DRMS NEWS

DRMS NEWS

राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन

 ग्राम पंचायत कतिरा में शुभारंभ हुआ रासेयो शिविर

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 

DRMS NEWS शहडोल मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशानुसार एवं प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी के आदेशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत कतिरा आयोजित किया गया मिली जानकारी के अनुसार यह शिविर 16 मार्च 2024 से 22 मार्च 2024 तक ग्राम पंचायत में संपन्न किया जाना है। 

16 मार्च 2024 को समय दोपहर 3:00 बजे माननीय अशोक कुमार मरावी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर एवं सरपंच ग्राम पंचायत कतिरा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न किया गया। 

यह कार्यक्रम सात दिवसीय महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी दिलीप शुक्ला की देखरेख में संपन्न होगा जहां महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न गतिविधियों, जिसमें आसपास की सफाई जन जागरूकता इत्यादि का प्रदर्शन किया जाएगा। 

आज के कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों में राम नारायण पांडेय भाजपा मंडल अध्यक्ष जयसिंहनगर, कलावती कोल सरपंच ग्राम पंचायत कतिरा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रावेद्र शर्मा, हिमांशु गुप्ता भाजपा मंडल महामंत्री, साकेत मिश्रा पशु चिकित्सा अधिकारी जयसिंहनगर, संतोष नामदेव सचिव, रोहिणी कोल पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कतिरा के साथ महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ