन खड़े होने की व्यवस्था, ईवीएम मशीनों की रख रखाव सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए तथा विधानसभावार निर्वाचन से जुड़ी अन्य जानकारियां भी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, संयुक्त कलेक्टर अमृता गर्ग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, श्रीमती एंटोनियो एक्का, निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
0 टिप्पणियाँ