कमिश्नर ने जिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण, मरीजों से की चर्चा
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793
DRMS NEWS शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस.जामोद ने आज जिला चिकित्सालय शहडोल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने जिला चिकित्सालय के ओपीडी वार्ड, मेल सर्जिकल वार्ड, फीमेले सर्जिकल वार्ड, हृदय रोग गहन चिकित्सा कक्ष, एनआरसी. और ओपीडी का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने मरीजों और मरीजों के परिजनों से चर्चा की तथा चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा मरीजों को दिए जा रहे उपचार के संबध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने ओपीडी में चिकित्सकों की सतत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।
कमिश्नर ने जिला चिकित्सालय निरीक्षण के दौरान मरीज शीतला सिंह, विस्मोही सिंह से चर्चा की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। कमिश्नर ने मेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज कल्लू बैगा से चर्चा की तथा चिकित्सकों से कल्लू बैगा के उपचार के सबंध में जानकारी ली।
कमिश्नर ने कल्लू बैगा के उपचार के लिए बनाई गई फाईल का भी अवलोकन किया तथा कल्लू बैगा के शरीर में खून की काफी कमी पाये जाने पर चिकित्सकों को कल्लू बैगा एवं उसके परिजनों के सिकल सेल की जांच भी कराने के निर्देश दिए।
जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने क्षय रोग से पीड़ित छात्र अनिल से भी चर्चा की तथा छात्र अनिल के उपचार के लिए उनके परिजनों को सतत रूप से दवाईयां खिलाने की समझाईस भी कमिश्नर द्वारा दी गई।
कमिश्नर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए.के.लाल को निर्देश दिए कि वे छात्र अनिल के क्षय रोग का उपचार अपनी निगरानी में कराएं। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए कि छात्र जिस गांव में रहता है उस गांव में जिला क्षय अधिकारी जाकर सर्वे कराएं।
कमिश्नर ने फीमेल सर्जिकल वार्ड का भी निरीक्षण किया तथा मरीजों से चर्चा की। कमिश्नर ने हृदय रोग गहन चिकित्सा इकाई का निरीक्षण किया और मरीजों से चर्चा की, चर्चा के दौरान कमिश्नर ने मरीजों से चिकित्सा प्रबंधन द्वारा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही दवाईयों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने एनआरसी. का निरीक्षण किया तथा एनआरसी में भर्ती बच्चों के परिजनेां से चर्चा की तथा बच्चों के परिजनों को समझाईस देते हुए कहा कि वे बच्चों की विशेष निगरानी रखें बच्चों केे स्वास्थ्य पर ध्यान दें, एनआरसी के चिकित्सकों द्वारा उन्हें बताये जा रहे नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।
जिला चिकित्सालय परिसर में समुचित साफ-सफाई रखने के दिए निर्देश
कमिश्नर ने एनआरसी के पोषण विशेषज्ञों से एनआरसी में भर्ती बच्चों का उपचार किस प्रकार से किया जा रहा है तथा उन्हें कौन सी डाईट मुहैया कराई जा रही है। इसके संबंध में विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने शौचालयों का भी निरीक्षण किया। शौचालयों में समुचित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ लाल, सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय डॉ. जीएस परिहार, डॉ पासवान, डॉ टान्डिया सहित अन्य चिकित्सक भी साथ रहे।
स्वर्णप्राशन संस्कार 20 मार्च को
DRMS NEWS शहडोल। जिला आयुष अधिकारी शहडोल डॉ शशिप्रभा पाण्डेय ने जानकारी दी है कि प्रति माह की तरह इस माह भी पुष्य नक्षत्र में आयुष विभाग द्वारा जिला आयुर्वेद चिकित्सालय शहडोल में 20 मार्च 2024 को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक स्वर्णप्रशान संस्कार का आयोजन किया गया है।
हेलीपैड की अनुमति प्रदान करने हेतु सक्षम अधिकारी नियुक्त
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण भटनागर ने आदेश जारी कर राजनीतिक दल एवं अभ्यर्थियों को चुनाव प्रचार प्रसार हेतु हेलीपैड की अनुमति प्रदान करने के लिए सक्षम अधिकारी अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्री रोमोनुस टोप्पो को नियुक्त किया है।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========


0 टिप्पणियाँ