DRMS NEWS

DRMS NEWS

ग्राम सरईकापा में प्रतिदिन अपरान्ह 04 बजे से सुश्री भक्ति प्रभा दीदीजी का प्रवचन

ग्राम सरईकापा तालाब के पास नवनिर्मित मंदिर में श्री हनुमानजी महाराज की प्राण, प्रवचन भंडारा का आयोजन 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 8 मार्च 2024

DRMS NEWS शहडोल जनपद पंचायत बुढ़ार अंतर्गत ग्राम सरईकापा तालाब के पास नवनिर्मित मंदिर में श्री हनुमानजी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 11 मार्च 2024 सोमवार से 14 मार्च 2024 गुरुवार विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम किया जायेगा एवं इसी बीच प्रतिदिन अपरान्ह 04 बजे से सुश्री भक्ति प्रभा दीदीजी का प्रवचन होगा।

आयोजकों ने बताया कि ।। श्री गणेशाय नमः ।। ॐ ।। श्री हनुमते नमः ।। पवन तनय संकट हरण, मंगल मूरति रूप। राम लखन सीता सहित हृदय बसहु सुर भूप ।। अखिल ब्रह्माण्ड नायक, करुणावरुणालय, जगन्निवास श्री राघवेन्द्र सरकार की अहैतुकी कृपा एवं श्री रामजानकी मंदिर बुढ़ार के महंत श्री रामबालकदास जी की अध्यक्षता में नवनिर्मित मंदिर में श्री हनुमानजी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक आचार्यो के सानिध्य में यजमान रामबिहारी द्विवेदी सपत्नीक द्वारा पूजा अर्चना सम्पन्न होगी।

कार्यक्रमानुसार 11 मार्च 2024 सोमवार दस विधि स्नान, विष्णु पूजनम्, जलयात्रा, पंचांग पूजनम्,  आचार्य वरण, पीठ आवाहन, अधिवास प्रारंभ, 12 मार्च 2024 मंगलवार आवाहित देव पूजनम्, स्थापनम्, शोभायात्रा, न्यास एवं सैयाधिवास,  13 मार्च 2024 बुधवार आवाहित देव पूजनम्, प्राण प्रतिष्ठा, हवन, पूर्णाहुति वर्साधारा, आवाहित देव विसर्जनम्, 14 मार्च 2024 गुरुवार ब्राह्मण भोजन, भण्डारा दोपहर 01 बजे से  प्रतिदिन अपरान्ह 04 बजे से सुश्री भक्ति प्रभा दीदीजी का प्रवचन होगा। 

इस पावन अवसर पर हनुमान भक्त समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों ने परम स्नेही स्वजनों, इष्टमित्रों श्रद्धलुओं से आग्रह किया है कि समय पर सपरिवार पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद के साथ भंडारा प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक लाभ उठावें।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ