प्रशासन और जनता द्वारा सौहार्दपूर्ण वातावरण में ''होली फ्लैग मार्च'' शहडोल शहर में प्रमुख मार्गों से कोटमा गांव पहुँचा
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793
DRMS NEWS शहडोल। 26 मार्च 2024 को माननीय भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस, प्रशासन और जनता द्वारा सौहार्दपूर्ण वातावरण में ''होली फ्लैग मार्च'' शहडोल शहर में प्रमुख मार्गों से कोटमा गांव पहुँचा।
होली फ्लैग मार्च के प्रारंभ में पुलिस, प्रशासन और जनता ने गांधी चौक पर गैस के गुब्बारे उड़ाकर मतदान के लिए प्रेरित किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर परस्पर विश्वास को मजबूत किया।
शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता अपने-अपने मतदान केन्द्र पर वोटिंग के लिए जायें
लोकसभा चुनाव के संदर्भ में कमिश्नर बी.एस. जामोद आग्रह किया कि संसदीय क्षेत्र शहडोल में 19 अप्रैल, 2024 को शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता अपने-अपने मतदान केन्द्र पर वोटिंग के लिए जायें। उन्होंने आश्वस्त किया कि मतदान शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त सम्पन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन मुस्तैद है।
होली फ्लैग मार्च के साथ, शहडोल पुलिस, प्रशासन व पब्लिक की दिलकश होली
एडीजीपी शहडोल ज़ोन डी.सी. सागर ने पुलिस और प्रशासन के प्रति जनता में विश्वास कायम रखने के लिए जनता के बीच जाकर होली मिलन किया और उन्हें आश्वासन दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए अपनी जान भी दांव पर लगा सकती है। उन्होंने मतदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी मतदाता अपने-अपने मतदान केन्द्र में वोट करके लोकतंत्र को सशक्त और सजीव बनायें।
हमारा लोकतंत्र महान, करें 100% मतदान
एडीजीपी शहडोल ने स्वरचित स्लोगन से जनता को मतदान के लिए उत्साहित एवं प्रेरित किया कि 1. ''लोकतंत्र की आवाज हॅूं मैं, मतदान के लिए तैयार हॅूं मैं। 2. ''हमारा लोकतंत्र महान, आओ करें मतदान।'' 3. ''लोकतंत्र का हॅूं मैं नायक, मेरा वोट बने निर्णायक।''
मतदाता बिना किसी डर के शत-प्रतिशत मतदान करें
रेंज डीआईजी सविता सोहाने ने मतदाताओं की हौसला-अफजाई करते हुए कहा कि मतदाता बिना किसी डर के शत-प्रतिशत मतदान करें। जनता के जान-माल की सुरक्षा के लिए पुलिस, प्रशासन एवं सीआरपीएफ तैनात है।
मतदान केन्द्रों में मतदाताओं को पीने का पानी, दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर, प्रसाधन आदि उपलब्ध रहेंगी
कलेक्टर शहडोल तरुण भटनागर ने कहा कि मतदान केन्द्रों में मतदान के लिए सभी जरुरी तैयारियां की गई हैं। सभी प्रकार की व्यवस्थाएं जैसे- पीने का पानी, दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर, प्रसाधन आदि उपलब्ध रहेंगी।
इसलिए सभी नए मतदाता, माताएं, बहनें, वृद्ध, दिव्यांग एवं युवा व्यक्ति शत-प्रतिशत मतदान करें। साथ ही उन्होंने सी-विजिल एप का डिमांस्ट्रेेशन कराकर इसकी उपयोगिता से जनता को परिचित कराया, जिसमें आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की एक शिकायत सी-विजिल एप में डेमो के रूप में दर्ज की गई।
शिकायत दर्ज होने के 5 मिनट के अंदर सी-विजिल फ्लाइंग स्कॉट नियत स्थल पर पहुंच गई और दर्ज शिकायत का निराकरण किया। इसके बाद जनता के बीच स्लोगन दोहराया गया कि ''सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो।''
पुलिस की जनता को हैप्पी होली, 100% मतदान का जनता बोली
पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक ने जनता को निर्भीक होकर मतदान केन्द्रों पर जायें और यदि कोई समस्या आती है तो पुलिस और प्रशासन को सूचित करें, हम आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं।
सभी मतदाता अपने-अपने मतदान केन्द्रों में शत-प्रतिशत मतदान के लिए एक-दूसरे की जागरूक करें और जो मतदाता घर से बाहर गए हुए हैं, उन्हें मतदान करने के लिए वापस बुलायें। जनसमुदाय ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला सी. ई. ओ., एसडीएम सोहागपुर, उप पुलिस अधीक्षक शहडोल, सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमाण्डर, तहसीलदार सोहागपुर, थाना प्रभारी सोहागपुर और कोतवाली, सशस्त्र पुलिस बल, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक एवं महिला पुलिस बल सम्मिलित हुए।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ======


0 टिप्पणियाँ