लोगों की सेवा करना हमारा संस्कार, देश, विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर- माननीय राज्यपाल 
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शनिवार 9 मार्च 2024
DRMS NEWS अमरकंटक। माननीय राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने कहा कि विद्या आखिल भारतीय द्वारा संचालित विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को ज्ञान के साथ-साथ संस्कार भी सिखाए जाते हैं, लोगों की सेवा करना हमारा संस्कार कहलाता है और आज कल संस्कार का होना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि जनजातीय अंचलों में संस्कार युक्त शिक्षा के प्रकल्प के तहत न्यास द्वारा जनजातीय केंद्रों जनजातीय छात्रावास, आवासीय विद्यापीठ और अखिल भारतीय योग केंद्र द्वारा संचालन किया जा रहा है, केंद्रों द्वारा समग्र शिक्षा के लिए स्वास्थ्य, लोक संस्कार, शिक्षण संस्था के साथ ही रोजगार, शिक्षण, वनांचल की परंपरा लोक कलाओं, खेलों के संरक्षण तथा स्वदेश प्रेम समरसता के साथ संस्कारों की भी शिक्षा प्रदान की जा रही ।
सरस्वती जनजातीय संस्कार केंद्र अमरकंटक वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल ने निभाई सहभागिता
यह विचार आज माननीय राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने आज सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनादादर में आयोजित सरस्वती जनजातीय संस्कार केंद्र अमरकंटक वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान विद्या भारती के लोगों ने बेहतर सेवाएं प्रदान की, मानव जीवन किसी न किसी के काम में आए भगवान ने कुछ न कुछ हर वक्ति को दिया है। माननीय राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने कहा की भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है और आने वाले समय में जरूर भारत विश्व गुरु बनेगा इसकी शुरुआत हो चुकी है।
सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में बच्चों को सिखाया जाता है बेहतर शिक्षा साथ मन, बुद्धि के सर्वांगीण विकास के
साथ-साथ संस्कार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोंद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा की सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जाती है, बच्चों को मन, बुद्धि के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ संस्कार भी सिखाया जाता है।
माननीय राज्यपाल का स्थानीय कलाकारों ने किया भव्य स्वागत
सरस्वती जनजातीय संस्कार केंद्र वार्षिक उत्सव कार्यक्रम दौरान स्कूली छात्र छात्राओं और स्थानीय कलाकारों द्वारा शैला नृत्य, छत्तीसगढ़ कर्मा नृत्य, करमा नृत्य, शिशु अभिनव नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम के दौरान सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुना दादर परिसर में औषधि आरोग्य, महाकौशल वनांचल शिक्षा सेवा न्यास द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई।
उक्त कार्यक्रम में सह क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ आनंद राव, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के श्रीराम आरावकर, आनंद मरावी, कमिश्नर शहडोल संभाग गोपाल चंद्र डाड, एडीजी डीसी सागर, कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह पवार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थें।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्यशाला संपन्न
DRMS NEWS शहडोल। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) फेज-2 अंतर्गत जिला पंचायत शहडोल द्वारा मानस भवन शहडोल में आज त्रिस्तरीय पंचायत राज के जनप्रतिनिधियों एवं सचिवों का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया जाना।
कार्यशाला में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, मल कीचड़ प्रबंधन, गोबरधन योजना, 15 वें वित्त टाईड फण्ड, जल जीवन मिशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें ग्राम स्तर पर स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का सफल कियान्वयन कर अपने ग्राम को ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम बनाये जाने के संबंध में जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में राज्य स्वच्छ भारत मिशन से उपायुक्त अजीत तिवारी, एमआईएस को-आर्डिनेटर अरविन्द श्रीवास्तव, राज्य सलाहकार कृपाशंकर, सुश्री ईशा सिंह, सौरभ खण्डेलवाल, प्रियव्रत पाण्ड, विवेक यादव वर्चुअल रूप से जुड़कर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) फेज-2 के संबंध में विभिन्न घटकों के बारे में बताया गया। साथ ही भारतीय मानक ब्यूरो रायपुर के प्रतिनिधियों द्वारा मानकीकरण गुणवत्ता एवं प्रमाणन की गतिविधियों का विकास के संबंध में जागरूक किया गया।
कार्यकम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, विधानसभा क्षेत्र जैतपुर के विधायक जयसिंह मरावी, जयसिंहनगर के विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, विधानसमा क्षेत्र ब्यौहारी के विधायक शरद कोल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती फूलवती सिंह, राजेश जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सहित अन्य अधिकारी व कर्चमारी उपस्थित थे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========




0 टिप्पणियाँ