विधायक ने वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 7 मार्च 2024
DRMS NEWS शहडोल। विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने जिला चिकित्सालय परिसर में वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर विधायक ने कहा कि टीबी की पूर्ण रोकथाम के लिए वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है इस अभियान को हम सबको मिलकर सफल बनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है।
बीसीजी टीकाकरण के शुभारंभ अवसर पर बताया गया कि बीसीजी का टीका पिछले 5 वर्षाें में जिन्हें टीबी हुआ हो, बुजुर्ग नागरिक (60 वर्ष से अधिक) वर्तमान या अतीत में धूम्रपान करने वाले लोग, मधुमेह रोग, कुपोषित व्यक्ति, टीबी रोगियों के निकट या संपर्क में रहने वाले व्यक्ति लगवा सकते है। साथ ही बताया गया कि अब भारत में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीबी की सुरक्षा के लिए टीका लगाया जाएगा।
बीसीजी टीकाकरण के शुभारंभ अवसर विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह के समक्ष शहडोल नगर के गोपाल सिंह को वयस्क बीसीजी का टीका भी लगाया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके लाल, सिविल सर्जन डॉ0 जीएस परिहार, समाजसेवी कमल प्रताप सिंह, डीपीएम मनोज द्विवेदी सहित जिला चिकित्सालय के नर्स स्टाप उपस्थित थें।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 11 मार्च को
शहडोल 07 मार्च 2024- प्राचार्य शासकीय संभागीय आईटीआई शहडोल ने जानकारी दी है कि 11 मार्च को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन शासकीय आईटीआई में किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए शासकीय संभागीय आईटीआई शहडोल में सम्पर्क कर सकते है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

0 टिप्पणियाँ