जिले में लगभग 66.84 प्रतिशत हुआ मतदान, मतदान केन्द्र 277 चंदनिया खुर्द में हुआ शत-प्रतिशत मतदान
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। लोक सभा निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत 19 अप्रैल 2024 को शहडोल जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में शान्ति पूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान दिवस पर मतदाताओं ने प्रजातंत्र के महायज्ञ में उत्साह पूर्वक मतदान किया। मतदान दिवस पर युवाओं महिलाओं, बुजुर्ग एवं वरिष्ठ मतदाताओं एवं मीडिया कर्मियों ने उत्साह पूर्वक मतदान किया।
ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों पर मतदान दिवस 19 अप्रैल 2024 को सुबह से ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की भीड़ देखी गई, मतदान केन्द्रों में उत्साह का वातावरण था, मतदान केन्द्रों पर नि:शक्त मतदाताओं, बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थी। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहडोल जिले में लगभग 66.84 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिले के जयसिंहनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत बंधवाबाडा के मतदान केन्द्र कमांक 277 चंदनिया खुर्द के मतदाताओं ने शत प्रतिशत मतदान कर इतिहास रचकर लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया। मतदान केन्द्र क्रमांक 277 में 337 मतदाता थे। जिन्होनें शत प्रतिशत मतदान किया।
लोकतंत्र के इस महापर्व में बुजुर्गों महिलाओं, दिव्यांग जनों एवं बच्चों के लिए मतदान केन्द्रों में विशेष व्यवस्थाएं की गई थी। शहडोेल जिले में सुचारू और शांति पूर्ण मतदान कराने के लिए कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस. जामोद, एडीजीपी शहडोल जोन डीसी सागर, डीआईजी सुश्री सविता सुहाने, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। तथा व्यवस्थाओं की सतत मानीटरिंग की।
~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~
कमिश्नर एवं एडीजीपी ने विभिन्न मतदान केंद्रो का किया निरीक्षण
DRMS NEWS शहडोल। लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु 19 अप्रैल 2024 को शहडोल संसदीय में हुए मतदान प्रक्रिया के दौरान कमिनर शहडोल संभाग बीएस जामोद एवं एडीजीपी डीसी सागर ने अनूपपुर जिले विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ के शासकीय माध्यमिक विद्यालय डोंगरिहा एवं चटुवा मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर एवं एडीजीपी ने मतदाताओं कोे मतदान का महत्व बताया और उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
कमिश्नर एवं एडीजीपी की समझाईश पर मतदाताओं ने किया मतदान
कमिश्नर एवं एडीजीपी की समझाईश पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय डोंगरिहा एवं चटुवा मतदान केंद्र के मतदाताओं ने मतदान केंद्र पहुंचकर सशक्त लोकतंत्र के मतदान किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~
मतदान दलों की वापसी पर किया गया स्वागत
DRMS NEWS शहडोल। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए आज हुए मतदान के पश्चात मतदान सामग्री संग्रहण केन्द्र में वापसी के बाद मतदान दलों का तिलक लगाकर एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========



0 टिप्पणियाँ