सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने दायित्वों का निर्वहन सजगता, पारदर्शिता और निष्ठापूवर्क करें- कलेक्टर
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर ने कहा है कि लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है।
सेक्टर मजिस्ट्रेट लोकसभा निर्वाचन में अपनी अहम भूमिका को दृष्टिगत रखते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने दायित्वों का निर्वहन सजगता, पारदर्शिता और निष्ठापूर्वक करें।
लोकसभा निर्वाचन में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भूमिका अति महत्वपूर्ण
कलेक्टर ने कहा है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रशिक्षण लेकर मतदान की पूरी प्रक्रिया को ठीक से समझ व जान लें। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी। तरूण भटनागर कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेटो के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होनें कहा कि समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर लें एवं मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे बिजली, टेंट, पीने का पानी, पुरूष एवं महिलाओं के लिए अलग - अलग शौचालय एवं मतदाता सुविधा केन्द्र सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिया गया प्रशिक्षण
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्र तक के पहुंचे मार्ग का भी निरीक्षण कर लें एवं पहुंच मार्ग को सुगम बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।
उन्होंने ने कहा कि जिन मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग की सुविधा के लिए सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जायेंगे उस मतदान केन्द्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट कैमरे लगाते समय उपस्थित रहेंगे एवं इस प्रकार कैमरे को लगवाएं जिससे मतदान की प्रक्रिया दिखाई दे एवं बूथ की गोपनीयता भी बनी रहे।
उन्होनें कहा कि ईव्हीएम मशीन को किसी प्रायवेट जगह, गाड़ी या घर में न रखें, ईव्हीएम मशीन के लिए जिस वाहन को दिया जाये उसी वाहन में ईव्हीएम मशीन को रखें।
प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पों, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, संयुक्त कलेक्टर अमृता गर्ग, निर्वाचन सुपरवाईजर संजय खरे, सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
महिलाओं ने कहा सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो
DRMS NEWS शहडोल। जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत पथरहटा व ग्राम पंचायत बराछ में महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो।
जिले में शत-प्रतिशत मतदान के लिए महिलाएं घर-घर पहुंचकर युवा, बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाताओं को मतदान का महत्व बता रही है और 19 अप्रैल को मतदान करने के लिए प्रेरित भी कर रही है। महिलाओं द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
युवा मतदाता बता रहे एक वोट का महत्व
DRMS NEWS शहडोल। जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत बडकाडोल में युवा मतदाताओं द्वारा घर-घर जाकर मतदात के प्रति मतदाताओं को जागरूक किया गया और 19 अप्रैल को मतदान करने की अपील भी की गई तथा एक वोट का महत्व बताते हुए बताया गया कि एक वोट से हार जीत का फैसला होता है इसलिए मतदान करने मतदाता मतदान केंद्र जाकर मतदान अवश्य करें।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========




0 टिप्पणियाँ