DRMS NEWS

DRMS NEWS

नगरीय यातायात पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट

DGP सुधीर सक्सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के रूट का लिया जायजा 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS भोपाल। DGP सुधीर सक्सेना ने 23 अप्रैल 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल में 24 अप्रैल 2024 को होने वाले रोड शो के रूट का अधिकारियों के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रोड शो, इस दौरान उनके भोपाल आगमन पर पुलिस ने किया मार्गों का यातायात प्रबंधन व्यवस्था

DRMS NEWS भोपाल। नगरीय यातायात पुलिस भोपाल ने 24 अप्रैल  2024 बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल आगमन मार्ग एवं रोड शो के दौरान यातायात प्रबंधन व्यवस्था के तहत लोगों के सुलभ आवागमन के लिए प्रधान मंत्री श्री मोदी के आगमन एवं रोड शो व प्रस्थान के दौरान डायवर्सन, वाहन पार्किंग व यातायात व्यवस्था किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल 2024 को शांय 19ः00 बजे पुराना विमानतल से रवाना होकर नरसिंहगढ़ तिराहा लालघाटी, व्हीआईपी रोड, रेतघाट चौराहा, पाॅलिटेक्निक काॅलेज चौराहा, के.एन.प्रधान तिराहा, गांधी पार्क होकर मालवीय नगर तिराहा पहुंचेगे, जहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो प्रारम्भ होगा।

नगरीय यातायात पुलिस भोपाल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रोड शो का मार्ग मालवीय नगर, रोशनपुरा अपैक्स बैंक तिराहा तक रहेगा। रोड शो समापन पश्चात प्रधानमंत्री का कारकेट अटल पथ चौराहा, प्लेटिनम प्लाजा से दाहिने मुड़कर जवाहर चौक, डिपो चौराहा, स्काउट गाईड तिराहा, पाॅलिटेक्निक चौराहा होकर व्हीआईपी रोड लालघाटी से पुराना विमानतल पहुंचेंगे । प्रधान मंत्री श्री मोदी के आगमन रोड शो व प्रस्थान के दौरान डायवर्सन, वाहन पार्किंग व यातायात व्यवस्था की गई है।

यात्री बसों के लिए आवागमन परिवर्तित मार्ग-(समय प्रातः 11ः00 बजे से रात्रि 21ः00 बजे/प्रस्थान समय तक) 

ऽ- इंदौर, देवास की ओर से आने-जाने वाली यात्री बसें खजूरी सड़क, बैरागढ़ से हलालपुर बस स्टेण्ड तक आ-जा सकेंगी।, ऽ- राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से आने वाली बसें मुबारकपुर चैराहा, खजूरी सड़क, बैरागढ़ से हलालपुर बस स्टेण्ड तक आ-जा सकेंगी।, ऽ- आईएसबीटी बस स्टेण्ड की ओर आने वाली बसें पटेल नगर चौराहा, प्रभात चौराहा, आईएसबीटी चौराहा से बस स्टैण्ड तक आ सकेंगे।, 

भोपाल रेलवे स्टेशन, नादरा बस स्टैण्ड एवं पुराना शहर की ओर आवागमन-(सायं 15ः00 बजे से रात्रि 21ः30 बजे/प्रस्थान समय तक

ऽ- जो यात्री पुराना शहर रेलवे स्टेशन पर आना चाहेंगे वह निम्नलिखित परिवर्तित मार्गों का उपयोग कर सकते हैं-  गांधी नगर चौराहा, करौंद चौराहा, बेस्ट प्राईज तिराहा, जेपी नगर ओव्हर ब्रिज, छोला तिराहा होते हुए नादरा बस स्टैण्ड एवं समानान्तर मार्ग से रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकेगे।, नये शहर से जाने हेतु बोर्ड आफिस चौराहा, डीबी माॅल चौराहा, सुभाष नगर रेलवे ओव्हर ब्रिज, प्रभात चौराहा, अशोका गार्डन 80 फीट रोड होते हुए रेलवे प्लेट फार्म नम्बर 01 तक पहुंच सकेंगे तथा भारत टाकीज रेलवे ओव्हर ब्रिज होकर संगम तिराहा, अल्पना तिराहा होकर नादरा बस स्टैण्ड तक आ-जा सकेंगे।, 

 रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी बस स्टैण्ड एवं नया शहर आवागमन,

सायं 15ः00 बजे से रात्रि 21ः30 बजे/प्रस्थान समय तक

ऽ- पुराना शहर से नये शहर आने के लिए निम्नलिखित परिवर्तित मार्गों का उपयोग कर सकते हैं। संगम टाकीज तिराहा, भारत टाकीज रेलवे ओव्हर ब्रिज, 80 फीट रोड अशोका गार्डन, प्रभात चैराहा, सुभाष फाटक रेलवे ओव्हर ब्रिज, डीबी माॅल, बोर्ड आफिस होकर आवागमन कर सकेंगे।, भदभदा चौराहा, नेहरू नगर, मैनिट चौराहा, कोलार गेस्ट हाउस तिराहा, राजीव गांधी चौराहा, 7 नम्बर चौराहा, मानसरोवर तिराहा से होकर आवागमन कर सकेंगे।

एयरपोर्ट आवागमन सायं 17ः00 बजे से रात्रि 21ः30 बजे/प्रस्थान समय तक

ऽ- राजाभोज विमानतल की ओर जाने वाले यात्रियों से अनुरोध किया है कि बोर्ड आफिस, ज्योति टाकीज, गोविन्दपुरा टर्निंग, केरियर काॅलेज तिराहा, आईटीआई तिराहा, जेके रोड तिराहा, मिनाल रेसिडेंसी/अयोध्या नगर तिराहा, अयोध्या बायपास, करौंद चौराहा, नई जेल, गांधी नगर होते हुए आवागमन कर सकेंगे  अथवा लिंक रोड नम्बर 03, मैनिट चौराहा, भदभदा चौराहा, नीलबड़, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा- मुबारकपुरा चौराहा, गांधी नगर, होकर राजा भोज विमानतल की ओर आवागमन कर सकेंगे।  

रोड शो कार्यक्रम के दौरान आम जनता के लिए डायवर्सन व्यवस्था 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे से माता मंदिर चैराहे तक, रोषनपुरा चौराहे से डिपो चौराहे तक, गांधी पार्क तिराहे से रेतघात चौराहा तक सामान्य यातायात परिवर्तित मार्गों से आवागमन कर सकेंगे उन मार्गों में ऽ- जो वाहन रेतघाट से पालिटेक्निक चौराहा, न्यू मार्केट की की ओर जाना चाहते है वे राॅयल मार्केट, हमीदिया रोड, अल्पना तिराहा, भारत टाकीज से पुल बोगदा, प्रभात चैराहा, सुभाष नगर रेलवे ओव्हर ब्रिज होकर एमपी नगर की ओर आवागमन कर सकते हैं।,  ऽ- जो वाहन मातामंदिर, न्यू मार्केट रोशनपुरा से रेतघाट माती मस्जिद की ओर जाना चाहते हैं वे लिंक रोड नंबर-2 से होते हुये बोर्ड आफिस चौराहा, डीबी माॅल, प्रेस काॅम्प्लेक्स, मैदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चौराहा, बोगदापुल से होकर भारत टाॅकीज होते हुये अपने गन्तव्य स्थान तक जा सकेंगे।, ऽ- जो वाहन नये शहर से सीहोर की ओर जाना चाहते हैं वह वाहन लिंक रोड नम्बर 03, मैनिट चौराहा, भदभदा चौराहा, नीलबड़, रातीबढ़, झागरिया होकर आवागमन कर सकेंगे।, ऽ- बोर्ड आफिस, ज्योति टाकीज, गोविन्दपुरा टर्निंग, केरियर काॅलेज तिराहा, आईटीआई तिराहा, जेके रोड तिराहा, रत्नागिरी तिराहा, पटेल नगर बायपास होकर आवागमन कर सकेंगे।, ऽ- आकस्मिक सेवाओं से संबंधित वाहन पुलिस नियंत्रण कक्ष तिराहे से 7 वीं वाहिनी तिराहा, खटलापुरा रोड, के.एन.प्रधान तिरहा होकर आ जा सकेंगे।,  

रोड शो कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहनों के लिए मार्ग व पार्किंग व्यवस्था 

ऽ- लाल परेड ग्राउण्ड पार्किंग- करोंद, हमीदिया रोड, बस स्टैण्ड, की ओर से अल्पना तिराहा, लिली टॉकीज चौराहा, पुलिस मुख्यालय के सामने से आकर लाल परेड ग्राउण्ड में बस, चार पहिया, दो पहिया खड़े हो सकेगें। पैदल जाने के लिये विंध्य कोठी गेट, एम.एल.विश्राम गृह होकर एयरटेल, मालवीय नगर चौराहा जा सकेंगे।, ऽ- एम.एल.ए.रेस्ट हाउस पार्किंग- होशंगाबाद रोड़, हबीबगंज की ओर से आने वाले वाहन लिंक रोड नं. 01 से होकर अंकुर स्कूल तिराहा तक आयेगें जंहा से दाहिने मुड़कर पत्रकार भवन तिराहा आकर सवारी को ड्राप करेंगे बाद वाहन को एम.एल.ए. रेस्ट हाउस पार्किंग स्थल पर खड़े करेंगे।, 

ऽ, बिरला मंदिर से वल्वभ भवन के मध्य पार्किंग- गोविंदपुरा, रायसेन रोड़, पिपलानी, अवधपुरी की ओर से आने वाले वाहन आई.एस.बी.टी. चौराहा, ज्योति टॉकीज चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, 1250 चौराहा ठंडी सड़क होकर वल्वभ भवन से बिरला मंदिर के सामने के रोड़ पर वाहन खड़ी कर लोग कार्यक्रम स्थल तक पैदल जा सकेंगे।,

ऽ- टी.टी.नगर स्टेडियम के सामने- (स्मार्ट रोड, राम मंदिर से लेकर मॉडल स्कूल तक पार्किंग स्थल (व्ही.व्ही.आई.पी मार्ग अटल पथ को छोडकर) - कोलार रोड़, नेहरु नगर, सीहोर की ओर, भदभदा मेनिट, माता मंदिर चैराहा होकर पार्किंग स्थल में वाहन खडी कर कार्यक्रम स्थल तक पहुँच सकेंगे। नोट- इस मार्ग पर वाहन शाम 06.00 बजे तक आ सकेंगे। 

ऽ- टी.टी.नगर दशहरा मैदान से  12 दफ्तर रोड, कस्तूरबा स्कूल के सामने रिक्त मैदान तक पार्किंग- सीहोर, फंदा, खजूरी सड़क, रातीबड़, बैरसिया की ओर से आने वाले वाहन खजूरी मस्जिद से दाहिने मूड़कर मूगलिया छाप से होकर भदभदा चैराहा, डिपो चैराहा, यूनिक कॉलेज से लेफ्ट टर्न कर पार्किंग स्थल तक पहुँच सकेंगे। नोट- इस मार्ग पर वाहन शाम 06.00 बजे तक आ सकेंगे । 

ऽ- रविन्द्र भवन पार्किंग- आयोजन में सम्मलित होने वाले कार्यकर्ता, पदाधिकारी अपने चार पहिया वाहन, बाणगंगा चैराहा से जन संपर्क कार्यालय से होकर अंदर पार्किंग स्थल पर खड़े कर सकेंगे ।

ऽ-एमव्हीएम ग्राउण्ड पार्किंग स्थल-  माननीय मंत्री, माननीय विधायक एवं संगठन के प्रभारी जनों के वाहन उक्त ग्राउण्ड में खड़े हो सकेंगे । 

ऽ-सी.पी.कार्यालय पार्किंग स्थल- सभी शासकीय वाहन उक्त स्थान पर खड़े कर सकेंगे।

नोट- सभी प्रकार के भारी वाहन कार्यक्रम स्थल, व्हीव्हीआईपी मार्ग व शहर के अन्दर प्रातः 10ः00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे। 

आम जनता से अनुरोध है कि परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। यातायात में असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।

भोपाल पुलिस, कमिश्नरेट एडवायजरी जारी 

24 अप्रैल 2024 को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोपाल रोड शो प्रस्तावित है, रोड-शो में शामिल होने वाले व्यक्तियों से अनुरोध किया गया है कि कृपया बातों का ध्यान रखें कि 1. रोड शो में शामिल होने वाले व्यक्तियों से अनुरोध है कृप्या कार्यक्रम प्रारंभ होने से 2 घंटे पूर्व शाम 5 बजे तक अपने निर्धारित सेक्टर में स्थान ग्रहण कर लें।, 2. रोड शो वाले क्षेत्र को नो फलाईंग जोन घोषित किया गया है अतः उक्त क्षेत्र में ड्रोन कैमरा इत्यादि उड़ाना प्रतिबंधित हैं।,  3. रोड शो में अपने साथ पानी की बोतल तथा पाॅउच इत्यादि साथ न लायें।,  4. रोड शो में बैग, थैला जैसी वस्तु अपने साथ न लायें।,  5. रोड शो में मोबाईल भी साथ मे न लायें तो बेहतर रहेगा।,  6. माॅचिस, लाईटर इत्यादि ज्वलनशील वस्तु लाना प्रतिबंधित है।,  7. पार्टी के झण्डे के साथ डंडा व राॅड इत्यादि लाना प्रतिबंधित है।,  8. कृपया छोटे बच्चों को अपने साथ नही लायें।,  9. निर्धारित मार्गो से आकर पूर्व से तय किये गये स्थानों पर ही वाहनों की पार्किंग की जाये।,

10. मीडिया बंधु कृप्या अपना पहचान पत्र तथा संस्थान का परिचय पत्र अवश्य रखें तथा निर्धारित मंच पर ही पहुंचे।, 11. कृपया अपने साथ आपत्तिजनक सामग्री, मसाले अन्य पदार्थ नही लायें।,  12. जिन व्यक्तियों को आवष्यक कार्य से शहर के किसी स्थान, अस्पताल या अन्य संस्थान जाना हो तो कृप्या पूर्व निर्धारित डायवर्ट किये गये मार्गाे का उपयोंग करें। आवश्यक्ता पड़ने पर यातायात पुलिस से भी पूछ कर उन रास्तों का उपयोग करें।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ