DRMS NEWS

DRMS NEWS

देश भक्ति जन सेवा को चरितार्थ करते हुए पुलिस कर्मियों की तत्परता से बड़ा खतरा टला

 ”होली“ के अवसर पर पुलिस प्रशासन की रही चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, लोगों ने शांति पूर्ण ढंग से मनाया होली मिलन समारोह 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 

DRMS NEWS शहडोल शहडोल जिले में नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्र में नगरवासियों के द्वारा होली का उत्सव उमंग उल्लास से मनाया,  इस अवसर पर लोगों के द्वारा कई स्थानों पर होली मिलन समारोह एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। सभी महत्वपूर्ण सावर्जनिक स्थानों एवं चौराहों आदि पर पुलिस बल तैनात किया गया एवं पुलिस द्वारा सतत रूप से पेट्रोलिंग की गई। 

पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा स्वयं दल-बल के साथ सम्पूर्ण शहर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। चुस्त दुरूस्त पुलिस व्यवस्था के चलते होली का त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। 


 देश भक्ति जन सेवा को चरितार्थ करते हुए पुलिस कर्मियों की तत्परता से बड़ा खतरा टला

कल्याणपुर तिराहा में श्यामबाग के सामने 25 मार्च 2024 को सुबह करीब 10.30 बजे मेनरोड में 11000 केवी विद्युत लाईन का तार टूट कर मेन रोड पर गिर गया था, जिसमें विद्युत प्रवाह होने से स्पार्किंग के कारण चिंगारिया निकलने लगी एवं जमीन भी आग से जलने लगी, और इस स्थान पर आवागमन का मुख्य मार्ग होने के कारण विद्युत तार के संपर्क में आने से जानमाल के लिये अचानक गंभीर खतरा निर्मित हो सकता था। 

कल्याणपुर तिराहा ड्यूटी प्वाईट में तैनात आरक्षक 375 निर्मल मिश्रा एवं होमगार्ड सैनिक 121 राजेन्द्र मिश्रा तथा चीता स्क्वाॅड 01 के आरक्षक 98 महेश पाठक के द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए रास्ते को बंद कराया तथा टूटे तार को सुरक्षित तरीके से सड़क से हटाया गया, जिसके बाद विद्युत विभाग को सूचित कर सड़क पर टूट कर गिरी हुई इस विद्युत लाईन को तत्काल बंद करवाया गया। 

पुलिस आरक्षकों व होम गार्ड जवान की सक्रियता, सूझबूझ एवं कर्तव्य परायणता की वजह से गंभीर जानमाल का खतरा टला गया।

पुलिस अधीक्षक ने नगद पुरस्कार से किया सम्मानित 

पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा इस अकस्मात निर्मित खतरे की स्थिति से साहसिक, धैर्यतापूर्ण तरीके से तत्परता के साथ निपटने के लिए इस जन सेवा कार्य के लिए पुलिस कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए नगद ईनाम से पुरस्कृत किया। 


पुलिस ने की विभिन्न थाना क्षेत्रों के 17 स्थानों पर से 108 लीटर अवैध शराब जप्त

आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध जिले के थाना प्रभारियों द्वारा कार्यवाही कर विभिन्न थानों क्षेत्रों में 17 स्थानों पर से 108 लीटर कच्ची शराब जप्ती की गई।

पुलिस ने बताया कि सीधी थाना क्षेत्र में 04 स्थानों पर 24 लीटर कच्ची महुआ शराब, गेहपारू थाना क्षेत्र में 15 लीटर कच्ची महुआ शराब, धनपुरी थाना क्षेत्र में 03 स्थानों पर 19 लीटर कच्ची महुआ शराब, जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में 04 स्थानों पर 25 लीटर कच्ची महुआ शराब देवलोंद थाना क्षेत्र में 03 स्थानों पर 14 लीटर कच्ची महुआ शराब,  बुढार थाना क्षेत्र में 05 लीटर कच्ची महुआ शराब और खैरहा थाना क्षेत्र में 06 लीटर कच्ची महुआ शराब इस प्रकार 17 स्थानों पर से  108 लीटर कच्ची महुआ शराब पुलिस ने बरामद किया है।


खैरहा पुलिस ने की आर्म्स एक्ट के तहत 03 कार्यवाही 

थाना खैरहा क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि खैरहा थाना क्षेत्रांतगर्त अगल-अलग स्थानों पर कुछ व्यक्ति लोहे का चाकू दिखाकर आमजन को डरा धमका रहे है। 

सूचना पर खैरहा पुलिस द्वारा राजेन्द्रा काॅलोनी में दबिश देकर आरोपी विकास जैसवाल पिता बृजराज उम्र 27 वर्ष निवासी लखवरिया को पकड़कर तलाशी ली गई, सिरौंजा में दबिश देकर आरोपी अंकुर जैसवाल पिता अनुरूध जैसवाल उम्र 26 वषर् निवासी सिरौंजा को पकड़कर तलाशी ली गई एवं लखवरिया में दबिश देकर आरोपी राजेन्द्र यादव पिता गंगा प्रसाद यादव उम्र 32 वर्ष निवासी लखवरिया को पकड़कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से प्रथक-प्रथक एक-एक अद्द लोहे के चाकू मिले, जिन्हें जप्त कर उक्त आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खैरहा के नेतृत्व में सउनि0 विनोद सिंह एवं प्र0आर0 रामनाथ बांधव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


सिंहपुर पुलिस ने की जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही 

पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा नशे एवं सट्टा/जुआ के विरूद्ध कायर्वाही करने हेतु सभी थाना/चैकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।जिसके तारतम्य में लगातार कायर्वाही की जा रही हैं।

थाना सिंहपुर क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मिठौरी में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। सूचना पर सिंहपुर पुलिस थाना प्रभारी सिंहपुर निरी0 आर0पी0 रावत, प्र0आर0 मनीष सिंह, शोभित पटेल एवं आर0 आलोक सिंह ने मौके पर दबिश देकर जुआडियान 01. रामचरण पिता शिमला, 02. गगनदीप तिवारी पिता नारायण तिवारी निवासी पाण्डवनगर, 03. बालकरण बैगा पिता सन्नू बैगा निवासी सिंहपुर, 04. द्विगविजय पिता शालीवान सिंह निवासी जमुई एवं 05. गणेश बैगा पिता गगन बैगा निवासी सिंहपुर के संयुक्त कब्जे से 4190 रूपये एवं ताश के 52 पत्ते जप्त कर आरोपियों के विरूद्व जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।


शहडोल पुलिस ने अवैध खनिज रेत का परिवहन करते 03 ट्रेक्टरों को किया जप्त

थाना ब्यौहारी क्षेत्रांतर्गत मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सनौसी तरफ रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर ब्यौहारी पुलिस के उनि0 बालकरण प्रजापति द्वारा बताए स्थान पर जाकर देखा तो एक ट्रैक्टर मय रेतलोड आते दिखा, जिसे रूवाकर चालक से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अखलेश पटेल पिता अन्जनीलाल पटेल निवासी ढोढ़ाका का होना बताया, जिससे वाहन एवं रेत सबंधी दस्तावेज मांगने पर कोई वैध दस्तावेज न होना बताया, जिससे ट्रैक्टर को मय रेत लोड जप्त कर आरोपी चालक एवं वाहन मालिक के विरूद्ध भादवि एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

इसी प्रकार थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि नवलपुर तरफ रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर सोहागपुर पुलिस के प्र0आर0 प्रेम सिंह स्थान पर जाकर देखा तो एक ट्रैक्टर मय रेत लोड आते दिखा, जिसे रूकवाकर चालक से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सुरेश बैगा, रन्च बैगा निवासी धुरवार का होना बताया, जिनसे वाहन एवं रेत सबंधी दस्तावेज मांगने पर कोई बैध दस्तावेज न होना वताया जिससे टैªक्टर को मय रेत लोड जप्त कर आरोपी चालक एवं वाहन मालिक के विरूद्ध भादवि एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

इसी तरह थाना पपौंध क्षेत्रांतगर्त मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ओदरी तरफ रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पपौंध पुलिस के सउनि0 बिपिन बागरी ने मौके पर जाकर देखा तो एक बिना नम्बरी ट्रैक्टर मय रेत लोड आते दिखा, जो पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर भाग गया, जिससे ट्रैक्टर को मय रेत लोड जप्त कर आरोपी चालक एवं वाहन मालिक के विरूद्ध भादवि एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।


150 चालानों में 60,000/- रूपये समंस शुल्क यातायात पुलिस ने वसूले

जिला शहडोल पुलिस द्वारा बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालाने वाले, बिना सीटबेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों एवं अन्य के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत 150 चालानों में 60,000/- रूपये समंस शुल्क वसूल किया गया कायर्वाही जारी है। पुलिस द्वारा संबंधितों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए नियमों का पालन करने हेतु कड़ाई पूर्वक निर्देशित किया गया।

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ