श्री राधा कृष्ण मंदिर धनपुरी में होगा काशी विश्वनाथ, उज्जैन, हरिद्वार से आए हुए कलाकारों द्वारा प्रचंड तांडव नृत्य एवं मसान होली
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 बुधवार 6 मार्च 2024
DRMS NEWS शहडोल। समस्त सनातनी हिंदू समिति, धनपुरी द्वारा राधा कृष्ण मंदिर धनपुरी में 08 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महा शिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य पर बाबा श्री महाकाल का महा अभिषेक एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
समस्त सनातनी हिंदू समिति, धनपुरी, जिला-शहडोल के आयोजक मंडल ने बताया कि 08 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महा शिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य पर बाबा श्री महाकाल का महाअभिषेक एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
धार्मिक कार्यक्रम में श्री महाकाल महाअभिषेक प्रातः - 8:00 बजे से और शोभायात्रा दोपहर 12:00 बजे से निकाली जाएगी। विशेषकर इस पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ, उज्जैन, हरिद्वार से आए हुए कलाकारों द्वारा प्रचंड तांडव, नृत्य एवं मसान होली की मनमोहक प्रस्तुति दी जावेगी।
आयोजकों ने समस्त सनातनी बांधुओं, माताओं एवं बहनों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
0 टिप्पणियाँ