DRMS NEWS

DRMS NEWS

कन्यादान योजना गरीब और कमजोर तपके के लोगों के लिए हुई वरदान साबित : विधायक ब्यौहारी शरद कोल

जिले के  जनपद पंचायत ब्यौहारी के गोदवाल धाम में पवित्र वेद मंत्रों के साथ 160 जोड़ों ने लिए सात फेरे

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 7 मार्च 2024

DRMS NEWS शहडोल। जिले के जनपद पंचायत ब्यौहारी के गोदवाल धाम में आज मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 160 जोड़ों ने पवित्र वेद मंत्रों के साथ फेरे लिए और जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लेकर दांपत्य जीवन में बंधे।

जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने वर-वधू को दिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद

इस पुनीत अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, विधायक ब्यौहारी शरद कोल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षी सिंह, अनु विभागीय  अधिकारी राजस्व नरेंद्र सिंह धुर्वे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोक मरावी  उपस्थित रहे।

कन्यादान योजना गरीब और कमजोर तपके के लोगों के लिए हुई वरदान साबित

आयोजित सामूहिक विवाह  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ब्यौहारी शरद कोल ने कहा कि सरकार बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है उन योजनाओं में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एक महत्वपूर्ण योजना है। 

उन्होंने कहा कि समाज के गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लोग निरंतर मेहनत करते हैं फिर भी बेटे-बेटियों के विवाह करने में असमर्थ होते हैं। उनके लिए यह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हमारे गरीब एवं पिछड़े समाज के वर-वधू पवित्र बंधन में बंथ कर अपने जीवन को आगे बढ़ा रहे हैं। 

आयोजित सामूहिक विवाह में वर वधु के एक जोड़े को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 49 हजार रूपए का चेक भी प्रदान किया गया।

आयोजित सामूहिक विवाह में अध्यक्ष नगर परिषद ब्यौहारी श्रीकृष्ण राजन गुप्ता, समाजसेवी राम बहोर तिवारी, श्याम पाल तिवारी, वीरेंद्र वैस, नीरज गुप्ता, समस्त जनपद सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्साें का प्रशिक्षण 9 मार्च को

DRMS NEWS शहडोल अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है कि लोकसभा निर्वाचन को दृृष्टिगत रखते हुए विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्साें का प्रशिक्षण 9 मार्च को दोपहर 12 बजे से  शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल में आयोजित किया जाएगा।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ