पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793
DRMS NEWS शहडोल। बुढ़ार थाना अंतर्गत 13 मार्च 2024 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लफदा हर्रा टोला में गया प्रसाद चर्मकार ने अपनी पत्नी दीपा बाई चमर्कार उम्र 33 वर्ष की हत्या सिर में टांगी (कुल्हाड़ी) से मारकर कर दी है। सूचना पर आरोपी गया प्रसाद चमर्कार उम्र 35 वर्ष के विरूद्व हत्या का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए एवं शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल रवाना किया गया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
स्वयं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डी. सी. सागर के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले, थाना प्रभारी बुढ़ार, फोरेंसिक विशेषज्ञ एवं फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ के द्वारा साक्ष्यों का संकलन करने और विवेचना आदि के संबंध में दिशा निर्देश दिये गए। साथ ही एडीजीपी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी बुढ़ार को मृतिका के तीन छोटे बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पालन-पोषण के संबंध में सहानुभूतिपूर्वक ध्यान देकर अन्य विभागों से समन्वय बनाने हेतु भी निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी बुढ़ार निरी संजय जायसवाल के नेतृत्व में उनि0 उमाशंकर, सउनि0 गुलाम हुसैन, प्र0आर0 जवाहर सिंह, आर0 मनोज एवं प्र0आर0 चालक प्रभात सिंह पुलिस टीम ने सूचना के चंद घण्टों के भीतर आरोपी गया प्रसाद चर्मकार को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करते हुए जेल भेज दिया है।
सकारात्मक खबर, साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
लोकसभा निवार्चन को दृष्टिगत रखते हुए थाना खैरहा अंतर्गत निकाला गया फ्लैग मार्च
DRMS NEWS शहडोल। लोकसभा निवार्चन को दृष्टिगत रखते हुए निवार्चन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस के सहायतार्थ केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की कम्पनी आवंटित की गई है। जिनके द्वारा शहडोल पुलिस के साथ-साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में एरिया डोमीनेशन की कार्यवाही की जा रही है।
थाना खैरहा के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालते हुए एरिया डोमीनेशन किया गया। उक्त फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी उनि0 दिलीप सिंह, कम्पनी कमाण्डर सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में खैरहा पुलिस एवं सी.आर.पी.एफ. के जवान शामिल रहे।
पुलिस बल द्वारा खैरहा कस्बा, ग्राम सिरौंजा, करकटी, बरतरा एवं अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। शहडोल पुलिस एवं CRPF के द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण मतदान का संदेश दिया जा रहा है। शहडोल पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि निर्भय होकर लोकसभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का अधिक से अधिक प्रयोग करेंगें।
सकारात्मक खबर, साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
पुलिस ने की सट्टा एक्ट के तहत 02 कार्यवाही
DRMS NEWS शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा नशे एवं सट्टा/जुआ के विरूद्ध कायर्वाही करने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि किरन टाकिज के पास एवं सिंधी बाजार में कुछ व्यक्ति रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर सट्टा पर्ची काट रहे हैं।
सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में सउनि0 कामता पयासी एवं प्र0आर0 महेन्द्रपाल शुक्ला कोतवाली पुलिस द्वारा किरन टाकिज के पास में आरोपी आसू उर्फ अभिषेक साहू पिता लक्ष्मी नारायण साहू उम्र 32 वर्ष निवासी किरन टाकिज के पास के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन एवं 630 रूपये नगदी एवं सिंधी बाजार में दबिश देकर आरोपी राजेश कुमार बजाज पिता दयाराम बजाज उम्र 43 वर्ष निवासी चपरा क्वाटर के पास शहडोल के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन एवं 530 रूपये नगदी जब्त किया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
सकारात्मक खबर, साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
अलग अलग थानों की पुलिस ने की आबकारी एक्ट के तहत 05 कार्यवाही कर 28 लीटर
DRMS NEWS शहडोल। थाना गोहपारू क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सउनि0 प्रताप सिंह ने ग्राम चुहिरी में आरोपी लाल सिंह पिता गोरे लाल निवासी चुहिरी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रूपये की मौके पर जप्त की गई।
गोपालपुर में 06 लीटर कच्ची महुआ शराब मौके पर बरामद
थाना जयसिंहनगर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सउनि0 इन्द्रभान सिंह ने गोपालपुर में आरोपी रामनाराण अहिरवार पिता मालव अहिरवार निवासी जयसिंहनगर के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रूपये की मौके पर जप्त की गई।
बंधवार में 05 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त
थाना खैरहा क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर प्र0आर0 रामनाथ बांधव ने बंधवार में आरोपिया रामकुमर जयसवाल की पत्नी निवासी बंधवार के कब्जे से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 500 रूपये की मौके पर जप्त की गई।
ग्राम कदौड़ी में 06 लीटर कच्ची महुआ शराब पकड़ाई
थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर प्र0आर0 हरपाल परस्ते इन्द्रभान सिंह ने ग्राम कदौड़ी में आरोपी रामप्रसाद बर्मन पिता ललवा ढीमर निवासी कदौड़ी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रूपये की मौके पर जप्त की गई।
मेवाड़ अस्पताल के पास शहडोल में 05 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद
थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर प्र0आर0 महेन्द्रपाल शुक्ला ने मेवाड़ अस्पताल के पास शहडोल में आरोपी गुड्डू उर्फ धर्मेन्द्र कुशवाहा पिता भूरेलाल कुशवाहा निवासी सौखी मोहल्ला शहडोल के कब्जे से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 500 रूपये की मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपीगणों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
सकारात्मक खबर, साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
148 चालानों में 57,200/- रूपये समंस शुल्क वसूले
DRMS NEWS शहडोल। पुलिस द्वारा दिनांक 12.03.2024 को बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालाने वाले, बिना सीटबेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों एवं अन्य के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत 148 चालानों में 57,200/- रूपये समंस शुल्क वसूल किया गया कायर्वाही जारी है। पुलिस द्वारा संबंधितों के विरूद्ध चालानी कायर्वाही करते हुए नियमों का पालन करने हेतु कड़ाईपूवर्क निदेर्शित किया गया।
सकारात्मक खबर, साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”



0 टिप्पणियाँ