DRMS NEWS

DRMS NEWS

श्रीराम जी के अलौकिक कथा का अमृतमई वाणी से भक्तजनों को रसास्वादन कराया

महामाया मंदिर भानपुर में विशाल भंडारे का आयोजन

शहडोल। ग्राम भानपुर में 28 फरवरी 2024 से पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया कार्यक्रम में प्रतिदिन हवन पूजन के साथ कथा का आयोजन किया तदुपरांत दिनांक 9 मार्च 2024 को महामाया मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया कथावाचक श्री 108 श्री बालक दास जी महाराज गीता धाम जबलपुर एवं परम पूज्य आलोक मिश्रा जी चित्रकूट धाम सतना द्वारा श्री राम जी  के अलौकिक कथा का अमृत मई वाणी से भक्तजनों को रसास्वादन कराया गया।

क्षेत्र के भक्त जनों द्वारा तन मन धन से अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया गया साथ ही देवी महामाया जी को नए मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित किया गया उक्त कार्यक्रम में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु जन दर्शन लाभ प्राप्त करते रहे हैं यज्ञ समिति भानपुर द्वारा सभी संत जनों भक्त जनों का आभार व्यक्त किया गया ।

यज्ञ के मुख्य यजमान टीक राम सिंह चौहान भंडारी, दिनेश कुमार शर्मा, चंद्रभान सिंह तोमर, मुख्य कार्यकर्ता राजकुमार सिंह तोमर शिक्षक, संतराम सिंह चौहान, वंश बहादुर सिंह चौहान, धर्मेश, सनी, कौशल विश्वकर्मा, शिवराज सिंह चौहान, सुदर्शन सिंह तोमर, सुदामा सिंह, सूरज वाली बैग सरपंच, ध्यान सिंह डोंगरे, सुशील कुमार श्रीवास्तव उप सरपंच कठौतिया, प्रकाश सिंह तोमर, रोशन सिंह, कमल सिंह डोंगरे, रामकिशोर सिंह चौहान आदि सभी कार्यकर्ताओं का बहुत सहयोग प्राप्त हुआ कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक सिंह जोधावत अध्यक्ष विराट क्षत्रिय महासभा सोहागपुर के द्वारा किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ