DRMS NEWS

DRMS NEWS

अवैध रसवंतिया हटाई और 10 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ ही नगर निगम ने 31 हजार रूपये का लगाया स्पॉट फाइन

यातायात भोपाल पुलिस द्वारा रंग महल से रोशनपुरा तक अतिक्रमण हटाए गए

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS भोपाल। डीसीपी ट्रैफ़िक संजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आज रंग महल से लेकर रोशनपुरा तक के सारे अतिक्रमण हटाए गए।  

इस कार्यवाही में सूबेदार जितेंद्र अटरिया, उप निरीक्षक परिहार एवं नगर निगम के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। 

अवैध रूप से लगी हुई रसवंतिया हटाई गई एवं 10 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही नगर निगम द्वारा 31 हजार रूपये का स्पॉट फाइन लगाया गया।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

कुख्यात बदमाश राहुल निरापुरे को एनएसए आदेश पर गिरफ्तार कर दाखिल किया जेल 

DRMS NEWS भोपाल। लोक सभा चुनाव को देखते हुये भोपाल के सक्रिय बदमाश के उपर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है, विगत दिनों हुये बदमाशों के उपर लगातार कार्यवाही करने के उद्देश्य से शातिर सक्रिय बदमाश के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है ।

इसी क्रम में थाना कमला नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र के सक्रिय बदमाश राहुल निरापुरे पिता जगन निरापुरे उम्र 28 साल नि. म.न. 54 नई मल्टी अंबेडकर नगर थाना कमला नगर जिसके विरुद्ध  थाना कमला नगर सहित थाना टीटी नगर मे अपराध दर्ज है। 

इस बदमाश पर कुल 40 अपराध मारपीट, अड़ीबाजी, हत्या का प्रयास, बलवा, अपहरण जुआं सट्टा, वाहन चोरी जान से मारने की धमकी आपराधिक षणयंत्र अवैध शस्त्र, अवैध शराब रखने के अपराध पंजीबद्ध है । 

अति. पुलिस कमिश्नर भोपाल द्वारा प्रकरण मे संज्ञान लेते हुये तथ्यों की जांच पड़ताल के बाद एवं बदमाश राहुल निरापुरे की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुये जिला दण्डाधिकारी जिला भोपाल के द्वारा बदमाश के विरुद्ध एनएसए का आदेश पारित किया व निर्देश दिया की बदमाश को केन्द्रीय जेल भोपाल में निरुद्ध रखा जाये। बदमाश को 20 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल भोपाल मे दाखिल किया गया। 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राहुल निरापुरे पिता जगन निरापुरे उम्र 28 साल नि. म.न. 54 नई मल्टी अंबेडकर नगर थाना कमला नगर का आपराधिक रिकार्ड में 01 थाना टी टी नगर अपराध क्र. 1127/13 धारा 294, 341, 327, 324, 506, 34 भादवि 25 आर्म्स एक्ट प्रकरण न्यायालय पेश,  02 थाना टी टी नगर अपराध क्र. 1169/13 379 भादवि प्रकरण न्यायालय पेश, 03 कमला नगर अपराध क्र. 198/14 धारा  294, 323,  506, 34 भादवि माननीय न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किया जा चुका है।, 04 थाना गौतम नगर अपराध क्र. 226/14 धारा 294, 323, 452, 427, 506, 34 भादवि माननीय न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किया जा चुका है।, 05  थाना  कमला नगर अपराध क्र. 265/ 14 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि  प्रकरण न्यायालय पेश,  06 थाना कमला अपराध क्र. 398/14 धारा 13 जुॅआ अधि. प्रकरण न्यायालय पेश, 07 थाना कमला नगर अपराध क्र. 492/14 धारा 294, 323, 427, 506, 34 भादवि प्रकरण न्यायालय पेश,  08 थाना कमला अपराध क्र. 640/14 धारा 294, 323, 327, 506, 34 भादवि प्रकरण न्यायालय पेश, 09 थाना टी टी  नगर अपराध क्र. 835/14 धारा 294, 323, 327, 506, 34 भादवि  प्रकरण न्यायालय पेश,  10 थाना टी टी अपराध क्र. 1131/14 धारा 147, 148, 149, 294, 336, 323, 452, 427, 506 भादवि प्रकरण न्यायालय पेश, 11 थाना टी टी अपराध क्र. 227/15 धारा 294, 452, 506, 34 भादवि माननीय न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किया जा चुका है।, 12 थाना कमला अपराध क्र.  294/15 धारा 294, 324, 452, 506, 34 भादवि प्रकरण न्यायालय पेश, 13 थाना टी टी अपराध क्र. 552/15 धारा 294, 323, 324, 506, 34 भादवि प्रकरण न्यायालय पेश, 14 थाना टी टी अपराध क्र.  632/15 धारा 294, 323, 324, 427, 327, 341, 506, 34 भादवि प्रकरण न्यायालय पेश, 15 थाना कमला नगर अपराध क्र. 12/16 धारा 147, 148, 149, 294, 323, 327, 506, 34 भादवि प्रकरण न्यायालय पेश, 16 थाना टी टी अपराध क्र. 447/16 धारा 307, 34 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट प्रकरण न्यायालय पेश,  17 थाना कमला नगर  अपराध क्र. 128/17 धारा 25 आर्म्स एक्ट प्रकरण न्यायालय पेश, 18 थाना कमला नगर  अपराध क्र. 153/17  धारा 294, 323, 324, 327, 506, 34 भादवि माननीय न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किया जा चुका है।, 19 थाना कमला नगर अपराध क्र. 163/18 धारा 294, 323, 506, 34, 452 भादवि प्रकरण न्यायालय पेश , 20 थाना कमला नगर अपराध क्र.  229/18 धारा 25 आर्म्स एक्ट प्रकरण न्यायालय पेश, 21 थाना कमला नगर अपराध  क्र. 590/18 धारा 294, 327, 323, 506, 34 भादवि प्रकरण न्यायालय पेश, 22 थाना कमला नगर अपराध क्र. 659/18 धारा 327, 294, 324, 341, 506, 34 भादवि प्रकरण न्यायालय पेश, 23 थाना कमला अपराध क्र.  660/18 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि प्रकरण न्यायालय पेश, 24 थाना टी टी नगर  अपराध क्र. 781/18 धारा 452, 294, 506, 34 भादवि माननीय न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किया जा चुका है।, 25 थाना टी टी अपराध क्र.  822/18 धारा 294, 324, 506, 34 भादवि माननीय न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किया जा चुका है।, 26 थाना कमला अपराध क्र.  473/19 धारा 427, 294, 506, 34 भादवि प्रकरण न्यायालय पेश, 27 थाना कमला अपराध क्र. 517/19 धारा 327, 294, 323, 506, 34 भादवि प्रकरण न्यायालय पेश, 28 थाना कमला नगर अपराध क्र. 522/19 धारा 294, 427, 506, 34 भादवि प्रकरण न्यायालय पेश, 29 थाना कमला नगर अपराध क्र. 523/19 धारा 456, 294, 323, 506, 34 भादवि प्रकरण न्यायालय पेश, 30 थाना मिसरौद अपराध क्र. 596/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट प्रकरण न्यायालय पेश, 31 थाना कमला अपराध क्र.  674/19 धारा 327,  294, 323, 506, 34 भादवि प्रकरण न्यायालय पेश, 32 थाना कमला नगर अपराध क्र. 611/19 धारा 379 भादवि प्रकरण न्यायालय पेश, 33 थाना कमला नगर अपराध क्र. 52/2020 धारा 435, 436, 34 भादवि प्रकरण न्यायालय पेश, 34 थाना कमला नगर अपराध क्र. 55/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट प्रकरण न्यायालय पेश, 35 थाना टी टी नगर अपराध क्र. 630/2020 धारा 294, 323, 336, 324, 147, 148, 307, 506 भादवि 25 आर्म्स एक्ट प्रकरण न्यायालय पेश, 36 थाना कमला नगर अपराध क्र. 854/2021 धारा 452, 327, 294, 323, 506, 34 भादवि प्रकरण न्यायालय पेश, 37 थाना कमला नगर अपराध क्र. 1235/2021 धारा 327, 294, 427, 325, 324, 506, 34 भादवि प्रकरण न्यायालय पेश, 38 थाना टी टी अपराध क्र. 320/2022 धारा 294, 327, 427, 323, 506, 34 भादवि प्रकरण न्यायालय पेश, 39 थाना टीटी नगर  396/2022  धारा 307, 120 बी, 34 भादवि प्रकरण न्यायालय पेश, 40 थाना टीटी अपराध क्र. 369/2023 धारा 341, 294, 327, 323, 506, 34 भादवि विवेचनाधीन है।, 41 थाना कमला नगर अपराध क्र. रो. सा. 90/2023 दिनांक 09.11. 2023, 42 थाना कमला अपराध क्र. रो.स. 05/2023 दिनांक 12.11.2023,  43 थाना कमला नगर अपराध क्र.रो.सा.क्र. 29/2024 दिनांक 31.03.2024, 44 थाना कमला नगर अपराध क्र. रो.सा.क्र. 42/2024 दिनांक 04.04.2024 प्रकरण दर्ज है।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

चोरी की मंशा से भोपाल आकाशवाणी के संचार को बाधित करने वाला एक कबाड़ी गिरफ्तार दूसरा मुख्य कुख्यात आरोपी फरार 

DRMS NEWS भोपाल। शहर में हो रही सम्पत्ति संबंधी घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए चलाई जा रही मुहिम के दौरान 19 अप्रैल 2024 को ए.डी.ई. के पद पर पदस्थ आकाशवाणी कर्मचारी एम.वी.एन.राव पिता एम.वी.राव उम्र 59 साल निवासी मकान नंबर 172 सी सेक्टर सोनागिरी पिपलानी भोपाल मोबाइल नंबर 989330 1157 ने थाना पिपलानी में मौखिक रिपोर्ट कर पुलिस को बताया कि प्रसारित कार्यक्रम के 

अचानक से प्रसारण बंद होने पर जब एंटीना को चेक करने पहुँचे कर्मचारी को देख कर आरोपी हो गए फरार

दौरान 18 अप्रैल 2024 को दोपहर के 2.16 बजे अचानक से आकाशवाणी का प्रसारण बाधित हो गया तो हमारे इंजीनियर असिस्टेंट तथा अन्य कर्मचारी एटीयू हट में देखने के लिए गए तो उन्हें एटीयू हट से बाउण्ड्री की ओर भागते हुए दो लड़के दिखे, जब हम हट के पास पहुँचे तो हट का ताला एवं दरवाजा टूटा हुआ था तथा हट के अंदर एंटीना में लगा हुआ तांबे का कापर पाइप एवं अन्य स्क्रेप सामग्री वहाँ नही रखी थी। 

चोरी के समय आकाशवाणी पर राजनीतिक दलों का डीवेट कार्यक्रम संचालित हो रहा था

हट के अंदर एंटीना में लगा हुआ तांबे का कापर पाइप एवं अन्य स्क्रेप सामग्री को वह दोनों अज्ञात चोर ताला तोड़कर चुराकर ले गए थे और वह दोनों चोर सेंट पाउल रोड की बाउँड्री से कूँदकर भाग गए थे, आकाशवाणी केंद्र से चोरी हुई सामग्री की कीमत लगभग 8 हजार रूपए है, लेकिन हमारे दिल्ली से प्रसारित होने वाले प्रोग्राम बाधित हो गए, जो एक बड़ी समस्या है। रिपोर्ट करता हूँ कि कार्यवाही की जाए, आकाशवाणी कर्मचारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी के अपराध को पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया।                                                               

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए।

इस तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन 02 श्रीमति श्रद्धा तिवारी एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन 02 महावीर प्रसाद मुजाल्दे के मार्गदर्शन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त गोविंदपुरा दीपक नायक के निर्देशन में थाना प्रभारी पिपलानी भोपाल द्वारा उनि संतोष रघुवंशी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर कार्यवाही की गयी।

आरोपियों ने कापर वायर चोरी करने के लिए आकाशवाणी एंटीना में लगे कापर कन्डक्टर को काटकर ले गए 

थाना प्रभारी पिपलानी निरीक्षक अनुराग लाल, उप निरीक्षक संतोष रघुवंशी, प्रधान आरक्षक गोपाल तिवारी, आरक्षक आशीष, आरक्षक मंदीप, आरक्षक मोहर, आरक्षक शिवा पुलिस टीम ने प्रकरण में चश्मदीद साक्षियों द्वारा बताए  हुलिये के आधार पर क्षेत्र मे लगें सीसीटीव्ही कैमरे में दो व्यक्ति बताये हुलिये के दिखे, जिसके आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश में घटना स्थल के आस पास स्थानों पर तलाश पतारसी की गई। 

पुलिस टीम को इसी बीच मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही उदय यादव पिता जमुना प्रसाद यादव उम्र 20 साल निवासी मकान नंबर 78 पुराना शिव नगर  को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी तो उदय द्वारा आकाशवाणी मे चोरी करना स्वीकारा किया। 

मुख्य आरोपी मुन्ना कबाड़ी फरार

पुलिस गिरफ्त में संदेही उदय यादव बताया कि उसका दोस्त सुनील उर्फ मुन्ना कबाड़ी उसे चोरी करने ले गया था, चोरी किया हुआ कुछ सामान मेरे पास है तथा कुछ मुन्ना बेचने के लिए ले गया था, वहीं मुझे लाकर पैसा देता था। आरोपी उदय को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था। प्रकरण में एक अन्य आरोपी  सुनील उर्फ मुन्ना कबाड़ी फरार है जिसकी तलाश की जा रही  है ।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~                                                                

 पुलिस ने मौके पर अवैध शराब व्यवसाई नीतेश अहिरवार से जप्त की 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ हाथ भट्टी शराब

DRMS NEWS भोपाल। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य मे अवैध शराब बेचने व परिवहन करने वाले के विरूद कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया है। 

इस तारतम्य में सुंदर सिंह कनेश पुलिस उपायुक्त जोन 04 भोपाल,  मलकीत सिंह अति. पुलिस उपायुक्त जोन 04 भोपाल  एवं  श्रीमती अंजली रघुवंशी सहा. पुलिस आयुक्त चूनाभट्टी संभाग के कुशल नेतृत्व मे अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु लगातार थाना कोलार रोड पुलिस द्वारा अपना सूचना तंत्र मजबूत कर कार्यवाही की जा रही है। 

मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम इनायतपुर की पुलिया के पास एक व्यक्ति जो सफेद कलर की शर्ट पहने है सांवला सा है, जो इनायतपुर की पुलिया के पास कोलार रोड भोपाल में चार प्लास्टिक के 15-15 लीटर वाले कुप्पे मे कच्ची महुआ हाथ भट्टी की शराब लेकर किसी को बेचने को खड़ा है। 

सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय, उनि जोगेन्द्र नेगी व प्रधान आरक्षक पवन पाठक, प्रधान आरक्षक नवीन त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक गोरेलाल एवं आरक्षक जोगेन्द्र गुर्जर पुलिस टीम रवाना हुई जो ग्राम इनायतपुर की पुलिया के पास पहुंचे जहां एक लड़का बताई हुलिया का 04 प्लास्टिक की कुप्पी रखे खड़ा दिखा जो पास जाने पर पुलिस को देखकर भागा जिसे हमराह स्टाफ एवं गवाहान की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नीतेश अहिरवार पिता कमलेश अहिरवार उम्र 30 साल निवासी- म.न. 124 पार्वती नगर कोलार रोड भोपाल एवं स्थाई पता म.न. 12 वार्ड क्रं 22 लुहांगी मोहल्ला थाना कोतवाली विदिशा का होना बताया जिसके कब्जे में रखे चार प्लास्टिक के 15-15 लीटर के कुप्पे मे  भरी हुई  तरल पदार्थ के बारे मे पूछने पर सफेद देशी महुआ हाथ भट्टी की शराब होना बताया। 

मौके पर आरोपी नीतेश अहिरवार के कब्जे में मिली 15-15 लीटर के कुप्पे का ढक्कन खोलकर गवाहो एवं स्वयं द्वारा सूंघकर चखकर देखने पर प्रत्येक कुप्पे मे 15-15 लीटर कच्ची महुआ हाथ भट्टी की बनी शराब होना पहचान होने पर पहचान पंचनामा तैयार किया। 

आरोपी नीतेश अहिरवार के कब्जे से मिली शराब के संबंध में अनुज्ञापत्र मांगने पर नही होना बताया जो आरोपी के कब्जे से चार कुप्पे में भरी 15-15 लीटर कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की महुये की कच्ची शराब कीमती करीबन 6500/-रूपये की अवैध रूप से नीतेश अहिरवार के कब्जे मे मिलने पर  समक्ष गवाहन आरोपी  नीतेश अहिरवार के कब्जे से विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया  गया। 

आरोपी नीतेश अहिरवार का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट मे गिरफ्तार किया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।  

आरोपी पूर्व में भी अवैध शराब के प्रकरण मे पकड़ाया था

आरोपी से शराब के संबंध मे पूछे जाने पर बताया कि एक दिन पहले ग्राम झिरी में बेतवा नदी के किनारे टीन के पीपे व पाईप से कच्ची शराब उतारकर बेचने के लिये आया था उपकरण बर्तन आदि वहीं पर छिपा कर रखे हैं। आरोपी के बताये अनुसार झिरी में बेतवा नदी के किनारे शराब बनाने के उपकरण तलाश करने पर नही मिले, तलाशी पंचनामा तैयार किया। प्रकरण मे विवेचना जारी है। आरोपी नीतेश अहिरवार पूर्व मे वर्ष 2023 में अवैध शराब के प्रकरण मे पकड़ाया था ।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

राजीव गांधी प्रौघोगिकी विश्वविघालय के फरार आरोपी ऋषिकेश वर्मा, तत्कालीन वित्त नियंत्रक की पत्नी गिरफ्तार

DRMS NEWS भोपाल। राजीव गांधी प्रौघोगिकी विश्वविघालय के कुल सचिव डाॅ0 मोहन सेन ने आरोपी 1. सुनील कुमार तत्कालीन कुलपति 2. आर.एस. राजपूत, तत्कालीन कुलसचिव 3. ऋषिकेश वर्मा, तत्कालीन वित्त नियत्रंक 4. कुमार मयंक 5. दलित संघ सोहागपुर एवं अन्य के विरूद्ध विश्वविघालय में विगत वर्षो में अनियमितता एवं अनाधिकृत रूप से आपराधिक षडयंत्र कर विश्वविघालय की राशि 19.48 करोड़ रूपये निजी खातों में अंतरित किये जाने की रिपोर्ट  03 मार्च 2024 को किये थे जिस पर थाना गांधीनगर भोपाल में अपराध क्रमांक 57/24 धारा 420, 467, 468, 120B, 409 भादवि 7 13(1) ए 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 एवं (संशोधन अधिनियम 2018) किया जाकर प्रकरण की विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त बैरागढ़ नगरीय भोपाल द्वारा एस.आई.टी. के साथ मिलकर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम को मिले   साक्ष्य  

इस प्रकरण की विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्य से आरोपी सुनील कुमार गुप्ता तत्कालीन कुलपति आरजीपीव्ही, कुमार मयंक तत्कालीन टास्क हेड आरबीएल बैंक, रामकुमार रघुवंशी तत्कालीन शाखा प्रबंधक एक्सिस बैंक पिपरियाॅ, सुनील रघुवंशी संयुक्त सचिव दलित संघ सोहागपुर को पूर्व में गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। 

प्रकरण में आरोपी राकेश सिंह राजपूत तत्कालीन कुलसचिव आरजीपीव्ही, आरोपी ऋषिकेश वर्मा, तत्कालीन वित्त नियत्रंक आरजीपीव्ही, रतन उमरे सचिव दलित संघ सोहागपुर, अशोक कुमार चौरसिया, कोषाध्यक्ष दलित संघ सोहागपुर उपरोक्त अपराध की गिरफ्तार से बचने के लिए अपने घरों से फरार हो गये है जिनकी लगातार तलाश करायी जा रही है। 

प्रकरण में आरोपी ऋषिकेश वर्मा की पत्नी श्रीमती सीमा वर्मा को 19 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा केन्द्रीय जेल भोपाल में भेज दिया गया है। 

आरोपियाॅ श्रीमती सीमा वर्मा द्वारा अपने आरबीएल बैंक के खाते में 19 लाख रूपये कुमार मयंक के खाते से डी0डी0 के माध्यम से प्राप्त किये गये थे और 13 मार्च 2023 को उपरोक्त डी0डी0 की राशि प्राप्त होने के उपरांत 20 लाख रूपये की एफ.डी. आरबीएल बैंक शाखा अरेरा कालोनी भोपाल में अपने नाम से बनवाई गई थी। उपरोक्त 20 लाख रूपये की एफ.डी. को फ्रीज कराया गया है और उनके द्वारा प्राप्त की गई राशि के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। 

प्रकरण में पूर्व में 06 लाख 60 हजार रूपये नगद जप्त किये गये एवं 52,33,252/-रूपये फ्रीज कराया गया था, इसके उपरांत 95,24, 694/- रूपये फ्रीज कराया गया है। इस प्रकार कुल 14757946/-रूपये (एक करोड़ सैतालिस लाख सन्तावन हजार नौ सौ छियालिस रूपये) विश्वविघालय की राशि आरोपीगणों के खातों से फ्रीज करायी गई है। 

प्रकरण में आरोपी सुनील कुमार, राकेश सिंह राजपूत, ऋषिकेश वर्मा के द्वारा एक्सिस बैंक पिपरियाॅ के तत्कालीन शाखा प्रबंधक रामकुमार रघुवंशी एवं दलित संघ के सदस्यों से मिलकर विश्वविघालय की 9.50 करोड़ रूपये को दलित संघ सोहागपुर के खाते में हस्तातंरित किये जाने के साक्ष्य पाए गए और 09 करोड़ 98 लाख रूपये कुमार मयंक के व्यक्तिगत खाते में हस्तांतरित करने के साक्ष्य पाये गये है।  

इस मामले में फरार आरोपी राकेश सिंह राजपूत, ऋषिकेश वर्मा, रतन उमरे, अशोक चैरसिया की पतारसी हेतु तीन टीमें बनाई गई है, जिनके द्वारा लगातार अलग-अलग संभावित स्थानों पर आरोपीगणों की तलाश की जा रही है।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

न्यायालय पुलिस आयुक्त भोपाल ने 11 आदतन अपराधियों/निगरानी गुंडे, बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर के आदेश किए पारित

DRMS NEWS भोपाल। आगामी लोकसभा चुनाव तथा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर न्यायालय पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा 11 आदतन अपराधियों/निगरानी गुंडे, बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर के आदेश किए गए पारित।

इन बदमाशों के विरुद्ध भोपाल शहर के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती की योजना, छेड़छाड़, मारपीट, चोरी इत्यादि गंभीर अपराध है दर्ज।

आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्भीक संपन्न कराए जाने तथा अपराधों की रोकथाम एवं शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर न्यायालय पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा 11 आदतन अपराधियों/निगरानी गुंडे, बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर के आदेश पारित किए गए है I 

कुख्यात अनावेदकों/आरोपियों के विरुद्ध किए जिला बदर के आदेश पारित 

जिला बदर के आदेश में अनावेदकों/आरोपियों नाम शामिल उनमें 1- अनावेदक हेमा उर्फ हिमांशु पवार पिता दिलीप पवार उम्र 25 साल निवासी- म.नं. 447 बाैद्ध विहार के पास अन्नानगर गाेविन्दपुरा, हाल पता- 08 दुकान के पास बागमुगालिया, थाना बागसेविनया भोपाल, 2- अनावेदक जुगल बिछेले पिता दलुआ राम बिछेले उम्र 22 साल निवासी- म.नं. 32 दामखेड़ा ए सेक्टर कोलार रोड, भोपाल, 3- अनावेदक नमन कुरील पिता त्रिलोक कुरील उम्र 26 साल निवासी मनं.-280 गली नं.-04 हमीदी मस्जिद के पास इन्द्रा नगर थाना टीलाजमालपुरा भोपाल, 4- अनावेदक मुकेश जोशी पिता राधेश्याम जोशी उम्र 38 साल निवासी म.नं. 481 विजय नगर स्टेशन बजरिया भोपाल-11 अपराध, 5- अनावेदक नीलेश चैहान पिता राजेश चाैहान उम्र 23 साल निवासी म.नं. जे.15 अर्जुन नगर, थाना टी.टी.नगर, 6- पवन खटीक पिता प्रकाश खटीक उम्र 24 साल निवासी- प्रताप वार्ड  थाना गांधी नगर, भोपाल, 7- अनावेदक विमलेश कठेरिया पिता बैद्यनाथ उम्र 23 साल निवासी- झुग्गी.नं.- 98 बी सेक्टर 50 क्वार्टर, थाना पिपलानी, 8- अनावेदक आर्दश नागर पिता फूल सिंह नागर उम्र 21 साल निवासी- मन 424 दुर्गा चैक सांई बाबा नगर थाना हबीबगंज भोपाल, 9- अनावेदक गुलफाम मियां पिता सिराजुउददीन उम्र 40 साल निवासी- म.नं. 131/3 राजगढ़ कालोनी थाना गौतम नगर भोपाल, 10- अनावेदक कमलेश चौहान पिता स्व0 राजमल चौहान उम्र 31 साल निवासी- ग्राम फंदा खुर्द, थाना खजूरी सड़क, भोपाल, 11- अनावेदक गणेश कुचबंदिया उर्फ सोनू पिता आजाद सिंह कुचबंदिया उम्र 32 साल निवासी- म.नं. 36 सईदिया स्कूल रोड इतवारा थाना तलैया के विरुद्ध जिला बदर के आदेश पारित किए गए हैं। इन आरोपियों के विरुद्ध भोपाल शहर के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती की योजना, छेड़छाड़, मारपीट, चोरी इत्यादि गंभीर अपराध दर्ज है I 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ