DRMS NEWS

DRMS NEWS

सभी कार्यवाहियां समय सीमा में किया जाना सुनिश्चित करें: संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल

1 अप्रैल 2024 को सत्र प्रारंभ, सभी विद्यालयों में प्रवेश उत्सव तथा बाल सभा का आयोजन

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल ने सभी संबंधितों को निर्देशित किया है कि 1 अप्रैल 2024 से प्रारंभ होने वाले नवीन शैक्षणिक सत्र 2024 25 में क जाने वाली गतिविधियों का विस्तृत विवरण राज्य शिक्षा केंद्र के इस पत्र में दिए गए हैं ।

जारी पत्र के अनुसार 1 अप्रैल से सत्र प्रारंभ होगा और 1 अप्रैल को सभी विद्यालयों में प्रवेश उत्सव तथा बाल सभा का आयोजन किया जाना है, जिसमें छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को बुलाकर उन्हें उनके पाल्य की प्रगति से अवगत कराना है और गृह संपर्क के माध्यम से तथा आंगनबाड़ी केंद्रों से 6 वर्ष के बच्चों की सूची लेकर के उन्हें विद्यालयों में प्रवेश दिलाना है। 

सभी विद्यालयों में कल प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाना सुनिश्चित करें तथा पत्र में दिए गए निर्देशों के अनुसार नवीन शैक्षणिक क्षेत्र में की जाने वाली गतिविधियों का समयबद्ध आयोजन हो यह सुनिश्चित कराएं।

1 अप्रैल को ही स्थानीय परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम से छात्रों को अवगत कराना है और छात्रों का समग्र पोर्टल पर कक्षा उन्नति कार्रवाई 10 अप्रैल तक की जानी है अर्थात कक्षा एक से चार तक के छात्रों को कक्षा 2 से 5 तक में प्रोन्नत करना है और इसी प्रकार कक्षा 6 और 7 के छात्रों को क्रमशः कक्षा 7 और 8 में प्रोन्नत करना है 

सभी कार्यवाहियां समय सीमा में किया जाना सुनिश्चित करें साथ ही नवीन शैक्षणिक सत्र की सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

नवीन शिक्षा सत्र 2024-25 में नामाकंन एवं पुर्वाभ्यास संबंधी निर्देश देकर संदर्भित किया गया है कि म.प्र. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग बल्लभ भवन का आदेश क्रमांक 437/1873064/ 2024/20-2 भोपाल दिनांक 11.3.2024 प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा के लोकव्यापीकरण का मुख्य उद्देश्य कक्षा 1 से 12 तक शत-प्रतिशत विद्यार्थियों का विद्यालय में प्रवेश एवं गुणवनायुक्त शिक्षा सुनिश्चित करना है। 

वर्ष 2024-25 का अकादमिक सत्र 1 अप्रैल 2024 से प्रारंभ किया जा रहा है, इसका उद्देश्य यह है कि सत्र 2023-24 में कक्षा 1 से 7 तक एवं कक्षा 8 से 11 तक अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओ की कक्षा 2 से 8 एवं 9 से 12 में नामांकन की कार्यवाही 1 अप्रैल को पूर्ण करली जाये। 

कक्षा 2 से 12 तक नामांकित छात्रों को समग्र शिक्षा पोर्टल पर अद्यतन करने की कार्यवाही 10 अप्रैल तक पूर्ण की जाये। सत्र के प्रारंभ में ही विद्यार्थियों में विज्ञान, गणित एवं भाषा विषय की कठिन अवधारणाओं का अभ्यास कराया जा सके जिससे माह जून से पाठ्यकम अनुसार पढ़ाई में कोई कठिनाई न हो। इस व्यवस्था से छात्रों में अध्ययन-अध्यापन के प्रति निरंतरता बनी रहेगी।

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ