DRMS NEWS

DRMS NEWS

अमरकंटक परिक्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर वन’ मैराथन आयोजित

प्राकृतिक पर्यावरण से जन-जीवन और लोकतांत्रिक पर्यावरण से जन-तंत्र सशक्‍त होता है : एडीजीपी डीसी सागर 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 

DRMS NEWS अनूपपुर वन विभाग अमरकंटक, जिला अनूपपुर द्वारा अमरकंटक परिक्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर 21 मार्च 2024 को ‘रन फॉर वन’ तथा लोकसभा निर्वाचन-2024 के परिप्रेक्ष्‍य में ‘रन फॉर वोट’ मैराथन का आयोजन किया गया। यह मैराथन वन विद्यालय अमरकंटक प्रांगण से प्रारंभ होकर दीनदयाल चौक, गुरुद्वारा, कपिला संगम, संत कबीर सरोवर होते हुए- वन विद्यालय वापस हुआ। 

वृक्षारोपण एवं लोकतांत्रिक पर्व में मतदान के प्रति संवेदनशीलता के प्रचार-प्रचार 

की दिलाई शपथ 

इस कार्यक्रम में लोगों को प्रकृति, वन्य प्राणी जैवविविधता एवं मतदाता जागरूकता के विषय में लोगों को परिचित कराया गया। सभी प्रतिभागियों को चुनाव पर्यवेक्षक रामकृष्ण केड़िया द्वारा वृक्षारोपण एवं लोकतांत्रिक पर्व में मतदान के प्रति संवेदनशीलता के प्रचार-प्रचार की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजाति के 10 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। 

कमिश्‍नर शहडोल संभाग ने मतदाताओं से की अपील वे भयमुक्‍त होकर मतदान करें

कमिश्‍नर शहडोल संभाग ने लोकसभा चुनाव की तिथि 19 अप्रैल को दोहराते हुए इसे लोकतंत्र का राष्‍ट्रीय पर्व बताया और मतदाताओं से अपील की कि वे भयमुक्‍त होकर मतदान करें क्‍योंकि आपकी सुरक्षा के लिए पर्याप्‍त पुलिस बल, प्रशासन एवं वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी में तैनात हैं। 

एडीजीपी डीसी सागर ने मतदाताओं से अपील करते हुए बताया कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग के स्‍वीप कार्यक्रम के अंतर्गत वन विभाग द्वारा ‘रन फॉर वन’ प्राकृतिक पर्यावरण की तरह लोकतांत्रिक पर्यावरण के महत्‍व को समझाने के लिए एक अनुकरणीय कदम है। 

प्राकृतिक पर्यावरण से जन-जीवन और लोकतांत्रिक पर्यावरण से जन-तंत्र सशक्‍त होता है। साथ ही कहा कि 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव-2024 लोकतंत्र का महापर्व है। इस अवसर पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्‍य करें और भयमुक्‍त होकर वोट डालने जायें। 

एडीजीपी श्री सागर ने बच्‍चों से कहा कि वे अपने माता-पिता, 18 साल से ऊपर के बहन-भाई आदि को मतदान करने के लिए प्रोत्‍साहित करें। पुलिस, प्रशासन एवं वन विभाग जनता के जान-माल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और आमजन के उत्‍साहवर्धन के लिए स्‍वरचित स्‍लोगन सुनाया ।

लोकतंत्र की आवाज़ हॅूं मैं।

मतदान के लिए तैयार हॅूं मैं।

इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को वन मण्डल अनूपपुर की तरफ से टी-शर्ट का वितरण किया गया एवं मैराथन उपरांत विजेताओं को शील्ड से सम्मानित किया गया। मैराथन पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। 

मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत जिला स्‍तरीय मैराथन दौड़ में महिला वर्ग में प्रथम स्‍थान पर मनीता मरावी, द्वितीय स्‍थान पर शांति परस्‍ते, तृतीय स्‍थान पर सरस्‍वती देवी रहीं। वहीं पुरुष वर्ग में प्रथम स्‍थान पर शाहिल माझी, द्वितीय स्‍थान पर अजय यादव, तृतीय स्‍थान पर कल्‍लू जैसवाल रहे। कार्यक्रम के आयोजन में वन परिक्षेत्र अमरकंटक, राजेन्द्रग्राम, अनूपपुर, वन विद्यालय अमरकंटक एवं प्रभारी परिक्षेत्राधिकारी बीरेन्द्र कुमार पटेल का सराहनीय प्रयास रहा।

इस कार्यक्रम में इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के कुलपति प्रोफेसर प्रकाशमणि त्रिपाठी, संभागायुक्त शहडोल बी०एस० जामोद, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल डी०सी० सागर, चुनाव पर्यवेक्षक राम कृष्ण केडिया, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पवांर, वनमण्डलाधिकारी अनूपपुर सुश्री श्रद्धा पान्द्रे, वन परिक्षेत्राधिकारी अमरकंटक बीरेन्द्र पटेल, एस०डी० एम० राजस्व पुष्पराजगढ़ सुधाकर सिंह, एस०डी० ओ०पी० सोनाली गुप्ता एवं नगर परिषद अमरकंटक, अनूपपुर जिले के पुलिस, राजस्व एवं प्रशासन तथा वरिष्ठ पत्रकार श्रवण कुमार उपाध्याय शामिल हुए। 

कार्यक्रम में इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक, शा० उ० मा० वि० अमरकंटक, कल्याणिका केन्द्रीय शिक्षा निकेतन अमरकंटक के छात्र-छात्राओं एवं अनूपपुर जिले के आम लोगों ने उत्‍साहपूर्वक लगभग 400 लोगों ने भाग लिया। 

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ