DRMS NEWS

DRMS NEWS

राज्य स्तरीय एकीकृत पुलिस आपातकालीन सेवा डायल-112/100 भोपाल

  आदेगांव बस स्टैंड पर विकलांग व्यक्ति को बस छूट जाने से घर पहुँचने का कोई साधन नहीं मिलने पर, डायल- 112/100 सेवा से मांगी मदद 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS सिवनी। थाना आदेगांव के अंतर्गत बस स्टैंड के पास विकलांग व्यक्ति को बस छूट जाने से घर पहुँचने का कोई साधन नहीं मिल रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। 

उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 11 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सिवनी जिले के आदेगांव थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि जबलपुर से अपने गाँव कल्याणपुर जा रहे विकलांग व्यक्ति को आदेगांव मे बस छूट जाने से कोई साधन नहीं मिल रहा था डायल-112/100 स्टाफ ने पीड़ित व्यक्ति एफ़.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर कल्याणपुर छोड़ा। विकलांग व्यक्ति द्वारा डायल-112/100 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।

 ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

दतिया के थाना बसई क्षेत्र में रेल्वे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से गिरकर 35 वर्षीय व्यक्ति  हुआ चोटिल  

DRMS NEWS दतिया। थाना बसई के अंतर्गत रेल्वे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 08:15 बजे सूचना मिलने पर तत्काल दतिया जिले के बसई थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक अभिषेक एवं पायलट बॉबी ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि रेल्वे क्रॉसिंग के पास ट्रेन के स्लो होने पर उतरते समय गिरकर घायल हुए व्यक्ति को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर बसई अस्पताल मे भर्ती करवाया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

बड़ा गांव में फोर लेन रोड पर अनियंत्रित कार के  पलट जाने से दो महिलाएं घायल  

DRMS NEWS शिवपुरी। थाना पुरानी शिवपुरी के अंतर्गत बड़ा गाँव में कार अनियंत्रित होकर पलट जाने से 02 महिलाएँ घायल हो गयी है, इस सड़क दुघर्टना की पुलिस सहायता की आवश्यकता के लिए सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 01:15 बजे सूचना मिलने पर तत्काल शिवपुरी जिले के पुरानी शिवपुरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि फोरलेन रोड पर कार अनियंत्रित होकर पलट जाने से घायल हुई दो महिलाओं को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय शिवपुरी मे भर्ती करवाया, जहाँ घायल महिलाओं का उपचार किया जा रहा है।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

खल बुजुर्ग गांव में ब्रिज पर खड़ी आइशर ट्रक से तूफान गाड़ी टकराई 04 जख्मी 

DRMS NEWS खरगौन। थाना बलकवाड़ा के अंतर्गत खल बुजुर्ग गाँव में ब्रिज पर खड़ी आईशर ट्रक से तूफान गाड़ी टकराने से 04 व्यक्ति जख्मी हो गए, इस दुर्घटना की सूचना पुलिस सहायता की आवश्यकता के लिए राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 10 बजे सूचना मिलने पर तत्काल खरगौन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि ब्रिज पर खड़ी तूफान गाड़ी से आईशर ट्रक द्वारा टक्कर मार देने से घायल हुए 04 व्यक्तियों को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़.आर.व्ही.वाहन से ले जाकर धामनोद अस्पताल मे भर्ती करवाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।

 ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

 अज्ञात कारणों से महिला ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन हालत गंभीर 

DRMS NEWS सागर। थाना गढ़ाकोटा के अंतर्गत अज्ञात कारणों से एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर होने पर पुलिस सहायता की आवश्यकता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात कारणों से आत्महत्या के उद्देश्य से जहरीले पदार्थ निगल लिया जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई,  पीड़ित महिला को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर शासकीय चिकित्सालय गढ़ाकोटा मे भर्ती करवाया, जहाँ पीड़ित महिला का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ