
प्रधानमंत्री ने पीएम-सूरज राष्ट्रीय पोर्टल का किया शुभारंभ
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793
DRMS NEWS शहडोल। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (वीसी के माध्यम से) सिंगल क्लिक द्वारा पीएम-सूरज प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण पोर्टल का शुभारंभ किया। वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम पीएम-सूरज राष्ट्रीय पोर्टल शुभारंभ कार्यक्रम जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया।
इस अवसर पर विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के हर क्षेत्र में सुविधाएं प्रदान की जा रही है और इसका लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
युवा रोजगार स्थापित कर समाज में बना सकते है अलग पहचान
उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवा स्वयं का रोजगार स्थापित कर अपनी समाज में अलग पहचान बना सकता है, इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा पीएम स्वनिधि योजना जैसे अन्य कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के लिए सभी सुविधाए प्रदान की जा रही है। उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने कहा कि देश विकास की ओर आगे बढ़ रहा है और हमेशा निरंतर की ओर आगे बढ़ता रहें। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर परिषद बुढ़ार श्रीमती शालिनी सरावगी, समाजसेवी कमल प्रताप सिंह ने भी अपने-अपने विचार रखें।
हितग्राहियों को वितरित किये गए हितलाभ
इस अवसर पर योजनाओं से लाभाविंत हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री उद्यम स्वरोजगार योजना के तहत संतोष साहू ग्राम सलैया कुदरा टोला सोहागपुर को जनरल स्टोर हेतु 2 लाख रूपये, बालमुकुंद जायसवाल वार्ड नं. 8 ग्राम पंचायत कोटमा सोहागपुर को मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर हेतु 1 लाख रूपये, संत रविदास स्वरोजगार योजना के तहत प्रवीण कुमार चौराहा को टेंट हाउस के 3 लाख रूपये का चेक व सफाई कर्मियों को किट प्रदान किया गया।
पीएम-सूरज राष्ट्रीय पोर्टल के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा, पाषर्दगण एवं योजनाओं से लाभांवित हितग्राहीगण उपस्थित थें। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय ने किया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
लोक सेवा केंद्र के संचालन हेतु अंतरिम सूची संबंधी दावा आपत्ति 14 मार्च तक
DRMS NEWS शहडोल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने जानकारी दी है कि जिले में 06 लोक सेवा केंद्रों के संचालन हेतु MP e-Tender के माध्यम से निविदा आमंत्रण उपरांत प्राप्त कुल 575 निविदाओं के तकनीकी निविदा से पात्र/अपात्र (Select/Reject) की अंतरिम सूची www.mpedistrict.gov.in पर अपलोड की गई है।
www.shahdol.nic.in एवं समस्त निविदाकार वेबसाईट का अवलोकन कर सूचित हो, निविदाकारों को पृथक से कोई सूचना तामील नहीं कराई जावेगी। उपरोक्तानुसार अंतरिम सूची से सम्बंधित दावा/ आपत्ति प्रस्तुत किये जाने हेतु 12 मार्च 2024 से 14 मार्च 2024 तक नियत किया जाता है.
प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण समिति के द्वारा किया जावेगा। दावा आपत्ति प्रस्तुतकर्ता उपरोक्तानुसार दिवसों में अपनी आपत्ति से सम्बंधित दस्तावेज़ कार्यालयीन समय में श्रीमती प्रिया पाठक, कार्यालय सहायक, ई-गवर्नेस कलेक्टर कार्यालय, कमरा नं. 18 शहडोल मो. नं. 9669857918 एवं बृजेश द्विवेदी, लेखापाल, ई-गवर्नेस कलेक्टर कार्यालय, कमरा नं. 18 शहडोल मो. नं. 9993062049 अथवा degmsha@mp.gov.in पर जमा प्रेषित कर सकते हैं।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
सुलभ चुनाव संपादित कराने हेतु विधानसभावार निगरानी कमेटी गठित
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैन ने आदेश जारी कर जिले में विधानसभावार अजजा. के लिए दिव्यांग मतदाताओं व वरिष्ठ नागरिकों की चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम सहभागिता व साझेदारी सुनिश्चित करनें, उनको दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा एवं उपायों को कारगर बनाकर सुलभ चुनाव संपादित कराने हेतु निगरानी कमेटी गठित किया है।
निगरानी कमेटी में विधानसभा क्षेत्र 83-ब्यौहारी हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी को अध्यक्ष, मुख्य कार्यापालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी केा उपाध्यक्ष, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ब्यौहारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयसिंहनगर ब्यौहारी, परियोजना अधिकारी सीडीपीओ महिला एवं बाल विकास ब्यौहारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी ब्यौहारी जयसिंहनगर सदस्य होगे। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 84 जयसिंहनगर हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर को अध्यक्ष, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर,गोहपारू, बुढ़ार को उपाध्यक्ष, एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोगापुर धनपुरी गोहपारू, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोहागपुर सिंहपुर बुढ़ार, परियोजना अधिकारी सीडीपीओ महिला एवं बाल विकास सोहागपुर गोहपारू बुढ़ार एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी सोहागपुर गोहपारू बुढ़ार सदस्य होगे। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 85- जैतपुर हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर को अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर, गोहपारू, बुढ़ार को उपाध्यक्ष, एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धनपुरी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोहागपुर गोहपारू बुढ़ार, परियोजना अधिकारी सीडीपीओ महिला एवं बाल विकास सोहागपुर गोहपारू बुढ़ार एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी सोहागपुर गोहपारू बुढ़ार सदस्य होगे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
जिला स्तरीय निगरानी कमेटी गठित
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने आदेश जारी कर जिला स्तर पर दिव्यांग मतदाताओं व वरिष्ठ नागरिकों की चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम सहभागिता व साझेदारी को सुनिश्चित करने, उनको दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा एवं उपायों को कारगर बनाकर सुलभ चुनाव संपादित कराने हेतु जिला स्तरीय निगरानी कमेटी गठित किया है।
जिला स्तरीय निगरानी कमेटी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शहडोल अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल उपाध्यक्ष, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्त जन कल्याण, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला युवा अधकारी नेहरू युवा केन्द्र, उप संचालक जनसम्पर्क शहडोल सदस्य होगे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
निर्वाचन व्ययों पर निगरानी हेतु वीडियो निगरानी दल गठित
DRMS NEWS शहडोल। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो ने आदेश जारी कर लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान निर्वाचन व्यय अन्वीक्षण तंत्र के अंतर्गत विधान सभावार अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्ययों पर निगरानी हेतु वीडियो निगरानी दल का गठन किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 83 ब्यौहारी अंतर्गत वीडियो निगरानी दल 1 में मनोज कुमार तिवारी निरीक्षक, नवीन सोनी वीडियोग्राफर, दल 2 में बैद्यनाथ पांडे राजस्व निरीक्षक, शिवा ढीमर वीडियोग्राफर, दल 3 में श्री एस के तिवारी उप यंत्री, ओम प्रकाश वीडियोग्राफर को दाल में शामिल किया गया है।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 84 जयसिंहनगर अंतर्गत दल क्रमांक 1 में वीरेंद्र कुमार महोबिया राजस्व निरीक्षक, आदित्य बर्मन वीडियोग्राफर, दल क्रमांक 2 में वीरेंद्र सिंह परस्ते राजस्व निरीक्षक, महेंद्र सिंह वीडियोग्राफर, दल क्रमांक 3 में गणेश प्रसाद पांडे राजस्व निरीक्षक, रोहित सिंह वीडियोग्राफर को शामिल किया गया है।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 85 जैतपुर अंतर्गत दल क्रमांक 1 में सुखलाल सिंह राजस्व निरीक्षक, नवीन साहू वीडियोग्राफर, दल क्रमांक 2 में जीवन लाल पानिका राजस्व निरीक्षक, करण वीडियोग्राफर, दल क्रमांक 3 में जिवेंद्र सिंह परिहार राजस्व निरीक्षक, दुर्गेश महरा वीडियोग्राफर को दल में शामिल किया गया है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
शासकीय एवं अर्द्धशासकीय भवनों का किया गया अधिग्रहण
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने आदेश जारी कर लोकसभा निर्वाचन 2024 में ड्यूटी में नियोजित पुलिस बल पैरामिलिट्री फोर्स आदि के ठहरने हेतु जिले के शासकीय एवं अर्द्धशासकीय भवनो का अधिग्रहण किया है।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली अंतर्गत पॉलिटेक्निक छात्रावास पांडव नगर शहडोल, केशरवानी धर्मशाला मुंदड़ा हॉस्पिटल के पास पांडव नगर शहडोल, सिंधी धर्मशाला किरण टॉकीज के पास, रेलवे समुदायिक भवन शहडोल, पोस्ट मैट्रिक छात्रावास विचारपुर शहडोल, ज्ञानोदय विद्यालय विचारपुर शहडोल, पंडित शंभू नाथ विश्वविद्यालय का नया बिल्डिंग नवलपुर, थाना सोहागपुर अंतर्गत शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज छतवई, थाना ब्यौहारी अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय न्यू बरौंधा, घोरसा रहवासी विद्यालय आदिवासी हॉस्टल, आदिवासी हॉस्टल खामडाड़, दीपक मैरिज गार्डन रीवा रोड ब्यौहारी, कमला पैलेस बस स्टैंड के पास ब्यौहारी, शासकीय कॉलेज बस स्टैंड के पास ब्यौहारी, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बस स्टैंड के पास ब्यौहारी, थाना पपौंध अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निपनिया, बालक छात्रावास निपानिया, थाना देवलोंद अंतर्गत सिद्धि विनायक कॉलेज देवलोंद, आदर्श स्कूल बाणसागर, सरस्वती स्कूल देवलोंद, हॉस्टल हाल परियोजना देवलोंद, थाना बुढ़ार अंतर्गत नेहरू डिग्री कॉलेज बुढ़ार, सिंधी धर्मशाला बुढ़ार, सरस्वती स्कूल लालपुर, बालक छात्रावास बुढ़ार, उत्कृष्ट विद्यालय बुढ़ार, थाना धनपुरी अंतर्गत साप्ताहिक बाजार धनपुरी, थाना अमलाई अंतर्गत सामुदायिक भवन अमराडंडी, थाना जैतपुर अंतर्गत पंचायत भवन जैतपुर, थाना गोहपारू अंतर्गत आईटीआई कॉलेज छात्रावास गोहपारू इन समस्त भावनों का अधिग्रहण किया गया है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
अभ्यर्थियों के व्यय निगरानी हेतु वीडियो अवलोकन दल गठित
DRMS NEWS शहडोल। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो ने आदेश जारी कर लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान अभ्यर्थियों के व्यय निगरानी रखने हेतु विधानसभावार वीडियो अवलोकन दल का गठन किया है।
यह दल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत समस्त आयोजित सभाओं एवं अन्य कार्यक्रमों की वीडियो सर्विलांस टीम द्वारा की गई वीडियोग्राफी के अवलोकन का कार्य करेगा वीडियोग्राफी में आदर्श आचरण संगीता के उल्लंघन के दृश्यों का अवलोकन एवं प्रशिक्षण उपरांत संबंधित सहायक रिटर्निग अधिकारी सहायक व परीक्षक एवं नोडल अधिकारी व लेखा निगरानी सेल को प्रतिदिन प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।
निगरानी हेतु राम मिलन सिंह जिला कोषालय अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी अंतर्गत मोहित लाल वर्मा सहायक अध्यापक शासकीय महाविद्यालय ब्यौहारी को दल प्रभारी, ऋतिक गौतम सहायक ग्रेड 3 एवं शुभकांत बहेलिया प्रयोगशाला तकनीशियन शासकीय महाविद्यालय ब्यौहारी के सहयोगी कर्मचारी
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 84 जयसिंहनगर में हीरालाल पटेल सहायक अध्यापक कन्या महाविद्यालय शहडोल को दल प्रभारी, सुभाष चंद्र मिश्र सहायक ग्रेड 3 एवं राजकुमार कोल पशु चिकित्सा शहडोल को सहयोगी कर्मचारी,
इसी तरह विधानसभा क्षेत्र 85 जैतपुर में कमलेश प्रसाद प्रजापति सहायक अध्यापक शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय बुढ़ार को दल प्रभारी, दिनेश कुमार कोरी लेखपाल बीआरसी बुढार एवं चंद्रभान सिंह सहायक ग्रेड 3 शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुरी को सहयोगी कर्मचारी नियुक्त किया गया है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले में उड़नदस्ता दल गठित
DRMS NEWS शहडोल। लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो ने आदेश जारी कर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में अभ्यार्थियों या उनके प्रतिनिधियों की ओर से अवैध नगदी शराब वितरण या अन्य कोई संदेहास्पद वस्तुएं जो मतदाताओं को प्रलोभन या घूस देने के लिए प्रयोग में लाई जाती है तथा अवैध शस्त्र गोला बारूद आदि रखने वाले असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने एवं इन अवांछित कार्यों के विरुद्ध संबंध शिकायतों के सभी मामलों की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु जिले के सभी पुलिस थाना क्षेत्र के लिए अलग-अलग उड़नदस्ता दल का गठन किया है।
उड़नदस्ता दाल में कार्यकारी मजिस्ट्रेट को अध्यक्ष तथा पुलिस अधिकारी को उड़न दस्ता प्रभारी नियुक्त किया गया है। विधानसभा क्षेत्र 83-ब्यौहारी अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं रिटर्निंग ऑफिसर नरेंद्र सिंह धुर्वे को दल का अध्यक्ष एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रवि प्रसाद कोल को दल प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना ब्यौहारी अंतर्गत श्री राम गोपाल पटेल सब इंजीनियर, बालकरण प्रजापति उप निरीक्षक थाना ब्यौहारी, किशन वीडियोग्राफर, थाना पपौंध अंतर्गत विपिन बागरी सब इंजीनियर, मोहन पड़वार उप निरीक्षक थाना पपौंध, प्रमोद लखेरा वीडियोग्राफर। थाना देवलोंद अंतर्गत छोटेलाल वर्मा सब इंजीनियर, हरिभन सिंह परस्ते उपनिरीक्षक थाना देवलोंद, राजकुमार वीडियोग्राफर।
थाना जयसिंहनगर अंतर्गत राम प्रमोध तिवारी कृषि विकास विस्तार अधिकारी, राम सिंह कोर्चाम, उप निरीक्षक, अंकित सोनी वीडियोग्राफर। थाना सीधी अंतर्गत अमर सिंह मरावी ग्राउवि अधिकारी जयसिंहनगर, श्याम सिंह सारटे उप निरीक्षक थाना सीधी, रितेश बर्मन वीडियोग्राफर की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 84 जयसिंहनगर अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर अरविंद शाह को दल का अध्यक्ष एवं डीएसपी राघवेंद्र द्विवेदी को दल प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गोहपारू अंतर्गत लक्ष्मण प्रसाद पटेल तहसीलदार जयसिंहनगर, सुशील कुमार तिवारी उप निरीक्षक थाना गोहपारु, नितिन रजक वीडियोग्राफर।
थाना सोहागपुर अंतर्गत विनय दीप खलखो राज्य कर निरीक्षक, विजेंद्र मिश्रा उपनिरीक्षक कोतवाली, किशन द्विवेदी वीडियोग्राफर। थाना सिंहपुर अंतर्गत आर.के. निगम डिप्टी रेंजर सिंहपुर, सुरेश कुमार रैदास उप निरीक्षक थाना सिंहपुर, पंकज द्विवेदी वीडियोग्राफर की ड्यूटी लगाई गई है।
विधानसभा क्षेत्र 85-जैतपुर के अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती ज्योति परस्ते को दल का अध्यक्ष एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अभिनव मिश्रा को दल प्रभारी नियुक्त किया गया है।
थाना जैतपुर अंतर्गत एमपी विराट तहसीलदार जैतपुर, श्री जीडी तिवारी उप निरीक्षक थाना जैतपुर, अजय साहू वीडियोग्राफर, थाना बुढ़ार अंतर्गत राजेंद्र कुमार सूर्या सहायक विकास विस्तार अधिकारी, उपेंद्र त्रिपाठी उपनिरीक्षक थाना बुढ़ार, सुजीत बारगाही वीडियोग्राफर, थाना धनपुरी अंतर्गत अजय कुमार श्रीवास्तव सब इंजीनियर, आरपी प्रजापति उप निरीक्षक थाना धनपुरी, राहुल वीडियोग्राफर को दल में शामिल किया गया है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

0 टिप्पणियाँ