DRMS NEWS

DRMS NEWS

आकाश वाणी के पीछे व मानपुर रोड मुरना नदी के पास चेकिंग के दौरान 5 किलो 50 ग्राम गांजा कीमत 50,500 पकड़ाया

सोहागपुर पुलिस ने की NdpS Act के तहत 02 कार्यवाही, दो स्थानों से 05 किलो 50 ग्राम गांजा सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 

DRMS NEWS शहडोल थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत 28-29 मार्च 2023 की रात्रि में मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई कि अमरनाथ कुशवाहा निवासी कोनी का मानपुर तरफ से नीले रंग की मोटर सायकिल से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर शहडोल तरफ आ रहा है एवं साबिर अली निवासी सोहागपुर का अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर पैदल-पैदल थैले में लेकर अमिलिहा तरफ से शहडोल की ओर आ रहा है।

सूचना पर थाना प्रभारी सोहागपुर के नेतृत्व में सउनि0 संतोष शुभवंत चतुर्वेदी, प्र0आर0 सुरेन्द्र पटेल, संतोष परिहार, अरबिन्द पयासी, राम प्रकाश, विजय सिंह, लवकेश शुक्ला, राजवेन्द्र सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, म0प्र0आर0 रागनी पट्टा एवं आर0 अजीत चौहान सोहागपुर पुलिस की दो टीमों के द्वारा अलग-अलग संभावित स्थानों पर पहुंचकर चेकिंग चालू की गई। 

मानपुर रोड मुरना नदी के पास चेकिंग के दौरान अमरनाथ के पास से मादक पदार्थ गांजा 02 किलो 150 ग्राम कीमती 21, 500 बरामद

एक टीम ने मानपुर रोड मुरना नदी के पास चेकिंग करना शुरू किया तो कुछ समय बाद एक मोटर सायकिल क्रमांक एम0पी017 एमडी0 9806 आते दिखी जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह स्टाफ की मदद से पकड़कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अमरनाथ कुशवाहा पिता बालकरण कुशवाहा उम्र 51 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 सोहागपुर का होना बताया। 

तलाशी में अमरनाथ के पास से मादक पदार्थ गांजा 02 किलो 150 ग्राम कीमती 21, 500 बरामद हुआ। पुलिस टीम के द्वारा गांजा एवं मोटर सायकिल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध NdpSAct के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

आकाशवाणी के पीछे जाकर चेकिंग अभियान में साबिर अली उर्फ संजय के पास थैला में 02 किलो 900 ग्राम मादक पदार्थ गांजा पकड़ा

इसी प्रकार सोहागपुर पुलिस की दूसरी टीम के द्वारा तत्काल रवाना होकर आकाशवाणी के पीछे जाकर चेकिंग करना शुरू की गई तो कुछ समय बाद एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिस पर संदेह होने पर उसे पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम साबिर अली उर्फ संजय पिता साबित अली उम्र 50 वर्ष निवासी सोहागपुर गढ़ी का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसके थैले में 02 किलो 900 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 29,000 हजार रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरूद्ध NdpS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

पुलिस कर्मचारियों को दिया गया चुनाव संबंधी प्रशिक्षण

DRMS NEWS शहडोल आगामी लोकसभा निवार्चन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के निर्देशन पर जिले में पदस्थ पुलिस कर्मचारियों को निवार्चन ड्यिूटी हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे निवार्चन के दौरान अपने कतर्व्यों का निष्पादन अच्छी तरह से कर सकें। 

इस हेतु प्रशिक्षण कायर्क्रम तैयार कर उपुअ (यातायात) एवं रक्षित निरीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 30 मार्च 2024 को पुलिस लाईन शहडोल स्थित सामुदायिक भवन में में थाना कोतवाली, सोहागपुर, यातायात, अजाक, महिला थाना, पुलिस अधीक्षक/उमनि/पुमनि कायार्लय, कंट्रोल रूम, विसबल एवं पुलिस लाईन में पदस्थ पुलिस कर्मचारियों को निवार्चन के संबंध में प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। प्रशिक्षण में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश दीक्षित के द्वारा पुलिस कर्मचारियों को आगामी चुनाव ड्यिूटी के दौरान उनके द्वारा किये जाने वाले कर्त्तव्यों से अवगत कराया गया, ड्यिूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और ”क्या करें - क्या न करें“ के संबंध में आवश्यक समझाईश दी गई। इससे पूर्व 27, 28 एवं 29 मार्च 2024 को जिले के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को निवार्चन प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान रक्षित निरीक्षक दीपेन्द्र कुशवाह, सूबेदार राजमती परस्ते एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अंतर्जिला चेकपोस्ट पर एस.एस.टी. एवं अमलाई पुलिस ने पकड़े 2.34 लाख रूपये

DRMS NEWS शहडोल लोकसभा निवार्चन के अनुक्रम में अमलाई थाना क्षेत्रांतर्गत रेल्वे क्राॅसिंग इंदिरा नगर में बनाई गई अंतजिर्ला चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान एस.एस.टी. एवं अमलाई पुलिस ने 2 लाख 34 हजार रूपये पकड़ी हैं। 

अंतजिर्ला नाके पर जारी चेकिंग में बिलासपुर रहवासी पन्नालाल भगत के पास से बिलासपुर से शहडोल लेकर ले जायी जा रही 2 लाख 34 हजार नगद राशि पकड़ी गई है। 

पुलिस के द्वारा पूछताछ में उक्त व्यक्ति के द्वारा कैश के हिसाब के संबंध में उचित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने से उक्त रकम को जप्त किया गया है एवं अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

जिले की पुलिस ने किया 24 स्थानों पर 382 लीटर अवैध शराब जप्त

DRMS NEWS शहडोल आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा शहडोल जिले में शराब की अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जाकर सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिये गए थे। जिसके पालन अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध थाना प्रभारियों द्वारा कार्यवाही कर  24 स्थानों पर दबिश देकर कुल  355 लीटर कच्ची महुआ 27 लीटर प्लेन मदिरा शराब जप्ती की गई।

पुलिस ने थानावार जानकारी देते हुए बताया कि खैरहा थाना क्षेत्र में 05 स्थानों से 33 लीटर कच्ची महुआ शराब, सीधी थाना क्षेत्र में 02 स्थानों से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, पपौंध थाना क्षेत्र में 02 स्थानों से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब, जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में 02 स्थानों से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब, देवलोंद थाना क्षेत्र में 02 स्थानों से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब, धनपुरी थाना क्षेत्र में 02 स्थानों से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब, अमलाई थाना क्षेत्र में 05 स्थानों से 120 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 150 नग (27 लीटर) देशी प्लेन मदिरा, सोहागपुर थाना क्षेत्र में 03 स्थानों से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब, बुढार थाना क्षेत्र में 61 लीटर कच्ची महुआ शराब इस तरह कुल 24 स्थानों पर से  382 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किए गए।

जैतपुर पुलिस ने की जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही

DRMS NEWS शहडोल थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चौकी झींकबिजुरी अंतर्गत कुछ व्यक्ति ताश पत्तों से खेल के माध्यम से पैसे की हार जीत के दाव लगवा रहा है। 

सूचना पर उप निरीक्षक रामपाल वर्मा द्वारा स्थानिय झींकबिजुरी  में दबिश देकर आरोपी  नंद लाल पिता पूरन लाल चौधरी उम्र 29 वर्ष निवासी झींक बिजुरी वगैरह 02 नफर के कब्जे से ताश को 52 पत्ते एवं नगदी 2,700 रुपये नगदी जब्त किया गया । पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्व 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

वाहन चालकों से 166 चालानों में 72,100/- रूपये समंस शुल्क वसूले

DRMS NEWS शहडोल पुलिस द्वारा बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालाने वाले, बिना सीटबेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों एवं अन्य के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत 166 चालानों में 72,100/- रूपये समंस शुल्क वसूल किया गया कार्यवाही जारी है। पुलिस द्वारा संबंधितों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए नियमों का पालन करने हेतु कड़ाई पूर्वक निर्देशित किया गया।

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ