DRMS NEWS

DRMS NEWS

मतदाताओं को जागरूक करने बनाई गई मतदान की रंगोली

मतदान का संदेश देने निकाली  गई मतदाता जागरूकता रैली 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। 

इसी कड़ी में शहडोल जिले के जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम झरौंसी   में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रैली में सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, चला चली मतदान करी अपने मत के मन करी के नारे, भी लगाए गए तथा महिलाओं द्वारा मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान करने हेतु अपील भी की गई।

मतदाताओं को जागरूक करने बनाई गई मतदान की रंगोली

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। 

इसी कड़ी में शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत दूधी में मतदान की रंगोली बनाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आने वाले 19 अप्रैल को मतदान करने की अपील भी की गई।

मतदाताओं ने ली मतदान की शपथ

DRMS NEWS शहडोल शहडोल जिले के ग्राम पंचायत भोलहरा ग्राम भन्नी में आज नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समिति के सदस्यों व अन्य लोगों ने मतदान करने की शपथ ली तथा मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए 19 अप्रैल को मतदान करने की अपील भी की। 

गौरतलब है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

दीवार लेखन कर दिया मतदान का संदेश 

DRMS NEWS शहडोल शहडोल जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। 

इसी कड़ी में शहडोल जिले के  जयसिंहनगर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गोपालपुर में दीवार लेखन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। दीवारों में पहले मतदान फिर चलपान, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के स्लोगन लिखे गए। साथ ही 19 अप्रैल को मतदान करने की अपील भी की गई।

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ