विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर संगोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आज विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर एडीजीपी डीसी सागर ने कहा कि ग्राहक अपने अधिकारों के प्रति स्वयं जागरूक हो तथा यदि उनके अधिकारों का हनन हो रहा है तो वे उपभोक्ता फोरम में अपना शिकायत दर्ज करा सकते है।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ता सामग्री क्रय करते समय दुकानदारों से पक्की रसीद आवश्यक रूप से ले। जिससे आवश्यकता पड़ने पर आपके अधिकारों को सुरक्षित रखा जा सकें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपने अधिकारों को जाने और उसका पालन भी करें। सामग्री क्रय करते समय उसके निर्माण एवं तिथियां अनिवार्य रूप से देखें तभी यह पता चलेगा कि आपके द्वारा क्रय की गई सामग्री सही है की नही।
उन्होंने कहा कि सामग्री क्रय करते समय उपभोक्ता का अधिकार है कि वह सामग्री का वजन आदि भी तौलाएं जिससे पैंकिग में सामग्री सही मात्रा में है की नही उसका वास्तविक पता लग सकें। उन्होंने कहा कि जागरूक उपभोक्ता दूसरे लोगों को भी उपभोक्ता अधिकारों के संबंध में जागरूक करें। उन्होंने उपभोक्ता को जागरूक करने के लिए चौराहों मे होर्डिग्स भी लगवाए।
आयोजित कार्यशाला के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने कहा कि उपभोक्ताओं को सामग्री क्रय करते समय उसकी मात्रा, वजन आदि देखने का अधिकार है वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर इसका लाभ उठाएं। वस्तुओं को खरीदने से पहले अंतिम तिथि व वस्तुओं को खरीदने के बाद बिल अवश्य लें।
उपभोक्ता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यशाला के दौरान बताया गया कि खरीदी गई वस्तु/प्राप्त की गई सेवा की गुणवत्ता, मात्रा और कीमत को जानें ताकि आपके साथ अनुचित व्यापार-व्यवहार के माध्यम से धोखा न हो सकें।
अनुचित अथवा प्रतिबंधात्मक व्यापार व्यवहार अथवा अनैतिक क्रूप से शोषण का कानूनी समाधान कराएँ। जान-माल को नुकसान पहुंचाने वाली घटिया/खतरनाक वस्तुएं खरीदने/सेवाएं प्राप्त करने से बचें।
जहां तक संभव हो वस्तुएं और सेवाएं प्रतियोगी दरों पर प्राप्त करें। 5 लाख रूपये तक के दावे में कोई न्याय शुल्क देय नहीं है। उपभोक्ता को अपने निवास स्थान के न्यायालय में परिवारवाद की अधिकारिता है।
कार्यशाला को उपभोक्ता फोरम की सदस्य डॉ. श्रृष्टि शास्त्री, जिला आपूर्ति नियंत्रक विपिन पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राघवेन्द्र सोनी तथा अन्य सदस्यगण ने अपने-अपने विचार रखें। इस अवसर उपभोक्ता फोरम के सदस्य भरत नगराले, जयप्रकाश, अजय सिंह, विष्णू प्रताप सिंह, शुभदीप खरे, अजय सिंह सहित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं काफी संख्या में उपभोक्तागण उपस्थित थें।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========

0 टिप्पणियाँ