DRMS NEWS

DRMS NEWS

कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के ऑनलाइन नि:शुल्क प्रवेश हेतु आवेदन-पत्र उपलब्ध कराये जायेंगे

अशासकीय स्कूलों में कमजोर वर्ग एवं वंचित बच्चों के निःशुल्क प्रवेश हेतु शीट आबंटित

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 

DRMS NEWS शहडोल जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र ने जानकारी दी है कि राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अर्न्तगत गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में कमजोर वर्ग व वंचित समूह के बच्चों के ऑनलाईन निःशुल्क प्रवेश के लिए 14 मार्च 2024 को शीट आबंटित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खण्ड ब्यौहारी के 61 स्कूल हेतु 207 शीट, विकास खण्ड बुढ़ार में 30 स्कूल हेतु 112 शीट, विकास खण्ड गोहपारू के 13 स्कूलों हेतु 47 शीट, विकास खण्ड जयसिंहनगर के 47 स्कूलों हेतु 119 शीट, विकास खण्ड सोहागपुर के 71 स्कूलों हेतु 286 शीट आबंटित की गयी है।

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ