विदाई से पहले वोट देने मतदान केन्द्र पहुंची दुल्हन
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल जिले के बुढ़ार तहसील के ग्राम बेम्हौरी में कल गुरुवार की रात कविता साहू की बरात आई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद शुक्रवार की सुबह दुल्हन बनी कविता ने मंडप से सीधे बूथ क्रमांक 270 आंगनबाड़ी केंद्र क्र.2 बेम्हौरी पहुंची।
कविता ने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में आहुति दी। मतदान केंद्र पर दुल्हन को देखकर हर कोई हैरान रह गया। दुल्हन के पिता संतोष साहू ने बताया कि विदाई के बाद कविता ने मतदान करने की इच्छा जताई।
इस पर उन्होंने दूल्हे पक्ष से बात की। वे भी तैयार हो गएं। ससुराल जाने से पहले कविता ने मतदान किया। इसके बाद विदा होकर ग्राम पड़मनिया शहडोल अपने ससुराल चली गई।
~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~•~~~
कमिश्नर ने निर्वाचन हेतु बनाए गए कंट्रोल रूम, वेब कास्टिंग तथा कम्युनिकेशन टीम के कार्यों का लिया
DRMS NEWS शहडोल। लोकसभा निर्वाचन हेेतु आज कमिश्नर शहडोल संभाग बीएम जामोद एवं एडीजीपी डी सी सागर ने अनूपपुर लोक सभा निर्वाचन मतदान को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय में बनाए गए निर्वाचन कंट्रोल रूम, वेब कास्टिंग रूम तथा कम्यूनिकेशन टीम के कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने मतदान केंद्रों की निगरानी, चेक पोस्टों की निगरानी वेबकास्टिंग तथा विधानसभावार मतदान प्रतिशत के प्रगति के संबंध में अनूपपुर जिले के कोतमा अनूपपुर एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के टीम से जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवाँर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तन्मय वशिष्ठ शर्मा संयुक्त आयुक्त (विकास) मगन सिंह कनेश, संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय सहायक कलेक्टर महिपाल सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========




0 टिप्पणियाँ