DRMS NEWS

DRMS NEWS

लोकतंत्र का महापर्व, युवा मतदाता मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं


जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई मतदान की शपथ

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर ने जिला मुख्यालय के मानस भवन में आयोजित चुनावी पाठशाला के दौरान युवा मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। 

इस अवसर पर  पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद्र शाह, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रमाशंकर गौतम, सोहागपुर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बी.एस.चंदेल सहित काफी संख्या में युवा मतदाता उपस्थित थें।


लोकतंत्र का महापर्व, युवा मतदाता मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं 

DRMS NEWS शहडोल युवा मतदाता प्रिंया सिंह ने जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि भारत युवाओं का देश है हम सभी युवा इस लोकतंत्र की नींव रखनें के लिए चुनाव में अपना शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं युवा शक्ति से सब कुछ संभव है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा निर्वाचन में 19 अप्रैल 2024 को होने वाले मतदान प्रक्रिया में युवा शत-प्रतिशत मतदान करने अवश्य जाएं।


शासकीय कार्याें को समय पर पूर्ण करें- कलेक्टर

DRMS NEWS शहडोलकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर ने आज कलेक्टर कार्यालय के स्थापना कक्ष, कलेक्टर न्यायालय, ई-गर्वेंनेंस, जन अभियान परिषद कक्ष, जिला कोषालय कार्यालय, आवक-जावक शाखा, अपर कलेक्टर न्यायालय, नजूल शाखा सहित अन्य शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया।  

कलेक्टर ने विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि सभी शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर आना सुनिश्चित करें और शासकीय कार्याें को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें और कोई भी फाइलों को पेंडिग न रखें। कलेक्टर तरूण भटनागर ने लोक सेवा प्रबंधन कार्यालय निरीक्षण करते हुए कम्प्यूटरों एवं अन्य आवश्यक जानकारियां प्राप्त की। 

कलेक्टर ने स्थापना कक्ष का निरीक्षण करते हुए कहा कि किसी भी कर्मचारियों के सीआर. इन्क्रीमेंट व अन्य समस्याएं लंबित न हो इस बात का ध्यान रखें, सभी आवश्यक फाइलों को नस्ती करें। 

कलेक्टर ने प्रशासनिक प्रकोष्ठ शाखा निरीक्षण करते हुए कहा कि पुराने रिकार्डों को रिकार्ड रूम में डिस्पोजल कराएं। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग का निरीक्षण करते हुए स्टाप एवं रिक्त पदोें की भी जानकारी ली। 

निरीक्षण के दौरान, अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एन्टोंनियों एक्का सहित अन्य अधिकारी  उपस्थित थें।


लोक नृत्य एवं मतदान गीत के माध्यम से किया गया मतदान के प्रति जागरूक

DRMS NEWS शहडोलकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। 

इसी कड़ी में शहडोल नगर के मानस भवन में स्कूली छात्राओं द्वारा लोक नृत्य के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। एवं साथ ही मतदान गीत के माध्यम से भी मतदान के प्रति जागरूक किया गया।


मतदाता, वोंटिग की करें तैयारी मतदान केंद्रों पर मिलेगी सुविधाएं सारी

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह द्वारा जिला मुख्यालय के मानस भवन में बीएलओ बीएलओ सुपरवाइजरों को 85 वर्ष या इससे अधिक उम्र के मतदाता व दिव्यांग मतदाताओं के होमवोंटिग संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।  

होमवोंटिग की सुविधाओं हेतु दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में बताया किया गया लोकसभा निर्वाचन 2024 में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। 

प्रशिक्षण में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह ने बताया मतदान केंद्रों में दिव्यांग मतदाता एवं वरिष्ठ मतदाताओं को वालेंटियर्स, मेडिकल किट, वॉशरूम, व्हीलचेयर और रैंप की सुविधा, ब्रेल लिपि में जानकारी, पीने का पानी, वेंटिग हॉल  जैसी अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी। 

इसी प्रकार निर्वाचन से जुड़ी जानकारियों से भी अवगत कराया गया। साथ ही बताया किया शहडोल जिले में 19 अप्रैल को मतदान प्रक्रिया होगी।  प्रषिक्षण में डिप्टी कलेक्टर  अर्चना मिश्रा सहित अन्य अधिकारी  व बीएलओ उपस्थित थें।

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ