साड़ी वॉकथॉन कार्यक्रम के तहत निकाली रैली, विधायक एवं कलेक्टर ने महिलाओं को किया सम्मानित
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 7 मार्च 2024
DRMS NEWS शहडोल। साड़ी वॉकथान कार्यक्रम के तहत रैली का आयोजन जिला मुख्यालय के मानस भवन से विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह एवं कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य की अगुवाई में आयोजित किया गया। साड़ी वॉकथान कार्यक्रम मानस भवन ऑडिटोरियम से प्रारंम्भ होकर गांधी चौक, बुढ़ार चौराहा होकर उसी रास्ते से वापस मानस भवन में समाप्त हुई।
इस साड़ी वॉकथॉन कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधि,स्वयंसेवी संस्थाओं, समाजिक कार्यकर्ताओं, शैक्षणिक संस्थाओं तथा शासकीय अधिकारी, कर्मचारी सम्मलित रहें।
साड़ी वॉकथान कार्यक्रम का शुभारंभ एडीजी डीसी सागर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साड़ी वॉकथॉन कार्यक्रम के तहत जय स्तंभ चौक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय परिधानों में विविध साड़ी पैटर्न प्रदर्शन एवं बच्चों फैंसी ड्रेस का प्रदर्शन किया गया तथा प्रतिभागियों को विधायक श्रीमती मनीषा सिंह एवं कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही नारियों के सम्मान में अतिशबाजी भी की गई।
इस अवसर समाजसेवी कमल प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास अधिकारी मनोज लारोकर, आजीविका मिशन के परियोजना अधिकारी विष्णुकांत विश्वकर्मा, आनंद अग्रवाल परियोजना अधिकारी, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद विवेक पांडेय, वीरेंद्र द्विवेदी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, श्रीमती संगीता दुबे सहित काफी महिलाएं उपस्थित थी।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

0 टिप्पणियाँ