DRMS NEWS

DRMS NEWS

कलेक्टर ने वर्चुअली रूप से राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की ली बैठक

आगामी त्यौहारों में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराएं- जिला निर्वाचन अधिकारी

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 

DRMS NEWS शहडोलकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर ने लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। 

बैठक में कलेक्टर ने  अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी त्यौहारो गुड फ्राइडे, ईद - उल - फितर, रामनवमी के दौरान जिले में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें इसके लिए राजस्व अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी बैठक आयोजित कर लें। 

कलेक्टर ने वर्चुअली रूप से राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की ली बैठक

उन्होंने कहा कि अधिकारी आदर्श आचार संहिता के दौरान छोटी सी छोटी सूचना को गंभीरता ले और जरूरत होने पर तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोगों को सी-विजिल एप के बारे में जागरूक करें और मोबाइल पर डाउनलोड कराएं। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 122 अंतर्गत अंतरिम प्रकरण के आदेश, एमसीसी, तमीली के शेष प्रकरण व अन्य प्रकरणों की समीक्षा थानेवार की। 

वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थें।


मतदाताओं ने सेल्फी लेकर बताया मतदान का महत्व

DRMS NEWS शहडोल जिले  के ग्राम पंचायत सरवारी में वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। वोटर सेल्फी पॉइंट में मतदाताओं ने सेल्फी ली एवं मतदान का महत्व बताया। मतदाताओं ने कहा जन जन की यही पुकार वोट डालो अबकी बार। साथ ही आगामी 19 अप्रैल को मतदान करने की अपील भी की।


वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है,  दीवार लेखन कर दिया मतदान का संदेश 

DRMS NEWS शहडोलशहडोल जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहडोल जिले के ग्राम पंचायत बड़का डोल में दीवार लेखन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। दीवारों में, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, के स्लोगन लिखे गए। साथ ही 19 अप्रैल को मतदान करने की अपील भी की गई।


चुनाव आयोग के सामान्य आब्जर्वर आईएएस शांतनु गोतमारे जिले के प्रवास पर 

शहडोल 27 मार्च 2024- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु शहडोल संसदीय क्षेत्र 12 (अ.ज.जा.) के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा वर्ष 2004 बैच के शांतनु गोतमारे (मोबाइल नम्‍बर 8878283087) को सामान्य प्रेक्षक (जनरल ऑब्जर्वर) नियुक्त किया गया है। संसदीय क्षेत्र शहडोल के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक का अनूपपुर जिला आगमन 26 मार्च 2024 को हो गया है। सामान्‍य प्रेक्षक शांतनु गोतमारे का ई-मेल आईडी gobshahdol12@gmail.com है तथा लैण्‍ड लाईन / फैक्‍स नम्‍बर 07659299103 है। निर्वाचन संबंधी शिकायत एवं समस्याओं के संबंध में दिए गए दूरभाष नंबर तथा ई-मेल आईडी पर सम्‍पर्क स्थापित किया जा सकता है।

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ