जिला चिकित्सालय में गंदगी पाए जाने पर कलेक्टर ने लगाई फटकार
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर तरुण भटनागर ने आज जिला चिकित्सालय शहडोल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओपीडी, सर्जिकल वार्ड, आईसीयू, एनआरसी, एसएनसीयू मेटरनिटी वार्डो का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजों से चर्चा करते हुए जिला चिकित्सालय में मिल रही मूलभूत सुविधाओ के बारे में जानकारी ली।
कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय परिसर में गंदगी पाए जाने पर जिला चिकित्सालय के सफाई पर्यवेक्षक को तलब कर कड़ी फटकार लगाई और आगामी तीन दिवसों में जिला चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में एनआरसी का निरीक्षण करते हुए चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए की वे घर में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की सतत रूप से निगरानी रखने के लिए मॉनिटरिंग सिस्टम बनाएं जिसमें आदिम जाति कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को शामिल किया जा।
कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, कैंसर व नेत्र शिविर लगाने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अशोक लाल को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र रोगियों एवं कैंसर रोगियों की पहचान एवं उनके उपचार के लिए शिवरों का आयोजन करें।
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर जी.एस. परिहार, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा, डॉ. अपूर्व पांडे, डॉ. गंगेश डांडिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
0 टिप्पणियाँ